Kavita Zindagi

ज़िन्दगी | Kavita Zindagi

ज़िन्दगी

( Zindagi )

 

कभी शोला, कभी शबनम,
कभी मधुर झनकार ज़िदगी।

कभी है तन्हाई का गीत,
न जाने कब आयेंगे मीत,
मिलन जब होगा परम पुनीत,

धन्य जब होंगे नयन अधीर,
लगती है अभिसार जिंदगी।

बगीचे में जो रोपे फूल,
बने फिर आगे चल कर शूल,
नहीं मिलता है कोई कूल,

जिगर के इन टुकड़ों के बीच,
लगती है असिधार ज़िन्दगी।

कभी जीवन में है संघर्ष,
कष्ट दु:ख में भी लगता हर्ष,
पतन में भी उत्थानाकर्ष,

हार जीत दोनों में जीना,
लगती है व्यापार ज़िन्दगी।

छोड़कर चला गया मनमीत,
सुनायें किसको अपना गीत,
घूमने को अब रहा अतीत,

प्रतीक्षा में अपना भी गात,
लगती है दुश्वार ज़िन्दगी।

कभी तुम आओ मेरे पास,
नहीं रह पाओगे उदास,
खुशी के झरने मेरे पास,

करो जी भर भर कर स्नान,
लगती है रसधार ज़िन्दगी।

तज कर सुषुप्ति अब जाग,
छोड़कर सारे राग विराग,
प्रकृति संग खेलें फिर से फाग,

कलरव नर्तन करे सकल ब्रह्मांड,
सबकी है गलहार ज़िन्दगी।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

मन तो मन है | Kavita Man to Man Hai

Similar Posts

  • नहाने लगी | Kavita nahane lagi

    नहाने लगी ( Nahane lagi )   दोपहर  ओहदे  पे  जो  आने लगी । धूप भी अपने तेवर दिखाने लगी ।।   एक भोंरें को छू के चमेली खिली । दूसरी  अपनी  पेंगे बड़ाने लगी ।।   छू के चन्दा की किरणें कुमुदनी हसीं । और  अमिसार  में जगमगाने लगी ।।   रात  रानी  से …

  • हाथों से छीनों न अमराइयाँ | Kavita Amraiyan

    हाथों से छीनों न अमराइयाँ   सौदा परिंदों का हम न करेंगे, साँसों की रफ्तार घटने न देंगें। हाथों से छीनों न अमराइयों को, पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे? रोते हैं पेड़ देखो कुल्हाड़ियों से, हम सब बँधे उसकी साँसों की डोर से। हरियाली का प्याला कैसे पिएंगे, पर्यावरण बिनु कैसे जियेंगे? सौदा परिंदों का… बित्ताभर…

  • होली पर्व | Holi Parv

    होली पर्व ( Holi Parv )  ( 2 ) होली पर्व धर्म से निष्काम बनती आत्मा । होली पर्व पर धर्म से पल – पल होती विकसित आत्मा । होली पर्व पर धर्म से मन में समता सरसाये । होली पर्व पर धर्म से शुद्ध भावों के फूल खिले । होली पर्व पर धर्म से…

  • रंगीन है मौसम | Rangeen hai Mausam

    रंगीन है मौसम ( Rangeen hai Mausam )   रंगीन है मौसम रंगीला है आलम फूलों से कलियों से कुछ रंग ले उधार इंतजार में तेरे मैं बैँठी तन मन संवार धीरे से हौले से चोरी से सबसे छुपते से ज़रा सा रंगवा लो खुदको थोड़ा सा रंग जाओ मुझको विरह की बदरंगियों को इँद्रधनुषी…

  • हमारा देश | Geet Hamara Desh

    हमारा देश ( Hamara Desh ) है प्यार बहुत देश हमारा हिन्दुतान। है संस्कृति इसकी सबसे निराली। कितनी जाती धर्म के, लोग रहते यहाँ पर। सब को स्वत्रंता पूरी है, संविधान के अनुसार।। कितना प्यार देश है हमारा हिंदुस्तान। इसकी रक्षा करनी है आगे तुम सबको।। कितने बलिदानों के बाद मिली है आज़ादी। कितने वीर…

  • अनपढ़ प्रेम | Kavita Anpadh Prem

    अनपढ़ प्रेम ( Anpadh Prem )   प्रेम अनपढ़ होता है, न सुकुन से रहता न रहने देता है। रहता हमेशा मन के विपरीत, सिखाता तरीका प्रीति की रीत। विरोधाभास में जीवन व्यतीत होता, न हस्ताक्षर करता न सुलह ही कराता । धधकती चिंगारी जिसका नाम दिल, धड़कन की तेज रफ्तार करता उद्विग्न । चन्दन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *