आपकी समझ | Aapki Samajh

आपकी समझ

( Aapki samajh )

 

घर से निकलने से पहले
और लौट आने के बाद
देख लिया करो खुद को वक्त के आईने में
जीवन की समझ आसान होगी
कल के रास्ते सुगम होंगे

हर नया रिश्ता और मुलाकात
खुलकर सामने नही आते
मध्यान्ह तक कहानी को समझना ही होता है
दूसरे पटाक्षेप का अंत ही
वास्तविक सत्य होता है

अंतरिक्ष दिखाई तो देता है
किंतु होता नही
हवा दिखाई नहीं देती है
किंतु वो होती है
सत्यता की परख ही
आपकी योग्यता को दर्शाती है

उजाला तो मिलता है
चांद और सूरज दोनो से ही
कौन किससे कितना होता है प्रभावित
यह स्वयं के गुणवत्ता पर ही निर्भर है

आपका वक्त आपके साथ होगा
जब आप वक्त के साथ होंगे
किंतु ,कैसा चाहिए
इसका चयन तो आपको ही करना होगा

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

किताब | Kitab

Similar Posts

  • बचपन की बातें | Bachpan par Hindi Poem

    बचपन की बातें ( Bachpan ki baatein )    बचपन के वह क्या दिन थें हमारे, हम थें ऐसे वह चमकने वाले तारें। रोने की वज़ह ना हंसने के बहाने, खुशियों के खज़ाने इतने थे प्यारे।। दादा एवं दादी वो नाना एवं नानी, भैया-भाभी पापा-मम्मी ये हमारे। बुआ फूफा फ़िक्र करते थे हमारी, बचपन में…

  • रामधारी सिंह दिनकर | Ramdhari Singh Dinkar

    रामधारी सिंह दिनकर ( Ramdhari Singh Dinkar )   हिंदी के प्रख्यात कवियों लेखकों मे जिनका नाम, देशभक्ति रचनाऍं रचकर पाऍं वो राष्ट्रीय सम्मान। सामान्य किसान घर जन्मे रामधारी सिंह था नाम, रश्मिरथी उर्वशी कुरूक्षेत्र कृतियों से मिला मान।। कवि लेखक साहित्यकार एवं आप थें निबंधकार, स्वतंत्रता सेनानी संसद सदस्य रहें आप पत्रकार। २३ सितम्बर…

  • किसानों की उम्मीद | Poem in Hindi on Kisan

    किसानों की उम्मीद  ( Kisano ki umeed )    प्रीति में चूक ना इनके अब, उम्मीद का दीप जले कब तक जीवन बरसे तरसे जीवन, नभ में ना मेघ घटे अब तक हे नाथ अनाथ करहु ना अब, जीवन तो शेष रहे जब तक जल ही जल है जल थल नभ में, हम फिर भी…

  • मुरलीवाला | Kavita Muraliwala

    मुरलीवाला ( Muraliwala ) दुनिया से निराला है तू बंसी वाला। जन्म दिया देवकी ने यशोदा ने पाला। गोपियों का प्रेमी, जग का रखवाला। नाचती हैं ठुमुक ठुमुक वो बृजबाला। छोटे छोटे पांव हैं, रंग का है काला। मगर चितचोर तू वो मुरलीवाला। शांत हो जाती है अंतर से ज्वाला। जपे जो भी कोई, तेरे…

  • धेनु की करुण पुकार

    धेनु की करुण पुकार मैं धेनु अभागन तड़प रही कोई तो मेरी रक्षा कर मैं घूम रही मारे-मारे अब तो अनुग्रह की वर्षा कर मुझे पेट की कोई पड़ी नहीं बस प्राण हमारा तुम बख्शो मेरी मजबूरी को जान स्वयं मानव मेरी तुम लाज रखो मुझे त्रेता द्वापर में पूजा माँ की गरिमा पाई थी…

  • त्रेता सम अहसास | Treta Sum Ehsaas

    त्रेता सम अहसास ( Treta sum ehsaas )    कलयुग में हो रहा,त्रेता सम अहसास हिंद रज रज अति हुलसित, निहार राम मंदिर निर्माण । कल्पना भव्य साकार रूप, जनमानस स्पर्श पथ निर्वाण । बाईस जनवरी दो हजार चौबीस, सर्वत्र रामलला प्राण प्रतिष्ठा उजास । कलयुग में हो रहा त्रेता सम अहसास ।। जय श्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *