अंगदान है महादान | Angdaan hai Mahadaan

अंगदान है महादान

( Angdaan hai mahadaan )

 

चलों साथियों दिलदार बनों और करों अंगों का दान,
महादान का हिस्सा बनकर बन जाओ सभी महान।
समझो इसकी अहमियत करों प्रोत्साहित हर इंसान,
यह अमूल्य-उपहार है जो बचाता मरीज़ की जान।।

जीवित चाहें मृत व्यक्ति जिसका कर सकता है दान,
पहले नेत्रदान एवं रक्तदान था अब करना अंगदान।
समझे इसकी प्रक्रिया को यह नहीं किसी का दबाव,
किसी का अधूरा-हिस्सा पूरा करके देता नई जान।।

इसका एक दातार बचाता है 8 जरुरतमंदों की जान,
सबका जीवन समान रूप से जो होता है मूल्यवान।
इसके लिए अभी जागरूक एवं शिक्षा का है ‌अभाव,
अधिकतर जो अपनें ही परिवार में कर रहें है दान।।

दोनों-गुर्दे यकृत फेफड़ें हृदय ऑंत एवं ये अग्न्याशय,
पाचक ग्रन्थि ऑंख अस्थि उत्तक हृदय छिद्र व नसें।
कार्निया हृदय वाल्व कार्टिलेज हड्डियां एवम वेसेल्स,
इन अंगों का दान करके पुण्य कमा सकते है जैसे।।

आज रक्तदान का महत्व जैसे समझें है दुनिया-वाले,
वैसे ही जागरुकता लाएं बन जाओ सभी दिलवाले।
न्यूनतम उम्र यह 18 साल है जिसके लिए अनिवार्य,
पारंपरिक ये सोच मिटाओ न करों आग के हवाले।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • प्रेमसिंह सोलंकी जी

    प्रेमसिंह सोलंकी जी ( स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक ) हमारे आदर्श आदरणीय श्री प्रेमसिंह सोलंकी जी,जनता के बीच में जन _जन के नायक थे।समाज सेवी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,राजनीति के धुरंधर विधायक थे।। तारीख 15 जुलाई सन 1913 को स्थानपटेल फलिया, समोई, मध्यप्रदेश मेंपिता श्री बापुजी सोलंकी.जीबालक बन कर जन्म लिए घर परिवार…

  • खोज | Poem khoj

    खोज ( Khoj )   जिस सूरत को खोजने,दर दर भटके पाँव । किन्तु नहीं पाया उसे,कहीं किसी भी ठाँव ।।   शहर गाँव में हरतरफ, देख लिया सबओर । जाने पहचाने सभी ,पाया ओर न छोर ।।   चहल पहल का हरजगह,था विस्तृत संसार । शायद कोई बता दे , मेरा वांछित द्वार ।।…

  • दुनिया आबाद रहे | Poem Duniya Aabad Rahe

    दुनिया आबाद रहे  ( Duniya aabad rahe )    इंसानों में चरमपंथी यहाँ भी हैं वहाँ भी, फ़रिश्ते यहाँ भी हैं और वहाँ भी। जीडीपी बढ़ रही इस मुल्क की बड़ी तेजी से, हुकूमत करनेवाले यहाँ भी हैं वहाँ भी। दुनिया आबाद रहे ऐसी है हमारी सोच, ज्ञान बाँटनेवाले यहाँ भी हैं और वहाँ भी।…

  • हद से ज्यादा फूलो मत | Geet phoolo mat

     हद से ज्यादा फूलो मत ( Had se jyada phoolo mat )     गफलत मे रह झूलो मत, मर्यादा कभी भूलो मत। हद से ज्यादा फूलो मत, अपनों को भी भूलो मत। मर्यादा कभी भूलो मत अपने अपने ही होते हैं, अतुलित प्रेम भरा सागर। मोती लुटाते प्यार भरा, अपनों से ही मिलता आदर।…

  • एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे

    एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे जिसमें प्रिय एक कहानी हो ना राजा हो ना रानी हो प्रियसी प्रेमी की जिंदगानी हो ।। एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे जिसमें मिलने की चाहा रही उसकी कोई तो निशानी हो ऐसी मनोरम सी कहानी हो ।। एक प्रेम गीत सुनाओ मुझे …….. जिसमें…

  • आईना

    आईना आईना बनकर लोगों के अक्स हूं दिखाता बहुत साधारण और हूं सादा न दिखाता कभी कम न ज्यादा जो है दिखता हू-ब-हू वही हूं दिखाता। लेकिन न जाने क्यों? किसी को न सुहाता? जाने ऐसा क्या सबको है हो जाता? तोड़ लेते हैं झट मुझसे नाता! होकर तन्हा कभी हूं सोचता कभी पछताता मैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *