Ai andhere kavita

ऐ अँधेरे | Ai andhere kavita

ऐ अँधेरे

( Ai Andhere )

 

ऐ अँधेरे तूने मुझे बहुत रुलाया है
समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है
तुझ से दूर जाने के किये बहुत यतन
जाने क्यूं मेरी जिन्दगी को बसेरा बनाया है
ऐ अँधेरे तूने वाकयी बहुत रुलाया है
समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है

कौन सी धुन मे आता है ना मालूम क्या चाहता है
तुझसे सब भागते है जाने कौन सा रिश्ता बताता है
मायूसी उदासी परेशानी तकलीफे सब तेरे साथी है
कब तक चलोगे, अपने घर क्यूं नहीं लौट जाता है
ऐ अँधेरे तूने वाकयी बहुत रुलाया है
समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है

सितम पर सितम ढाये हैं जुल्म की है कई कहानियाँ
रोशनी से लड़कर तूने बसाया अपना अलग जहाँ
अब गिरा भी दे ये काली अंधेरी तामसी दीवार
जुगनु की कतार से क्यूं नहीं एक नया जहाँ बसाता है
ऐ अँधेरे तूने वाकयी बहुत रुलाया है
समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है

तेरी दस्तक अर्श से फर्श तक लाती है, जो ठीक नहीं
तेरी खामोशी भी कहर ढाती है, वो भी ठीक नहीं
वक्त के हाथो छलकर भी मुस्कुरा कर बढ़ जाता है
तूने निर्जन रास्तो पर ले जाकर हमे बहुत थकाया है
ऐ अँधेरे तूने वाकयी बहुत रुलाया है
समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है

 

 


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :-

मेरा स्वाभिमान है यह | Mera swabhiman | Kavita

 

 

 

 

 

 

Similar Posts

  • प्रिय आ जाना | Prem par kavita

    प्रिय ! आ जाना ( Priye aa jaana )     यह प्रेम छिपाए ना छिपता जब पास प्रिय ना होती हो दिल दर्द सहे कितना पूछो? अधमरा मरा कर देती हो,           कुछ अजब गजब हरकत मुझमें         तुम यादों में दे जाती हो         फिर प्यार छिपाए कहां छिपे         उल्टा मुझको…

  • पाषाण युग | Pashan Yug par Kavita

    पाषाण युग ( Pashan yug)    स्वर्ण युग बीता रजत युग वो ताम्र युग चले गए। कलयुग में नर भांति भांति पग पग पे छले गए। पत्थर दिल लिये लो आया अब पाषाण युग। प्रस्तर ही पूजे जाते हैं शिलालेखों में बीते युग। दुख दर्द भाव भावना पीर पराई जाने कौन। वक्त खड़ा चुप्पी साधे…

  • गुरु कुम्हार | Kavita

    गुरु कुम्हार ( Guru kumhar )   गुरु कुम्हार शिष् कुंभ है गढ़ी गढ़ी कांठै खोट। अंतर हाथ सहार दे बाहर बाहे चोट। हर लेते हो दुख सारे खुशियों के फसल उगाते हो। अ से अनपढ़ ज्ञ से ज्ञानी बनाते हो। चांद पर पैर रखने की शिक्षा भली-भांति दे जाते हो। नेता, अभिनेता, डॉक्टर, इंजीनियर,…

  • कमल | Poem on Kamal ka Phool in Hindi

    कमल ( Kamal )   कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक उद्गम स्थल कर्दममय, उरस्थ प्रेरणा संदेश । निर्माण आर्दश चरित्र, आभा शांति संजेश । वंदन मां वीणा वादिनी, ज्ञानोदय पथ परिचायक । कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक ।। गणतंत्र दिवस श्री बेला, राष्ट्र पुष्प दिव्य आभा । शोभित उन्नत राष्ट्रीयता , अनुभूत स्नेहिल…

  • अजीब है हमारे जीवन के रास्ते | Poem jeevan ke raaste

    अजीब है हमारे जीवन के रास्ते ( Ajeeb hai hamare jeevan ke raaste )      दोस्त बड़े-ही अजीब है हमारे जीवन के यह-रास्तें, कोई है कहा-से कोई कहा से पर अपनें बन जाते। दिल के सारे दुःख ग़म हम अपनें दोस्त को बताते, लेकिन बिछुड़ने का ग़म हम सभी को देकर जातें।।   हर…

  • औरतों की मंडी | Auraton ki Mandi

    औरतों की मंडी ( Auraton ki mandi )   भारत देश के मध्य प्रदेश में औरतों की मंडी लगती है जहां औरतें जानवरों की तरह खरीदी और बेंची जाती हैं खरीदने के पहले जानवरों के अंगों को दबा दबा कर देखा जाता है वही प्रक्रिया जवान लड़कियों के साथ अपनाई जाती है गरीब मां बाप…

One Comment

  1. Loved it Ma’am 💕 भाव और शब्दों का बहुत ही सुन्दर समन्वय है आपकी रचना में…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *