चंद बुलबुले जो देखते हो पानी में तुम

Hindi Ghazal -चंद बुलबुले जो देखते हो पानी में तुम

चंद बुलबुले जो देखते हो पानी में तुम

 

( Chand Bulbule Jo Dekhte Ho Pani Mein Tum )

 

दो घडी रुककर घाव सहलाने लगे
हम यूँ भी दर्द अपना भुलाने लगे
तुम जो राहो में मेरी बिछाते हो शूल
दामन फूलो से तुम्हारा महकाने लगे

 

किस्मत में था इन्तेजार वही मैं करती रही
आने का सबब था तैयार उसी से डरती रही
तुम तो मशगूल रहे औरो की बस्ती में
हम यहीं रुक कर हर सफर तय करते रहे

 

था मुक्कदर में बिछुडना तो हम मिले भी नहीं
किसी ओर की दस्तक के लिए रुके भी नहीं
जहाँ चलकर हँवाए भी रूख मोड लेती थी
आज उसी राह पे रुककर तुने पुकारा भी नहीं

 

कब से रहे तेरे दीदार के प्यासे हम
इनकार के रहे कभी इकरार के हम
झूठ फरेब धोखा बहुत खाया तेरे लिए
सबकुछ लुटाकर लौटे तेरी गलियों से हम

 

तेरे पीछे ठोकरो का हिसाब ना रखा कोई
हमने उस मुकाम का तसव्वुर भी था किया
तू लौटकर जहाँ से ना आया भी कभी
एसे वीरानों में हमने आवाज का पीछा किया

 

सागर नादिया रेत समन्दर गिरती उठती लहरे
बिन माझी की कश्ति निकली तूफाँ साथ लेकर
एसे तो किरदार हमारा भी था चाँदनी जैसा
सच छुपा ना पाया सामने आईना दिखाकर

 

बहते गये निर्झर नदी की र -वानी के संग भी
रुकती गिरती मिनारो के अजब देखे रंग भी
मुहब्बत तो बदनाम सदियो से रही जमाने में
दिल लगाने की अदा ने बर्बाद किया यूँ भी

 

ना रोको पुकार कर आज इस मकाम से
ढलते सूरज सी शमाँ के टूटे सपने लिए
चंद बुलबुले जो देखते हो पानी में तुम
कल तक रहेगा ना नामोनिशां अब मेरा भी

 

हालात कुछ यूँ भी बदल कर देखे हमने
उड़ते परिदों को जमी पर पाला हमने
बंद करके रोशनदान अशियाने के सभी
कैद हवा को किया मुठ्ठी में यू भी हमने

??


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :

Dr. Alka Arora Ke Dohe : डॉ. अलका अरोडा के दोहे

Similar Posts

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता | Kritrim Buddhimatta

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( Kritrim buddhimatta )  जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ वर्तमान विज्ञान प्रगति प्रयास, मनुज दिव्यता प्रतिस्थापन । यंत्रवत परिवर्तन उपमा, तीव्रता शुद्धता कार्य संपादन । लघु काल लाभ आधिक्य, सकारात्मक प्रयोग मानव हितार्थ । जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ ।। जॉन मैकार्थी प्रतिपादक , उन्नीस सौ छप्पन अमेरिका । स्वदेश प्रणेता राज रेड्डी,…

  • शिक्षण सेवा के २१ वर्ष

    शिक्षण सेवा के २१ वर्ष ****** ख़ुशी का है दिन आज- मना लो खुशी, आज ही के दिन हुई थी- तुम्हारी नियुक्ति। ली थी तुमने- पद , गोपनीयता , सेवा की शपथ, खायी थी कसम होगे न पथ भ्रष्ट। आज २१वीं बरसी पर दिल पर हाथ रख- पूछो अन्तर्मन से कुछ सवाल, इन वर्षों में,…

  • धन्य हैं किसान | Poem in Hindi on farmer

    धन्य हैं ” किसान “ ( Dhanya hai kisan)    धरती के पालक मित्र किसान तुम से सुसज्जित खेत खलियान गांव में ही बसते हैं जग के प्राण, तुमको हम करे हृदय से प्रणाम ।। गांव की धरती होती उपजाऊ, हीरा, मोती उगले मिटी भी हमारी जब पसीना बहाएं हमारे किसान तब मिलती सबको अन्न…

  • अगर तू जो एक किताब है

    अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरे हर एक पन्ने को अगर तू जिंदगी है जीना चाहता हूं आहिस्ता-आहिस्ता पूरी उम्र अगर तू फूल है तो मैं तेरा रंग बनना चाहता हूं अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरी तस्वीर में बिखरे रंगों का एक एहसास बनना…

  • राखी का त्यौहार निराला | Rakhi ka Tyohar Nirala

    राखी का त्यौहार निराला ( Rakhi ka Tyohar Nirala ) राखी का त्यौहार निराला ,जाने ये संसार। सावन की है देख पूर्णिमा ,आनंदित परिवार।। माथे तिलक लगाकर भाई ,बहना चूमे माथ। बाँध कलाई रक्षा बंधन,पाती उसका साथ।। रक्षा बंधन सूत्र नेह का ,पावन होती डोर। वचन भ्रातृ रक्षा का देता ,होकर भाव विभोर। रंग बिरंगी…

  • राष्ट्रनिर्माता – शिक्षक

    राष्ट्रनिर्माता – शिक्षक कलम के महत्व को बताता है शिक्षक। जीवन स्तर को ऊपर उठाता है शिक्षक। जहाँ को बेहतर बनाने की करता कोशिश, बेहतर इंसान हमेशा बनाता है शिक्षक। स्वाभाविक विकास करता है शिक्षक। मानव मूल्यों की रक्षा करता है शिक्षक। दया मया भरा और होता है क्षमाशील, अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *