Sheh aur Maat

शह और मात | Sheh aur Maat

शह और मात

( Sheh aur maat ) 

 

चाहत को रखो झील की तरह
मंथर गति से हि इसे बहने दो
लहरों का वेग तो बस धोख़ा है
कदमों को जमीं पर ही रहने दो

नजारे हि देते हैं दिखाई परिंदों को
बसेरा मगर वहाँ कहीं नहीं मिलता
लौटकर आना होता है उन्हे वहीं
अपनों से अलग ठिकाना नहीं मिलता

हमराज तो होंगे कई तुम्हारे
हमदर्द की भी तलाश कर लेना
खुदगर्ज इंसानों की बस्ती है यहाँ
हमकदम की भी तलाश कर लेना

बेहतर है आज का अकेलापन
कटती नहीं साथ के बाद की तन्हाई
वफा की बातों पर न करना ऐतबार
ऐनक के पीछे रहती है छिपी बेवफाई

रहेंगे न राहों मे सदा हम तुम्हारी
वीरानी की राहों में तुम अकेले हो
सफर नहीं आसा, है खबर मुझे भी
जिंदगी के शह और मात मे तुम अकेले हो

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

मिठास | Mithaas

Similar Posts

  • सिक्का | Sikka

    सिक्का ( Sikka  )   सिक्का उछालकर देखो कभी सिक्का थमाकर देखो समझ आ जायेगी जिंदगी कभी खुद को भी संभालकर तो देखो…. ये रौनक ,ये चांदनी ढल जायेगी उम्र की तरह दिन भी बदल जायेगा रात मे ही ढलती शाम की तरह…. पसीना बहाकर तो देखो गंध स्वेद की चखकर तो देखो कभी रोटी…

  • दिव्य पूर्णिमा | Divya Purnima

    दिव्य पूर्णिमा ( Divya purnima )   पीयूष पान परम आनंद,जुन्हाई उत्संग में आश्विन मास दिव्य पूर्णिमा, अद्भुत अनुपम विशेष । चारु चंद्र चंचल किरणें, रज रज आह्लाद अधिशेष । शीर्ष कौमुदी व्रत उपासना, विमल भाव अतरंग में । पीयूष पान परम आनंद, जुन्हाई उत्संग में ।। सोम धार धरा समीप, अनूप दिव्य भव्य नजारा…

  • जंगल | Jungle par kavita

    जंगल ( Jungle )   कुदरत का उपहार वन जन जीवन आधार वन जंगल धरा का श्रृंगार हरियाली बहार वन   बेजुबानों का ठौर ठिकाना संपदा का खूब खजाना प्रकृति मुस्कुराती मिलती नदी पर्वत अंबर को जाना   फल फूल मेंवे मिल जाते नाना औषधि हम पाते वन लकड़ी चंदन देते हैं जीव आश्रय पा…

  • सर्वप्रथम वास्तुकार है विश्वकर्मा | Vishwakarma

    सर्वप्रथम वास्तुकार है विश्वकर्मा ( Sarvapratham vastukar hai vishwakarma )    दुनियां के सर्व प्रथम, वास्तुकार विश्वकर्मा, १७ सितम्बर को जन्में भगवान विश्वकर्मा। हर वर्ष कन्या संक्रांति को मनातें है जयंती, कर्म प्रधान है पहले इन्जिनियर विश्वकर्मा।। इस दिन हम करते है इनका विशेष भजन, अस्त्र-शस्त्र उद्योग मशीन व फैक्ट्री पूजन‌। वास्तुदेव की अंगिरसी पत्नी…

  • धेनु की करुण पुकार

    धेनु की करुण पुकार मैं धेनु अभागन तड़प रही कोई तो मेरी रक्षा कर मैं घूम रही मारे-मारे अब तो अनुग्रह की वर्षा कर मुझे पेट की कोई पड़ी नहीं बस प्राण हमारा तुम बख्शो मेरी मजबूरी को जान स्वयं मानव मेरी तुम लाज रखो मुझे त्रेता द्वापर में पूजा माँ की गरिमा पाई थी…

  • नामुमकिन है | Namumkin hai

    नामुमकिन है ( Namumkin hai )    काजल की कालिख हर ले काजल, नामुमकिन है। नफ़रत का नफ़रत से निकले हल, नामुमकिन है। हम जैसा बोएँगे, वैसा ही तो काटेंगे, दुष्कर्मों का निकले शुभ प्रतिफल, नामुमकिन है। दुख-दर्दों, संघर्षों के कटु अनुभव भी देगा, जीवन सुख उपजाएगा अविरल, नामुमकिन है। उनके आश्वासन का मित्रो कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *