Beparwahi

बेपरवाही | Beparwahi

बेपरवाही

( Beparwahi )

 

खंडहर बोलते तो नहीं कुछ
फिर भी बयां कर देते हैं बहुत कुछ
रही होगी कभी हवेली शानदार
अपनों की किरदार में ही बचा ना कुछ

समय मुंह से तो कुछ नहीं कहता कभी
पर आगाह जरूर करते रहता है
संभल जाते हैं जो वक्त के हालात पर
नामो निशान उन्हीं का बचा रहता है

हालाते दौर से कौन कब नहीं गुजरा
कुछ वक्त के लिए रहे कुछ वक्त से
निकल जाती है कश्तियाँ भी भँवर से
कुछ ऐसे भी हैं जो डूब जाते हैं पहले ही वक्त के

समस्याएं तो खड़ी हो ही जाती हैं
उनके समाधान में समझौते भी जरूरी हैं
झूठे स्वाभिमान की अकड़ तोड़ देती है
या फिर आदमी अपने चलते ही टूट जाता है

धैर्य के साथ-साथ समझदारी भी जरूरी है
खजाने तो मियां कारुन के भी नहीं रहे
सामर्थ्य हो या धन , कम होना ही है उनका
जो चले नहीं संभलकर , वो कहीं नहीं रहे

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

मूल्य | Muly

Similar Posts

  • हर ज़ुल्म पर अब प्रहार होगा Zulm par Prahaar

    हर ज़ुल्म पर अब प्रहार होगा ( Har zulm par ab prahaar hoga )    हर जुल्म पे तेरे अब प्रहार होगा हाॅं एक वार पे तेरे सौ बार होगा है चुनौती तुझे हद में रहने की तेरे वार से वार मेरा दमदार होगा हर जुल्म पे तेरे अब प्रहार होगा … तेरी करतब,कलाकारी अब…

  • बुलंद हुंकार | Poem Buland Hunkar

    बुलंद हुंकार ( Buland hunkar )   मझधार में डूबी नैया अब पार होनी चाहिए कवियों की भी संगठित सरकार होनी चाहिए   सत्ता को संभाले कविता लेखनी की धार बन मंचों से गूंज उठे वो बुलंद हूंकार होनी चाहिए   मातृभूमि को शीश चढ़ाते अमर सपूत सरहद पे महासमर में योद्धाओं की ललकार होनी…

  • नशे से हुआ इंसान बर्बाद

    नशे से हुआ इंसान बर्बाद उड़ता युवा नशा मुक्त समाज की ओर बढ़ते कदम,एक सपना है जो सच होने की उम्मीद है।।नशे की जंजीरों से मुक्त होकर,हम एक नए युग की ओर बढ़ सकते हैं। नशा मुक्त समाज में हर कोई होगा स्वस्थ,हर कोई होगा खुशहाल, हर कोई होगा समृद्ध।नशे की लत से मुक्त होकर,हम…

  • Chhodo Kal Ki Baatein | Kavita -छोड़ो कल की बातें

    छोड़ो कल की बातें ( Chhodo Kal Ki Baatein )   छोड़ो कल की बातें जल्दी से संभालो अपना आज; क्योंकि इसी में छिपे हैं- तुम्हारी सफलता के सारे राज छोड़ो कल की बातें ।   कल क्या हुआ, कल क्या होगा इसकी क्यों करते हो फ़िक्र ? वर्तमान में जो लक्ष्य दिखता उस तक…

  • श्याम सलोने | Kavita

    श्याम सलोने ( Shyam Salone )   राधा को मिल गए श्याम राधा प्यारी गाती फिरे राधा जाने लगी संग गईया चली श्याम माखन में डुबकी लगाने लगे संग राधा के झूम झूम गाने लगे राधा बैठन लगी संग पायल बजी श्याम पांव में मेहंदी लगाने लगे संग राधा की झूम-झूम गाने लगे राधा खेलन…

  • माँ की उलाहने

    माँ की उलाहने बिटिया जब छोटी थीमॉं के लिए रोती धी,पल भर न बिसारती थीमाँ – माँ रटती रह जाती थी। थोड़ी सी जब आहट पायेचहुओर नजरे दौड़ाये,नयन मिले जब माँ सेदोंनो हृदय पुलकित हो जाये। अब तो बिटिया हुई सयानीआधुनिकता की चढ़ी रवानी,नये तेवर में रहती है अति बुद्धिमानी अपने को,माँ को बुद्धॣ कहती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *