मेघा

मेघा | Kavita

मेघा

( Megha )

 

बरस रे टूट कर मेघा, हृदय की गाद बह जाए।
सूक्ष्म से जो दरारे है, गाद बह साफ हो जाए।
बरस इतना तपन तन मन का मेरे शान्त हो जाए,
नये रंग रुप यौवन सब निखर कर सामने आए।

 

दिलों पे जम गयी है गर्द जो, उसको बहा देना।
सजन रूठे है जो तो, साँवरी से तुम मिला देना।
बरस इतना कि प्रियतम चाह के भी, जा नही पाए,
रति को देख कर अनंग के मन, प्रेम भर देना।

 

यही सावन का पानी है,जो चढती सी जवानी है।
नशों में भर गया इतना, जवानी की रवानी है।
बरस रे टूट कर मेघा, कि सारे बाँध टूटे अब,
जो देख ये कहे कि वाह, क्या सुन्दर सी कहानी है।

 

यही वो मेघ है जो बादलों को, चीर कर गिरता।
धरा की प्यास बुझती मन में,तृष्णा को जगा देता।
बरस रे टूट कर मेघा, कि ऐसा शेर लिख जाए,
जो तोड़े मन के सब तटबंध,और इतिहास गढ़ देता।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

छोड़ दिया | Chhod Diya

Similar Posts

  • प्रीति के गीत | Hindi Poetry

    प्रीति के गीत ( Preeti ke geet )   प्रीत के गीत गाकर सयानी हुई, मै हूं मीरा जो मोहन दीवानी हुई।   राग  और  रागिनी में समाई हूं मैं, ताल और छंद संग लेकेआई हूं मैं। सुर सरिता की मैं एक कहानी हुई। मै हूं मीरा जो मोहन दीवानी हुई।   हिन्द कीशान और…

  • मेजर ध्यानचंद | Major Dhyanchand

    मेजर ध्यानचंद ( Major Dhyanchand )    राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती) ( 2 ) हॉकी भी कायल हुई, जादू भरी अदाओं पर अलौकिक विलक्षण प्रतिभा , जीवन वृत्त हॉकी परिभाषा । हर गोल विजयी भव पर्याय, अंतर कीर्तिमानी अभिलाषा । तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक , जग नतमस्तक हिंद फिजाओं पर । हॉकी…

  • गौ सेवा | Gau Seva

    गौ सेवा ( Gau Seva )   भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से संपूर्ण देव लोक उर वसित, समुद्र मंथन विमल रत्न । सदा पुलकित मनुज जीवन, कर तत्पर सेवा प्रयत्न । पावन मंगल भाव उपमा, सनातन गौरव दर्शन स्तुति से । भाग्योदय के द्वार खुलते, गौ सेवा भक्ति से ।। सिंग शोभा…

  • Hindi Ghazal | Hindi Poem -कुछ बातें दर्पण से भी कर लूं

    कुछ बातें दर्पण से भी कर लूं ( kuch Baten Darpan Se Bhi Kar Loon )     कुछ बातें दर्पण से भी कर लूं शायद ख़ुद के होने का एहसास हो जाए।     समेटकर केश को जरा बांध लूं स्त्री के मर्यादाओं का आभास हो जाए।     मुद्दत हो गए निहारे ख़ुद…

  • नेह | Neh

    नेह ( Neh )   अंतर हिलोरें उठ रहीं, नेह के स्पंदन में मन गंगा सा निर्मल पावन, निहार रहा धरा गगन । देख सौम्य काल धारा, निज ही निज मलंग मगन । कर सोलह श्रृंगार कामनाएं, दृढ़ संकल्पित लक्ष्य वंदन में । अंतर हिलोरें उठ रहीं ,नेह के स्पंदन में ।। नवल धवल कायिक…

  • चंदन | Chandan

    चंदन ( Chandan )  चंदन शब्द से ही एक अद्भुत भीनी-भीनी सुगंध की अनुभूति होती है चंदन के वृक्ष पर हजारों विषधर लिपटे हुए रहते हैं फिर चंदन अपनी गुणवत्ता को नहीं खोता ठीक वैसे ही मानव का भी आचरण हो जाए तो सारी धरती प्रेम करुणा सद्भाव की सुगंध से सुवासित हो जाए प्रेम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *