लीलाधारी श्रीकृष्ण

लीलाधारी श्रीकृष्ण | Kavita

“लीलाधारी श्रीकृष्ण”

( Leela Dhari Sri Krishna )

 

लीलाधारी श्री कृष्ण
लीला अपरंपार
आकर संकट दूर करो प्रभु
हे जग के करतार

 

लीलाधारी हे श्री कृष्णा चक्र सुदर्शन धारी हो
माता यशोदा के गोपाला गोपियों के गिरधारी हो

 

हे केशव माधव दामोदर सखा सुदामा सुखदाता
अगम अगोचर अविनाशी जगकर्ता विश्व विधाता

 

कोई तुमको छलिया कहता कोई माखन चोर तुझे
मेरे मदन मुरारी लगते मनमोहक चितचोर मुझे

 

जब छेड़ो तान मुरली की दुनिया दीवानी हो जाए
बांसुरी की धुन पर सारा जग मतवाला हो जाए

 

कान्हा माला जप सदियों से जप रहे साधु-संत
करो कृपा परमात्मा अब पाप का कर दो अंत

 

केशव माधव दामोदर प्रिय सखा सुदामा सुखदाता
पार्थ के सच्चे सारथि रण में तभी विजय पाता

 

लीलाधारी कृष्ण कन्हैया गोकुल के घनश्याम
भक्त कब से पुकार रहे हैं प्रभु आ जाओ अविराम

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

राम नाम अनमोल | Ram Kavita

Similar Posts

  • ढ़ल रहा है सूरज होने को शाम है

    ढ़ल रहा है सूरज होने को शाम है     ढ़ल रहा है सूरज होने को शाम है और मछली पकड़े है मछयारा देखो   राह देखें है बच्चें भूखे बैठे है लेकर आयेगे खाना पिता खाने को   नाव में ही खड़ा है आदमी मुफ़लिसी वो ही मछली पकड़के गुजारा करता   बादलो में…

  • भ्रष्टाचार और दुराचार | Poem on corruption in Hindi

    भ्रष्टाचार और दुराचार ( Bhrashtachar aur durachar )   कष्ट भरी जिंदगी में केवल भरा भ्रष्टाचार हैं भ्रष्टाचारी लोगो के सामने आज भगवान भी लाचार है   किसी के  मन में अब न स्नेह औरप्यार हैं और न किसी के ह्दय में नाहि सतगुण वाला सदाचार है   लेकिन दुनिया को कहाँ पता प्रेम और…

  • माता हरती हर संताप

    माता हरती हर संताप देव, ऋषि और पितृ ऋण होते,जग में ऋण के तीन प्रकार।इन्हें चुकाना सनातनी का,होता जन्मसिद्ध अधिकार।पर इन तीनों से पहले है,सर्वोपरि माता का ऋण।इसे चुकाना परमावश्यक,हो सकते ना कभी उऋण।माता ने ही जन्म दिया और,मां ने हमको पाला है।इसीलिये अनगिन रूपों में,मां का रूप निराला है।बेटी, बहन, मां रूप साथ में,पत्नी…

  • अरुणोदय | Kavita Arunoday

    अरुणोदय ( Arunoday )   सूरज ने अरूणिम किरणों से वातायन रंग डाला ! लगे चहकने पंछी नभ में अनुपम दृश्य निराला !! ताल तलैया नदी सरोवर मिल स्वर्णिम रस घोले! लगे चमकने खेत बाग वन पुरवाई है डोले !! देख विहंगम दृश्य प्रकृतिका खिलने लगी हैं कलियां ! तरूके शिर्ष पर चान नाच कर…

  • लक्ष्मण मूर्छित | Kavita lakshman moorchhit

    लक्ष्मण मूर्छित ( lakshman moorchhit )   मेघ समान गर्जना करता हुआ मेघनाथ जब आया। अफरा-तफरी मची कटक में रचता मायावी माया। आया इंद्रजीत रणयोद्धा बाणों पर बाण चले भारी। नागपाश बंधे राम लखन भयभीत हुई सेना सारी। देवलोक से आए नारद जी गरूड़ राज को बुलवाओ। रघुनंदन नागपाश बंधन को प्यारे रामभक्त हटवाओ। महासमर…

  • विश्व वृद्धजन दिवस | International Day for Older Persons

    विश्व वृद्धजन दिवस हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है सनातनी संस्कृति संस्कार, वृद्धजन सदा परम स्थान । स्नेहिल पावन सानिध्य, दुःख कष्ट तनाव प्रस्थान । अनूप आनुभविक शाला, प्रेरणा ज्ञान पुंज बहार है । हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है ।। पौराणिक कथा कहानियां, अद्भुत पुरात्तन दृष्टांत । शमित सारे उग्र आवेश, चितवन अनुपम शांत । भूमिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *