Kavita Garm Hawayen

गर्म हवाएं | Kavita Garm Hawayen

गर्म हवाएं

( Garm Hawayen )

 

बह रही हवाएं गर्म हैं
मुश्किल है लू से बचकर रहना
एक छत हि काफी नहीं
तुम भी जरा संभलकर चलना

उमस भरा माहौल है
हो गई है खत्म सोच की शीतलता
उठ सी गई है स्वाभिमान की आंधी
यद्दयपि कुछ नहीं है कुशलता

खो गई है पहचान दिल की
मतलब की तलाश ही जारी है
जाल तले बिछे हैं दाने स्वार्थ के
आज हमारी कल तुम्हारी बारी है

गैर हि नहीं, अपनों का खून भी पानी हुआ
घर के भीतर भी चौसर का खेल चल रहा
न रहा भाई, न रहा सगा कोई
भीतर हि भीतर बवंडर मचल रहा

चरमरा सी गई हैं शाख दरख्तों की भी
छाँव से भी संभलकर रहना
लगने लगा है डर खुद से भी खुद को
तुम जरा खुद से भि बचकर रहना

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

भोर तक | Kavita Bhor Tak

Similar Posts

  • कमल खिलाना ही होगा | Kamal

    कमल खिलाना ही होगा ( Kamal khilna hi hoga )    सकल जगत कल्याण हेतु तुमकों आगे आना होगा। हिन्दू हो हिन्दू के मन में, रिद्धंम जगाना ही होगा। भारत गौरव का इतिहास, पुनः दोहराना ही होगा। भय त्याग के हिन्दू बनकर, तुम्हे सामने आना होगा। दबी हुई गरिमा गौरव से, गर्त हटाना ही होगा।…

  • बाल-गोपाल नन्द के लाल | Kavita Nand ke Lal

    बाल-गोपाल नन्द के लाल ( Bal-Gopal Nand Ke Lal )    बाल- गोपाल बाबा नन्द के लाल, कर दो कन्हैया फिर ऐसा ‌कमाल। जग मे रहें ना कोई दुःखी इन्सान, जीवन बने यह सब का खुशहाल।। सारे जगत के हो आप पालनहार, भवसागर से करते है सबको पार। बिन कृष्णा नाम के जीवन बेकार, तुम्हारी…

  • तिनकों के उस गछी महल में | Hindi poem

    तिनकों के उस गछी महल में  ( Tinkon ke us gachi mahal mein )   सुबह एक दिन अपने घर में छत के एक अलग कोने में एक घोंसला सजा सलोना तिनकों के ताने बाने में   मां की ममता का न्योछावर देखा मानो रसखानों में, मां लाती चुग चुग कर दाना बिखरे फैले मैदानों…

  • शिखा खुराना जी की कविताएँ | Shikha Khurana Hindi Poetry

    आपरेशन सिंदूर आओ सिंदूर मिटाने वालों, लहू से प्यास बुझाने वालों।सिंदूर की ताकत तुम अब देखोगे, सिंदूर को लहू बनाने वालों। घर में घुसकर तुम्हारे तुम्हें सबक सिखाने आएं हैं।जांबाज हमारे आसमान से तुमपर आग बरसाएं हैं। हिंदुस्तान क्या कर सकता है,आज तुम्हें दिखाते हैं।मासूमों की मर्मर हत्याओं का मज़ा तुम्हें चखाते हैं। बहुत सहा…

  • विवाह संस्कार

    विवाह संस्कार सात फेरे लेकर हम दोनों मिले,एक दूसरे के साथ जीवन का संगम बनाएं,और साथ में जीवन की यात्रा पर निकले। विवाह के बंधन में बंधने से ना डरें,एक दूसरे के साथ जीवन की यात्रा पर चलने का वचन दें,और साथ में जीवन की यात्रा पर निकलने का वचन दें। सात फेरे लेकर हम…

  • शैतान | Shaitan

    क्या सच में, होते हैं शैतान ? क्या सच में,होते हैं शैतान ?या ये है केवल,हमारा अनुमान ।हां वाकई,होते हैं शैतान ।जब हम करते हैं,कोई बुरा काम ।या फ़िर करते हैं,बड़ों का अपमान ।तब हमारे भीतर ही,प्रविष्ट हो जाते हैं ;ये दुष्ट शैतान ।जब हम, भूल जाते हैं ,सही ग़लत की पहचान ।तभी हमें उकसाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *