मजबूरी/ लाचारी

मजबूरी/ लाचारी | Kavita

मजबूरी/ लाचारी

( Majboori )

 

सबको रखना दूरी है
यह कैसी मजबूरी है
कालचक्र का कैसा खेल
कोई शक्ति आसुरी है

 

मजदूर आज मजबूर हुआ
थककर चकनाचूर हुआ
लहर कोरोना कैसी आई
अपनों से भी दूर हुआ

 

मजबूर आज सारी दुनिया
मुंह पर मास्क लगाने को
सावधान रहकर जग में
डटकर कदम बढ़ाने को

 

दुनिया की सारी धड़कन को
महामारी ने धड़काया है
सांसों की सारी सरगम को
जाने क्या रोग लगाया है

 

मौत का तांडव जग में
कहर बरसकर टूट पड़ा
नियति की कैसी माया ये
जन जन आज मजबूर खड़ा

 

परमपिता परमेश्वर प्रभु
करुणानिधि क्या करता है
देखे जरा गगन से धरा को
नर एक-एक करके मरता है

 

जग को जीवन देने वाले प्रभु
सांसे भी सुख की कर दो
आंगन में खुशियां महका दो
खुशियों से हर झोली भर दो

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

रहनुमा | मार्गदर्शक | Kavita

Similar Posts

  • ये बहके बहके से कदम | Kavita ye Behke Behke se Kadam

    ये बहके बहके से कदम ये बहके बहके से कदम थाम लो तुम जरा। लड़खड़ा ना जाए कहीं संभलना तुम जरा। चकाचौध की दुनिया चमक दमक लुभाती। भटक ना जाए तरुणाई चिंता यही सताती। मधुर मधुर रसधारो में छल छद्मों का डेरा है। डगर डगर पे चालाकियां अंधकार घनेरा है। झूठा आकर्षण झूठे वादे केवल…

  • सही मतदान | Matdan

    सही मतदान ( Sahi Matdan ) ( 2 ) शुचिता के प्रसून खिले,सजग सही मत प्रयोग से मतदान लोकतंत्र व्यवस्था, हर मतदाता परम अधिकार । उत्तम नेतृत्व चयन परम, अवांछित सदैव प्रतिकार । राष्ट्र निर्माण सक्रिय भागिता, उज्ज्वल भविष्य कल्पना योग से । शुचिता के प्रसून खिले, सजग सही मत प्रयोग से ।। जाति धर्म…

  • ना बताएं ओटीपी पासवर्ड | OTP Password Par Kavita

    ना बताएं ओटीपी पासवर्ड ( Na Bataye OTP Password )   बचकर रहना प्यारे भाईयों एवं बहनों, आज जाल-झूठ और छल-कपट से। कमा रहे है बहुत छलिया लोग लफंगे, करके जाल-झूठ एवं ये हेरा-फेरी से।। बहक मत जाना लालच में मत आना, लाॅटरी व ईनाम, कूपन के चक्कर में। गंवा ना देना कही उमर-भर की…

  • तुलसी | Tulsi par kavita

    तुलसी ( Tulsi )   हरी पूजन तुलसी बिना रहता सदा अधूरा हैl विष्णु आशीष से पूजित घर-घर तुलसी चौरा है l वृंदा के पतिव्रत के आगे नारायण भी हारे है l शालिग्राम से ब्याह रचाया तुलसी मान बढ़ाया हैl भोग बिना तुलसी के हरि को कब भाया हैंl नारी की सतीत्व ने हरि को…

  • लड्डू गोपाल | Laddu Gopal

    लड्डू गोपाल ( Laddu Gopal )    ऐसी लागी नजर तुझे ओ लड्डू गोपाल सांवरे हो गए तेरे गोरे गाल लाल लाल यह काली घटाओं लट, घुंघराले तेरे बाल काली कमली वाले ने जैसे किया कमाल! तेरी तिरछी नजरिया लगे फिर भी प्यारी , तेरी टेढ़ी कमरिया पर सजे मुरली न्यारी ।। ऐसी लागी नजर…

  • माना कि तुम | Love kavita

      माना कि तुम ( Mana ki tum )     माना कि इन हाथों की लकीरों में तुम नहीं….…….. फिर भी मुझमें तुम शामिल हो, लकीरें तो उनके हाथ में भी नहीं होती जिनके हाथ नहीं होते। तुम मुझे हासिल नहीं फिर भी मुझसे तुम दूर तो नहीं हो। इन हाथों की लकीरों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *