आधार | Aadhaar

आधार

( Aadhaar ) 

 

मिले हुए संस्कार ही
करते हैं वैचारिक सृजन
सोच मे संगत का प्रभाव भी
संभावित है
किंतु ,यदि पृष्ठभूमि भी सुदृढ़ हो तो
बारिश की बूंदें गिरकर भी बह जाती हैं

जीवन की नींव मजबूत होनी चाहिए
तात्कालिक हवाएं
डालियों को झुका भले दें
दरख़्त को उखाड़ पाना सम्भव नही है

आवश्यक है समय की मांग भी
मांग के अनुसार परिवर्तन भी
पर,मांग और परिवर्तन के बीच
स्थायित्व का होना भी जरूरी है

लबादा ओढ़कर भले न चलें
पर ,नग्नता स्पष्ट झलकने लगे
ऐसे परिधान
आपकी निर्लज्जता को ही दर्शाते हैं

हमारे आज को देखकर ही
कल की पीढियां तैयार होती हैं
आधार का खोखलापन ही
महल को जल्द
खंडहर मे बदल देता है

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

तपना होगा | Tapna Hoga

 

Similar Posts

  • वह प्यार कहां से लाऊं | Wah Pyar Kahan se Laoon

    वह प्यार कहां से लाऊं ( Wah pyar kahan se laoon )   जो प्यारा तुमको भी हो, वह प्यार कहाॅ से लाऊॅ? तुमको अपना कहने का अधिकार कहाॅ से लाऊॅ? तुम मुझसे रूठ गये हो, मैं कैसे तुम्हें मनाऊॅ? वह राह तुम्हीं बतला दो, मैं पास तुम्हारे आऊॅ। वह मंदिर कौन तुम्हारा, जिसमें निवास…

  • आईना

    आईना आईना बनकर लोगों के अक्स हूं दिखाता बहुत साधारण और हूं सादा न दिखाता कभी कम न ज्यादा जो है दिखता हू-ब-हू वही हूं दिखाता। लेकिन न जाने क्यों? किसी को न सुहाता? जाने ऐसा क्या सबको है हो जाता? तोड़ लेते हैं झट मुझसे नाता! होकर तन्हा कभी हूं सोचता कभी पछताता मैं…

  • क्या आचार डालोगे रूप का | Kya Achar Dalogi Roop ka

    क्या आचार डालोगे रूप का आज समोसा बोला कवि से,क्यों इतना घबड़ाते हो। मिलाकर चटनी,खट्टी मीठी,अपना स्वाद बढ़ाते हो। मेरी कैसी दुर्गति होती,क्या तुम कभी लिखपते हो। देख तड़पता मुझको तलते,अपना हाथ बढ़ाते हो।। पहले पानी डाल मजे से,घूंसे से पिटवाते हो। हाथों से फिर नोच नोच कर,बेलन से बेलवाते हो। हरा लाल मिर्चों की…

  • कशिश | Kavita

    कशिश ( Kashish )   एक कशिश सी होती है तेरे सामने जब मैं आता हूं दिलवालों की मधुर बातें लबों से कह नहीं पाता हूं   मन में कशिश रहने लगी ज्यों कुदरत मुझे बुलाती है वर्तमान में हाल बैठकर दिल के मुझे सुनाती है   प्रकृति प्रेमी बनकर मैं हंसकर पेड़ लगाता हूं…

  • नारी हो तुम | Nari par Kavita

    “नारी हो तुम “ ( Nari ho tum )    जगत मैं आई हो तो, संसार का कुछ उद्धार करो! अपने अस्तित्व की एक नई , फिर से तुम शुरुआत करो जो जग में जाने जाते हैं , वही वीर कहलाते हैं तुम नारी हो शक्ति स्वरूपा नारायणी जैसा तुम काम करो ! हो समाज…

  • एक चुटकी सिंदूर | Kavita Ek Chutki Sindoor

    एक चुटकी सिंदूर एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर हिंदू धर्म परिणय व्यंजना, हर नारी मनमोहक श्रृंगार । मांग अंतर सिंदूर शोभा, सुखद जीवन स्वप्न साकार । प्राण प्रिय दीर्घ वय कामना, अलंकृत पद सम कोहिनूर । एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर ।। वैदिक कालिन दिव्य परंपरा, प्रेम भक्ति अथाह समाहित । पावन दृष्टांत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *