Ghazal Pehli Mulaqat

पहली मुलाकात | Ghazal Pehli Mulaqat

पहली मुलाकात

( Pehli Mulaqat )

 

धीरे-धीरे वो घूँघट उठाने लगे ।
धड़कनें मेरे दिल की बढ़ाने लगे ।। १

आ गई रात वो जब मुलाकात की।
देखते ही हमें वो लजाने लगे ।। २

देख जबसे लिया यार मैनें सनम ।
क्या कहूँ की कदम लड़खड़ाने लगे ।। ३

हार कर ही सदा जीत हासिल हुई ।
कौन कहता उसे हम भुलाने लगे ।।४

यार की हर अदा आज कोहिनूर है ।
इसलिए हर सितम हम उठाने लगे ।।५

जब कभी भी गया यार वो रूठकर ।
प्यार से फिर उसे हम मनाने लगे ।। ६

हद से ज्यादा जिसे हमने चाहा कभी ।
प्यार वो गर्द में फिर मिलाने लगे ।। ७

आजकल फिर मुझे वो सताने लगे
मिल के गैरो से मुझको जलाने लगे ।। ८

आज पहली हँसी चाँदनी रात है ।
देख फिर न प्रखर आजमाने लगे ।। ९

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर

यह भी पढ़ें :-

जिन्हें ज़िन्दगी हम बनाने लगे थे | Ghazal Jinhen Zindagi

Similar Posts

  • कितने | Kitne

    कितने ( Kitne )    पेड़ों से पत्ते बिछड़ गये कितने इस जग उपवन से उजड़ गये कितने सारा दिन अब ये चला रहे हैं फ़ोन इस युग के बच्चे बिगड़ गये कितने पहले हर कोई,गुनाहों से था दूर इस पथ को अब तो पकड़ गये कितने सबकी फ़रियादें,कहाँ सुनेगा रब इस दर पर माथा…

  • मिजाज | Mijaaj

    मिजाज एक लम्हे में कैसे मिजाज बदल लेते हैं, यह जहां पल में रिश्ते तमाम बदल लेते हैं। इतनी जल्दी तो मौसम भी नहीं बदला करते, यह ऐसे बदलते जैसे लिबास बदल लेते हैं। एहसास-ओ-जज़्बात से खाली हो गए हैं सारे, ये मतलब के लिए तो ख़्याले-मीरास बदल लेते हैं। तुम उनको जवाब देकर तो…

  • तुम जो ज़ाहिर अगर ज़रा होते

    तुम जो ज़ाहिर अगर ज़रा होते तुम जो ज़ाहिर अगर ज़रा होतेआने वालों का रास्ता होते ग़र दुबारा ये राब्ता होताकुछ न होते तो हमनवा होते ख़ुद को कितना निहारते हैं वोकाश हम यार आइना होते आप हम हैं तभी न सब कुछ हैहम न होते तो क्या ख़ुदा होते रोते रोते यही कहा उसनेख़ैर…

  • ज़मीरों की तिज़ारत | Zamiron ki Tijarat

    ज़मीरों की तिज़ारत ( Zamiron ki tijarat )   कुछ लोग ज़मीरों की तिज़ारत नहीं करते रंजिश में रक़ीबों की ख़िलाफ़त नहीं करते। ये दौर ज़रा फ़र्क ज़रा अजनबी सा है मतलब न हो तो लोग मुहब्बत नहीं करते। है फ़ितरतों में अपनी वफ़ा और अकीदत हम दोस्ती में यार सियासत नहीं करते। कब तक…

  • प्यार में मुझको हद से गुज़र जाने दो

    प्यार में मुझको हद से गुज़र जाने दो प्यार में मुझको हद से गुज़र जाने दो ।आज मन की मुझे अपने कर जाने दो मुझको खुशियाँ दो या अश्क भरपूर दो,ये कटोरा किसी से तो भर जाने दो॥ मुझसे वादा ख़िलाफ़ी न हो पाएगी ,वो मुकरता अगर है  मुकर जाने दो॥ मैं तरफ़दारी ज़ालिम की…

  • तेरी गुस्ताख़ बातें | Teri Gustakh Baatein

    तेरी गुस्ताख़ बातें ( Teri gustakh baatein )   तेरी गुस्ताख़ बातों से दिवाना टूट जाता है हुई थी जो ख़ता तुम से भरोसा टूट जाता है   रहें हो ना मगर अब तुम सुनाऊँ दास्ताँ किसको मोहब्बत के लिखे  नग्में फ़साना टूट जाता है   गुजारे थे शहर में वो कभी बीतें हुए पल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *