Kavita Wah Aadmi

वह आदमी | Kavita Wah Aadmi

वह आदमी

( Wah Aadmi )

 

वह आदमी
दो कमरों के मकान में बड़ा खुश था
कि अन्ना – आन्दोलन ने
उसे राजनीति के कच्चे शीशे में जड़ा सपना दिखा दिया .

वह आदमी
सब पर आरोप मढ़ा हुआ
जा बैठा महत्वाकांक्षा के औंधे शिखर पर .

वह आदमी
चुंकि आम आदमी था
लोगों की तकलीफ़े जानता था
अत: उसने सुविधाओं का बंदरबांट किया ‌.

वह आदमी
इस मुफ्तखोरी की लत के पीछे
बनाने लगा अपना बंगला
बंगला
जिसे वह शीशमहल कहता था .

वह आदमी
कभी तो मुड़कर अतीत की तरफ देखता
कि जनाब
जिसका घर शीशे का होता है
वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकता !

सुरेश बंजारा
(कवि व्यंग्य गज़लकार)
गोंदिया. महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें :-

बंजारा के मुक्तक | Banjara ke Muktak

Similar Posts

  • मन के मीत | Man ke meet kavita

    मन के मीत ( Man ke meet )     मेरे मन के मीत मेरे मन की थी कल्पना कोई भोली भाली अल्पना आती है मुझे बार बार सपना बाहों में भरकर उसको अपना बना लेते हो   मेरे मन के मीत मुझे तुम बहुत याद आते हो सपनों में क्यूँ सताया करते हो रोज…

  • सुभाष चंद्र बोस : Poem on Subhash Chandra Bose

    सुभाष चंद्र बोस शायद सदियों में होती हैंपूरी एक तलाश,शायद विश्वासों को होतातब जाकर विश्वास। शायद होते आज वो जिंदाभारत यूं ना होता,शायद दुश्मन फूट-फूट करखून के आँसू रोता। आजादी की भेंट चढ़ गयेहुआ अमर बलिदान,श्रद्धा पूर्वक नमन आपकोहे वीरों की शान। मोल असल इस आजादी कीआपने हीं समझाया,दिया जवाब हर इक ईंटों कापत्थर बन…

  • मुराद | Kavita Murad

    मुराद ( Murad )   एक तू ही नही खुदा के आशियाने मे कैद हैं और भी कई इसी अफसाने मे दर्द से हुआ है फरिग् कौन इस जमाने मे खोज ले जाकर भले अपने या बेगाने मे मन माफिक मुराद सभी को हासिल नही कैसे मान लिया कि तेरे लिए कोई मंजिल नही बेशक्,…

  • श्रीराम नाम-वंदना | Kavita

    श्रीराम नाम-वंदना ( Shri Ram Naam Vandana )   राम-नाम आनंद सुख मूल। परमशांति साधक पा जाए जपत मिटे जीवन-पथ शूल।।   घायल जटायु जपते-जपते पा गए मुनि दुर्लभ हरि धाम। पश्चाताप में जलते भरत को इसी नाम से मिला विश्राम।।   जी रही थी इसी सहारे राम मिलन को शबरी गंवार। नाम-मग्न सुतिक्ष्ण को…

  • हंस लो जरा मुस्कुरा लो | Poem Hans lo Jara

    हंस लो जरा मुस्कुरा लो ( Hans lo jara muskura lo )    हंस लो जरा मुस्कुरा लो जिंदगी है चार दिन की खुशियां तुम मना लो कल किसने देखा है खिली सरसों के जैसे हंसो खिलखिला लो तुम पतझड़ की आंधी में टूट बिखर जाओगे जब यादों के पन्नों मे बस फिर रह जाओगे…

  • कोई तो है | Koi to Hai

    कोई तो है (मां पर कविता)    मन में जीवन में जीवन भर सदा के लिए दिल में बसी,                कोई तो है।   हर एक दुख में दर्द में सामने खड़ी हो जाती है ममता की मरहम लिए और हवा की सांसों सी सहला जाती है वह…..                 कोई तो है।  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *