Kavita Bura na Mano Holi Hai

बुरा ना मानो होली है | Kavita Bura na Mano Holi Hai

बुरा ना मानो होली है

( Bura na Mano Holi Hai )

बुरा न मानो होली है
हुड़दंगियों की बोली है
बुरा न मानो होली है
सबसे पहले बच्चे निकले
पिचकारी से रंग निकले
एक दूजे पर रंग मल दे
हंसते हंसते जंग कर दे
बाँहे सबने खोली है ।
बुरा न मानो होली है ।
हम उम्रो की टोली आई
गली में देखो धूम मचाई
नाच कूदकर रंग जमाई
मिठाई कई तरह की खाई
कहे हम सब हमजोली है ।
बुरा न मानों होली है ।
देवर पीछे भाभी आगे
जीजा पीछे साली भागे
रंग फेके फिर भी न लागे
भंग नशे से कोई न जागे
उटपटांग सी खेली है ।
बुरा न मानो होली है ।
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई
बन जाते सब भाई भाई
रंग पुते चेहरे सब दिखते
प्रेम में सब बेमोल बिकते
लुप्त भेदभाव की बोली है ।
बुरा न मानो होली है ।

आशा झा
दुर्ग ( छत्तीसगढ़ )

-0-

कान्हा जी राधा बोली है,
झूम रहे हमजोली है।
फागुन रंग बसंती छाया,
धूम मची अब होली है।

रंगों की सजी रंगोली है,
हुड़दंग हंसी ठिठोली है।
भीगी चूनर चोली है,
बुरा ना मानो होली है।

रिश्तो में मिठास घोली है,
अपनापन मीठी बोली है।
रसिकों की निकली टोली है,
बुरा ना मानो होली है।

छंदो गीतों में होली है,
रंगों की रंगत डोली है।
फागुन की मस्ती छाई है,
बुरा न मानो होली है।

मौसम की आंख मिचोली है,
ये प्रीत भरी रमझोली है।
रंगरसिया चंग पर नाचे,
बुरा ना मानो होली है।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

मेरा अस्तित्व मेरी पहचान | Mera Astitva

Similar Posts

  • जगने लगी हूँ मैं | Prem poem

    जगने लगी हूँ मैं ( Jagne lagi hoon main )     देखी हूँ जब से उनको संवरने लगी हूँ मैं, बेकाबू हुआ दिल मेरा जगने लगी हूँ मैं।   दिन- रात दुआ माँगती हूँ उनके वास्ते, इस जिन्दगी से जुड़ गए उनके रास्ते। मुझको बिछाएँ फूल या वो बिछाएँ काँटे, हर साँस में अब…

  • तैराकी | Tairaki

    तैराकी ( Tairaki )   डुबाती है तैराकी आपकी या गहराई पानी की लहरे तो हैं दोषी यूं ही जो लाती हैं किनारे त वीसीक… समझे नही देखे नही उतर गए प्रवाह मे! होती है शर्त परिणाम की फूल बिछे नही राह मे… तर गए जो तैर गैरी जोखिम भी उठाए धैर्य भी रखे जुनून…

  • चहुंओर युद्ध हो रहे हैं | Chahunor

    चहुंओर युद्ध हो रहे हैं ( Chahunor yudh ho rahe hai )    चहुंओर युद्ध हो रहे हैं बात सब बुद्ध की कर रहे हैं चहुंओर अधर्म का है जोर और धर्म का सब तरफ है शोर कथनी करनी में इतना भेद हे मानव ! मानस में तेरे कितने छेद? समझ से है परे तब…

  • चरण स्पर्श क्यों | Kavita Charan Sparsh

    चरण स्पर्श क्यों ( Charan Sparsh )   एक हि अग्निपिंड से है बना ब्रम्हांड होता रहता इनमे अखंड नाद रहती इक दूजे मे ऊर्जा सदा प्रवाहित करती आदान प्रदान निज गुणों के साथ होता कण कण प्रभावित इक दूजे से होकर देह से विसर्जित हो जाती वसुधा मे सिर शिखा से हो पद तल…

  • ईद मुबारक़ | Kavita Eid Mubarak

    ईद मुबारक़ ( Eid Mubarak )   ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे आबाद ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे शादाब माहे पाक रमज़ान में रोज़े रखे अ़क़ीदत से बड़े स़िदक़ से रखे वक़्त पर स़िह़री इफ़्तार का ख़्याल ईमान नही होने दिया ज़रा पायमाल आई ईद ख़ुशियां लाई ईद मुबारक़ दीन की दावत लाई ईद मुबारक़…

  • इमली का पेड़ | Imali ka Ped

    इमली का पेड़ वो चुपचाप खड़ाबूढ़ा इमली का पेड़पाठशाला प्रांगण मेंदो मंजिला इमारत के सामनेध्यानमग्नबुद्ध की तरहमानो सत्य का ज्ञान पाकरदे रहा संदेश मानवता कोजड़ता छोड़ोया ऋषि की भांति तपस्या में लीनजिसने सीख लिया सम रहनाइस सावन मेंनहीं आई नवीन पत्तियांफिर भी बाँटता रहताखड़खड़ाती इमली के फलअब उसे नहीं लगता डरआंधी -तूफान सेजैसे उसने समझ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *