अपेक्षा क्यों

अपेक्षा क्यों

अपेक्षा क्यों

चाह जब जुड़ जाएं
परिणाम से
अपेक्षा का…
होता है आगमन
मन की शांति का
फिर होता है गमन

दूसरे भी हमें
वही सम्मान दें
जो हम…
उन्हें दे रहें
दूसरे भी हमें
वही प्यार दें
जो हम…
उन्हें दे रहें

यह जरूरी तो नहीं
कि हो…
विचारधाराएं समान
अपनी प्राथमिकता
का तो…
है हमें भान
पर दूसरों की
प्राथमिकताओं का
भी हो हमें ज्ञान

जरा संभल कर
व्यवहार करना होगा
इस रंग बदलते जमाने में
जीते जी न मरना होगा
अपने आत्म सम्मान
को भी बचाना होगा
जीवन अपना
सम्मान संग
बिताना होगा

गीता के सिद्धांत
में भी है…
कर्म कर…
फल की चाह न कर
इसलिए समय से पहले
परिणाम आएगा कैसे
मन में सबके…
प्रेम का दीपक
जलाएगा कैसे…

चाह जन्म देती
चिंता को…
चिंता से बचना होगा
मानसिक संतुलन
के नियम का…
पालन करना होगा

कर्म कर ऐसे
कि कर्म बंधन से
मुक्त हो जैसे
दूसरों से इतनी
अपेक्षा क्यों
प्यार तूने किया है…
अपनेपन से जिसको
फिर ऐसी उपेक्षा क्यों


श्याम सुंदर

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • ढूंढते ही रह जाओगे | R K Rastogi poetry

    ढूंढते ही रह जाओगे ( Dhundte hi reh jaoge )    बातो में कुछ बाते, चीजों में कुछ चीजे, इक्कीसवीं सदी में, ढूंढते ही रह जाओगे। घरों में पुरानी खाट, तराजू के लिए बाट, स्कूलों में बोरी टाट, ठेलो पर अब चाट। ढूंढते ही रह जाओगे।। आंखो में अब पानी, कुएं का ताजा पानी। दादी…

  • तुम्हारा जवाब नहीं | Tumhara Jawab Nahi

    तुम्हारा जवाब नहीं ( Tumhara jawab nahi ) तुम देखते गए,सम्मान से, प्यार से,इकरार से,जॉ निसार से।अनिमेष आंखों से,कुछ ढूँढ रहे थे, या…!डूबना चाह रहे थे?लालटेन की धीमी,लौ में तुमने देखा,एक हसीन प्यारकी अलौकिक रेखा,तुम देखते जा रहे थे,अनमने होते जा रहे थे,चुपके-चुपके छुपकर,देख लेते रुककर ।तुम्हारा जवाब नहीं,तेरे सिवा कोई ख्याल नहीं।प्रभात पहली किरण…

  • तजुर्बा | Tajurba

    तजुर्बा ( Tajurba )   अदना सी बात भी चुभ जाए अगर दिल मे तो बन जाती है आंख की किरकिरी प्रयासों के बाद भी वह निर्मलता नही आती… शब्द मे भी होती है कठोरता पत्थर सी शब्द से पिघल जाते हैं पत्थर दिल भी शब्द जोड़ देते हैं टूटते संबंधों को शब्द बढ़ा देते…

  • माँ की याद में | Maa ki Yaad me

    माँ की याद में ( Maa ki yaad me )  किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो,…

  • बनना है तो दीपक बन | Deepak Ban

    बनना है तो दीपक बन ( Banna hai to deepak ban )    अगर बनना है तो दीपक बन, दिल जीतना है तो बाती बन। छू ही, लेते वह चाॅंद और तारें, भाव हो जिसके प्यारे ये मन।। जब ये जलता प्रकाश करता, लेकिन स्वयं अन्धेरे में रहता। दीपक से है यह बाती महान, जलती…

  • खाली | Kavita Khali

    खाली ( Khali )   गगन को छु रही आज की इमारतें, मगर…इंसान हुआ ज़मीन-बोश है, इन इमारतों में ढूंढता वजूद अपना, वो क्या जाने सब कर्मों का दोष है, ईंट पत्थरों पर इतराता यह इंसान, है कुदरत के इंसाफ से ये अनजान, जब पड़ती उसकी बे-आवाज़ मार, पछताता रह जाता फिर ये नादान, जब…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *