अधुरा प्यार

Adhura Pyar shayari | Hindi Poem -अधुरा प्यार

अधुरा प्यार

( Adhura Pyar )

 

 

निचोडों  ना  हृदय  मेरा,  यहाँ  यादें  हमारी  हैं।
सुहानें दिन के कुछ लम्हें, तुम्हारे संग हमारी है।

 

चले जाना है तो जाओ,मगर ये याद रखना तुम,
हमारे ना हुए  हुंकार पर,तुम्हारी यादें हमारी हैं।

 

अधुरा प्यार है शायद, वफा आँखों से बहता है।
दबा हुंकार बनके हूंक, दिल से आज कहता है।

 

कही कुछ तो कमी  होगी, हमारे  या तुम्हारे  में,
हमारे क्यो हुए ना तुम, ये  दिल बेचैन  रहता है।

 

मिलन के संग जुदाई खेल,किस्मत का सदा से है।
तपी राधा विरह में प्रीत पर,कान्हाँ की किस्मत है।

 

जुदाई का जहर तो, राम  संग  सीता ने भी झेला,
हमारी प्रीत भी अन्जान पर, किस्मत का खेला है।

 

इसी से कह रही हूँ मै,  निचोडों   मत  हृदय मेरा।
गुँथा है शब्दों को मैने, कि  जैसे  श्याम .की मीरा।

 

युगों तक वैष्णवी बन कर,सजोया राम को मन में,
प्रणय के बिन सुनों हुंकार,जीना भी है क्या जीना।

 

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

??शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

यह भी पढ़ें : 

Hindi Poetry | नयन

Similar Posts

  • इंसान की पहचान | Insan ki pehchan | Kavita

    इंसान की पहचान ( Insan ki pehchan )   इंसान की पहचान, मानव रे जरा जान। औरों के दुख दर्द की, परवाह कीजिए।   मानव धर्म जान लो, कर्म को पहचान लो। इंसानियत ही धर्म, शुभ कर्म कीजिए।   करुणा प्रेम बरसे, हृदय सारे हरसे। होठों पे हंसी सबको, मुस्काने भी दीजिए।   दुख दर्द…

  • यूनिट एक सौ पैंसठ | Unit 165 par kavita

    यूनिट एक सौ पैंसठ ( Unit 165 )    काल का भी होगा नही १६५ पर आघात, क्यों कि हम पर है महाकालेश्वर का हाथ। निकले है हम सभी वतन सुरक्षा के लिए, ईश्वर को भी पता है हम करते नही घात।। उम्मीद का दीपक हमने बुझने नही दिया, कई चट्टानें चक्रव्यूह यू ही पार…

  • नव-सभ्यता | Kavita Nav Sabhyata

    नव-सभ्यता ( Nav Sabhyata ) नव सभ्यता की मजार में फटी चादर का रिवाज है आदिम जीवन की आवृत्ति में शरमों -हया की हत्या है प्रेम-भाव के विलोपन में तांडव का नर्तन है मशीनी मानव की खोज में मां-बेटियां नीलाम है हाय-हेलो की संस्कृति में सनातन हमारी श्मशान है पछुयायी की नशे में मिजाज हमारा…

  • मां और बाप | Maa aur Baap

    मां और बाप ( Maa aur Baap )   कोन कहता है कि मां जन्नत नहीं होती, पिता की अहमियत मां से कम नहीं होती। दोनों साथ-साथ चले नयी दिशा देते हैं, बच्चों के लिए मां बाप की मन्नत नहीं होती। हर वक्त मां बाप को याद करते हुए आज, हमेशा बोझ रहेगा आपका बिन…

  • कान्हा की आशनाई | Kanha par Kavita

    कान्हा की आशनाई ( Kanha ki Aashnai )    अगहन की ठिठुराई में, कान्हा की आशनाई सनातन धर्म द्वादश मास, अद्भुत अनूप पावन महत्ता । अंतर्निहित मांगलिक प्रभा, दिग्दर्शन सेतु परम सत्ता । मगसर माह दिव्यता अथाह, रोम रोम अनुभूत कन्हाई । अगहन की ठिठुराई में,कान्हा की आशनाई ।। जनमानस हर्षित गर्वित , नदी सरोवर…

  • बूँद बचाये | Poem boond bachaye

    बूँद बचाये ( Boond bachaye )   बूँद बूँद से सागर भरता बूँद बूँद से गागर हम बूँद बचाएंगे तो भर जायेगा चापाकल बर्षा का जल तो अमृत है होता पर सब कोई उसे है खाता बोल रही कब से ये हमारी जमीन है जल नहीं पेयजल की बड़ी कमी है अब सब जन इस…

One Comment

Leave a Reply to Roshni Arora "Rashmi" Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *