गुडियाँ तुम्हारी

गुडियाँ तुम्हारी | पितृ दिवस पर आधारित डॉ. ऋतु शर्मा की कविता

गुडियाँ तुम्हारी

बाबा मैं पली भले ही माँ की कोख में
पर बढ़ी हर पल आपकी सोच में
आप ही मेरा पहला प्यार
आप ही मेरे पहले सुपर हीरो
आपकी ही अंगुली पकड़ कर
पहला कदम इस धरा पर रखा
आपके ही भरोसे खुद पर भरोसा रखा

थकी जो कभी चलते चलते
आपने ही अपने कंधों पर मुझे बिठाया
गिरी जब लड़खड़ा कर पत्थरीली राहों मे
मेरे ज़ख़्मों पर आपने ही हमेशा
अपनी मुस्कुराहट का मरहम लगाया

बाँहों के झूले में हमेशा झुलाया
नित नई लोरी गा के मुझे सुलाया
हुआ जो कभी साहस कम मेरा
अपने शब्दों से आपने मेरा हौसला बढ़ाया
जब जब ज़रूरत पड़ी एक दोस्त की
अपना हाथ आपने हमेशा आगे बढ़ाया

अब भूल रहे हो अब आप
आप धीरे धीरे अपना अस्तित्व
वो घर , वो आंगन, वो कमरा
जो है अभी भी तुम्हारा
जहाँ रहता है हँसता खेलता
परिवार हमारा

भूलने लगे हो अब आप पल पल की बातें
मेरे साथ बिताएँ दिन और रातें
पैर अब लड़खड़ाने लगे है
रास्ता घर का भूल जाने लगे हैं
शब्द भी अब तुम्हारे तुम्हें छोड़ जाने लगे हैं

पर याद मुझे है सब गीत तुम्हारे
अब गाऊँगी साथ तुम्हारे
पकड़ उँगली तुम्हारी घर ले
आऊँगी दोबारा
अब तुम बच्चे बन गए ,
और मैं पापा तुम्हारा
रखूँगी हर पल ध्यान तुम्हारा
धुँधली यादों को बना ताज़ा
अपने पापा को वापिस लाऊँगी
क्योंकि नहीं चाहती मैं
तुम कभी यह भूलों की
तुम पेरे पापा हो और मैं हूँ..
गुडियाँ तुम्हारी ,,, गुडियाँ तुम्हारी

डॉ. ऋतु शर्मा ननंन पाँडे
( नीदरलैंड )

*कवियित्री व समाजसेवी

यह भी पढ़ें :-

अस्तित्व | Astitva

Similar Posts

  • बरसो मेघा प्यारे | Kavita

    बरसो मेघा प्यारे ( Barso megha pyare )   तपती रही दोपहरी जेठ की आया आषाढ़ का महीना धरा तपन से रही झूलसती सबको आ रहा पसीना   कारे कजरारे बादल सारे घिर कर बरसो मेघा प्यारे क्षितिज व्योम में छा जाओ उमड़ घुमड़ कर आ जाओ   मूसलाधार गरज कर बरसो रिमझिम बरस झड़ी…

  • नव वर्ष अभिनंदन | Nav varsh abhinandan kavita

    नव वर्ष अभिनंदन ( Nav varsh abhinandan )     नई प्रेरणा नए तराने वर्ष नई उमंगे लेकर आ नया साल जीवन में सदभावों की ज्योत जगा   नई नई आशाएं भावन होठों पर मधुर मुस्कानें हो प्यार के मोती बरसे नैनो से जुबां पे गीत सुहाने हो   नई सोच से नववर्ष हमको अभिनंदन…

  • हवाई महल | Kavita Hawai Mahal

    हवाई महल ( Hawai Mahal )   पानी मे लकीर बनती नही घड़े पर पानी ठहरता नहीं भरी हो नींद, खुली आँखों में जिनकी उनके आगे से कोई गुजरता नहीं खुद हि खुद मे गाफ़िल् हैं जो दीन दुनियां से बेखबर हैं जो पाले बैठे हैं खुद की हि समझदारी जो उनके मुह से कोई…

  • मन मत कमजोर होने दो | Man par Kavita

    मन मत कमजोर होने दो ( Man mat kamjor hone do )    मन मत कमजोर होने दो बीमार हो जाएगा। अच्छा खासा तन तुम्हारा बेकार हो जाएगा। भर लो उमंगे मन में फिर बेड़ा पार हो जाएगा। तन में होगी ताजगी मन चुश्ती फुर्ती पाएगा। मन को लगाओ काम में फिर नाम हो जाएगा।…

  • कर्मठ बनिए | Kavita Karmath Baniye

    कर्मठ बनिए ( Karmath Baniye ) निरन्तर लगाव का भाव रखना , हद और सरहद जमीन की होती है ।।1। भारतीय अंधेरे भी हैं मुट्ठी बांधे , हाथापाई की झड़प चीन की होती है ।।2। शब्द के प्रयोग से प्रभाव शून्य होता, सम्मान सदैव मनहर मौन की होती है।।3। हर युद्ध का पथप्रदर्शक धर्म रहा…

  • दस्तूर | Dastoor

    दस्तूर ( Dastoor ) दस्तूर दुनिया का ,निभाना पड़ता है ।अनचाहे ही सही ,सब सह जाना पड़ता है ।सच को ही हमेशा ,हमें छुपाना पड़ता है ।वक्त तो चलता जाता ,हमें रूक जाना पड़ता है ।बिना प्रेम के भी कभी ,रिश्ता निभाना पड़ता है ।आते हैं दुनिया में तो ,जीकर जाना पड़ता है ।जज्बातों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *