चूडियाँ

चूडियाँ | Kavita choodiyaan

 चूडियाँ 

( Choodiyaan )

 

सोलह श्रंगारों मे “चूडी” ||

1.चाँद सा गोल आकार, कुछ बड़ी कुछ छोटी सी |
रंगीन कुछ सतरंगी सी, कुछ पतली कुछ मोटी सी |
सोने पीतल और चाँदी की, कुन्दन काँच मोती की |
हांथो मे बजती खन-खन, कलाई सजाती गोरी की |

सोलह श्रंगारों मे “चूडी” ||

2.लाल हरी पीली काँच की, चूडी जब बनती है |
आग के बीच में तप कर, चूडी फिर सजती है |
लेकर आकार गोल, बाजारों मे आ बिकती है |
डलती है जब हांथो मे, कलाई खिल उठती है |

सोलह श्रंगारों मे “चूडी” ||

3.सोलह श्रंगारों का, चूडी अहम् हिस्सा है |
दुल्हन के सजने मे, चूडी का एक किस्सा है |
भर देतीं हांथों को, कलाईयाँ बज उठती हैं |
दूल्हे के दिल बीच, शहनाईंया बज उठती हैं |

सोलह श्रंगारों मे “चूडी” ||

4.चूडी की खन-खन से, घर मे एक हलचल है |
आया ये मेहमान कौन, मिलने की हर पहल है |
नजरें घुमा कर देखा जब, चूडियों की आहट है |
चूडी तो प्यारी चूडी है, खनक जाए तो चाहत है |

सोलह श्रंगारों मे “चूडी” ||

 

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें :-

खत् | Khat par kavita

Similar Posts

  • घुटन | Ghutan

    घुटन ( Ghutan )    भीतर की घुटन जला देती है जिंदा शरीर किताब के पन्नों में लगे दीमक की तरह खामोश जबान को शब्द ही नहीं मिलते शिकायत के लिए अपनों से मिले दर्द दिखाये भी नहीं जाते बताएं भी सुख जाते हैं आंसू पलकों में ही उन्हें बहाने की भी इजाजत नहीं होती…

  • बहती रहती जीवन धारा | Bahati Rahti Jeevan Dhara

    बहती रहती जीवन धारा ( Bahati Rahti Jeevan Dhara ) महामृत्यु के आंचल में भी जीवन की रेखाएं। मानव मन की जिजीविषा ही पुष्पित हो मुस्काए। विविधि वर्जनाओं में चलता रहता सर्जन क्रम है। आस्थाओं का दीप प्रज्वलित हरता तम विभ्रम है। नित्य नवीन अंकुरित आशा उत्साहित कर जाती, कर्मठता पलती अभाव में करती रहती…

  • जिंदगी | Kavita

    जिंदगी ( Zindagi )   मेरी जिंदगी से पूछा मैंने एक रोज जीने का वह तरीका जो घुटन पीड़ा और दर्द से हो बिल्कुल अछूता जिंदगी के पास नहीं था कोई जवाब मुस्कुराकर वह बोली बताती हूं तुझे सलीका बहुत जिया अपने लिए जीवन जी कर देखो जीवन पराया दो कदम बढ़ाओ तुम किसी निर्बल…

  • Kavita | काहे बावड़ी पे बैठी राधा रानी

    काहे बावड़ी पे बैठी राधा रानी ( Kahe Bawri Pe Baithi Radha Rani )   काहे बावड़ी पे बैठी राधा रानी, चलो चलते है यमुना के घाट पे। आया  सावन   भरा  नदी   पानी, चलो चलते है नदियां के घाट पे।।   बैठ कंदम्ब की डाल कन्हैया, मुरली  मधुर  बजाए। जिसकी धुन पर बेसुध गैय्या, ऐसी …

  • गुरु ज्ञान की ज्योत | Guru Gyan ki Jyoti

    गुरु ज्ञान की ज्योत ( Guru Gyan ki Jyoti ) हे गुरुवर तू मेरे देश में ज्ञान की ज्योत जगा दे ! बल बुद्धि विद्या वैभव से अंधकार को दूर भगा दे । मोह माया की सुरा को पीकर सोया है जो राष्ट्र छेड़ ज्ञान की तान यहां तू भ्रष्टाचार मिटा दे ।। हे गुरुवर…

  • पूर्ण विराम अंत नहीं | Kavita Purn Viram

    पूर्ण विराम अंत नहीं ( Purn Viram Ant Nahi )   पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है सकारात्मक सोच प्रशस्त, नवल धवल अनुपम पथ । असफलता अधिगम बिंदु, आरूढ़ उत्साह उमंग रथ । आलोचनाएं नित प्रेरणास्पद, श्रम साधना उत्तर धात है । पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *