Kavita Apni Khichdi alag Pakana

अपनी खिचड़ी अलग पकाना | Kavita Apni Khichdi alag Pakana

अपनी खिचड़ी अलग पकाना

( Apni khichdi alag pakana ) 

 

एक कलम होता कलमकार हथियार,
जिसको होता माते शारदे का वरदान।
मन की बात लिख देता वह कलम से,
सोच-विचारकर यह शब्दों को जोड़ते।।

आज अलग थलग सभी रहना चाहतें,
सुख दुःख मे भागीदार न होना चाहतें।
आज न जाने सभी को यें क्या हो रहा,
अपनी खिचड़ी अलग पकाना चाहतें।।

बिना मौसम के आज बरसात हो रही,
परिवारों मे पहले जैसी बात नही रही।
कहते है आँगन टेडा जब नाच न आए,
आज भैंसो के आगे लोग बीन बजाए।।

नही है सुर एवं ताल नाच गाना गा रहें,
अपने आप को मो. रफीक समझ रहें।
त्यौहार पे भी अपनों को याद न करतें,
अपनी खिचड़ी अलग पकाना चाहतें।।

घर-परिवारो में झगड़ा होता ही रहता,
इसका मतलब नही उनसे मुँह मोड़ना।
आज प्यार बनाकर रखो सभी सबसे,
यह खिचड़ी पकाओ ना अलग घर से।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पगड़ी | Pagadi par Kavita

 

 

Similar Posts

  • तुझ से जुड़ा इंतज़ार

    तुझ से जुड़ा इंतज़ार यह कहना आसान है कि “भूल जाओ उसे,”पर जिसने सच्चा प्रेम किया, वो उसे भला कैसे भूल पाता।जिस दिल में बसी हो वो आरज़ू बनकर,उसकी यादों से इंसान कभी दूर नहीं जाता। हर रात खामोशियों में उसकी सदा गूंजती है,हर सुबह उसकी चाह में दिल मचल जाता।वो पास नहीं, फिर भी…

  • होली का हुड़दंग | Poem on holi in Hindi

    होली का हुड़दंग ( Holi ka huddang )   होली में हुड़दंग मचाना, अच्छा लगता है। स्वर लहरी हो मस्ती भरी, गाना अच्छा लगता है।।   धमालों पर रसिया नाचे, स्वांग रचाते नर नारी। पिचकारी से इक दूजे को, रंग लगाना अच्छा लगता है।।   गौरी नित का काग उड़ाये, मेरो साजन कब घर आए।…

  • कविता जीवन की परिभाषा है

    कविता जीवन की परिभाषा है दिल को छूकर कविता धड़कन बन जाती हैजुदाई में किसी रूह की तड़पन बन जाती हैबच्चा हंसता है तो कविता होठों पर मुस्काती हैहर किसी की आह में खुदा का खत बन जाती है। जब कोई बच्ची बस पानी पीकर सो जाती हैभूख की दारुण दशा देख कविता रो जाती…

  • मेरी पहचान बता

    मेरी पहचान बता   मैं लड़की हूं इसे छोड़ मेरी पहचान बता घर मेरा मायका है या ससुराल मेरा मका बस एक बार तू मेरा पता बता   मैं लड़की हूं इसे छोड़ मेरी पहचान बता मैं अमृत हूं विष समझकर न सता मौन कर दिया तूने मुझे बेटे के समान बता   मैं लड़की…

  • रक्षा सूत्र | Raksha Sootra

    रक्षा सूत्र ( Raksha sootra )    ये रक्षा सूत्र मेरा भइया, हर बला से तुझे बचाएगा। ये आशीर्वाद हैं देवों का, जो तेरी उम्र बढ़ाएगा क्या अपने भाई के खातिर, में ऐसा कर पाऊंगी, जैसा साथ निभाया उसने, क्या वैसा निभा मैं पाऊंगी, जब जब पड़ी ज़रूरत मुझको, तब तब दौड़ के आया है।…

  • होगा निश्चय सबेरा

    होगा निश्चय सबेरा   अधिकार है सबको जीने का राजा रंक और फकीर, तृप्त होता कोई ख़्वाब देखकर हँसकर काटता कोई गम के जंजीर। लाख उलझनें हो जीवन में ख़्वाब सभी सजाते हैं, किसी के ख़्वाब पूरे होते किसी के अधूरे रह जाते हैं। नीद में देखता ख़्वाब कोई कोई सो नही पाता है, न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *