हम भी हैं इसी मुल्क के

हम भी हैं इसी मुल्क के | Poem on communalism in Hindi

हम भी हैं इसी मुल्क के

( Ham bhi hain isi mulk ke )

 

 

हम भी हैं इसी मुल्क के,

 गद्दार नहीं है ।

मजहब ये मुसलमान

सितमगर नहीं है ।

 

अपने लहू का कतरा

भी कुर्बान करें हम

कहते हो हमको

हम वफादार नहीं हैं

 

हम भी हैं इसी मुल्क के

गद्दार नहीं हैं ।

 

मुस्लिम के मुहल्लों को

तुमने पाक कह दिया

मकसद को हमारे तुमने

भी नापाक कह दिया

 

झाँको तुम अपने गिरेबान में

नजर आएगा कितने नापाक हो तुम

 

जात-धर्म की भाषा ये

सब चोचली बातें हैं ।

मजहब का भेद तो

 

कोई भी मजहब नही सिखाता

जितने तुम हो उतने ही

हम भी हैं इस मुल्क के

 

लेखिका : अर्चना

 

 

यह भी पढ़ें :-

साम्प्रदायिकता | Sampradayikta kavita

Similar Posts

  • हमसे पूछो न कि हुआ क्या है

    हमसे पूछो न कि हुआ क्या है   हमसे पूछो न कि हुआ क्या है, दर्दे दिल की मेरे दवा क्या है।। तंग जेबों में ढूंढ़ने वालों, तुमको मालूम है कहां क्या है।। आज ही शुक्रिया कहूं उसका, कल की सांसों का भरोसा क्या है‌।। घोंटकर मेरी ख्वाहिशों का गला, पूछता है मेरी रजा़ क्या…

  • कब आओगे | Kab aaoge poem in Hindi

    कब आओगे ( Kab aaoge )   वृन्दावन जस धाम जहाँ पर, जमुना जी का घाट। वहाँ  पे  राधा  देखे  आस , साँवरे  कब आओगे॥ …. शाम  से  हो गई  रात,  मुरलिया  की  ना  छेडी तान। विकल हो राधा ढूँढे आज, श्याम तुम कब आओगे॥ …. नयना  सिन्धु  समान ,  छलकता  आँखो  से  है  प्यार।…

  • दर्द की रेखा | Dard ki Rekha

    दर्द की रेखा ( Dard ki rekha )   जुडा हो जिसका रिश्ता दर्द से वही समझ सकता है किसी का दर्द मिली हो वसीयत जिसे पुरखों की उसे संस्कार भी मिला होना चाहिए सभ्यता तो देन है शिक्षित ज्ञान की व्यवहार भी देखकर सीख जाते हैं संस्कार ही पहचान कराते हैं ज्ञान की कपड़े…

  • दीवानगी | Deewangee

    दीवानगी ( Deewangee )   शराब तो नहीं पीता मैं पर रहता हूं उसके नशे में चूर हरदम वह ऐसी चीज ही लाजवाब है कि नशा उतरता ही नहीं बड़ी हसीन तो नहीं पर दीवानगी का आलम यह कि सर से पांव तक भरी मादकता से उतरती ही नहीं सोच से पूरी कायनात भी फीकी…

  • हर ज़ुल्म पर अब प्रहार होगा Zulm par Prahaar

    हर ज़ुल्म पर अब प्रहार होगा ( Har zulm par ab prahaar hoga )    हर जुल्म पे तेरे अब प्रहार होगा हाॅं एक वार पे तेरे सौ बार होगा है चुनौती तुझे हद में रहने की तेरे वार से वार मेरा दमदार होगा हर जुल्म पे तेरे अब प्रहार होगा … तेरी करतब,कलाकारी अब…

  • नर से नारायण | Nar se Narayan

    नर से नारायण  ( Nar se narayan )    कहां गया, मेरा वह बचपन सारे खेल खिलौने, समय आज का लगता जैसे कितने क्रूर धिनौने। साथ बैठना उठना मुस्किल मुस्किल मिलना जुलना, सबमें तृष्णा द्वेष भरा है किससे किसकी तुलना। बात बात पर झगड़े होते मरते कटते रहते कभी नही कोई कुछ करते जो कुछ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *