सकल सृष्टि के गुरु | Sakal Srishti ke Guru

सकल सृष्टि के गुरु

( Sakal Srishti ke Guru )

हे महादेव, महेश, महेश्वर!
सृष्टि के एक मात्र हैं गुरुवर।
नमन ,नमन ,कोटि-कोटि है नमन।।

आप से ही ज्ञान सब पाकर।
गुरु का पद निभाते हैं जाकर।
सत् का प्रकाश देते आप भर।
हे महादेव, महेश ,महेश्वर !

सकल सृष्टि को तारने वाले।
भोलेनाथ हैं भोले भाले।
रखते दया दृष्टि भक्त जन पर।
हे महादेव, महेश ,महेश्वर!

समझ न जो आपको हैं पाए।
माया के तम में भटक जाए।
सताते हैं नित उसे कई डर।
हे महादेव , महेश,महेश्वर!

सुमा आपकी शरण पड़ी है।
कर जोड़ कर द्वार पर खड़ी है।
मिला दीजिए मुझे मेरा घर।
हे महादेव, महेश ,महेश्वर!

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

उबारो गणपति | Ubaro Ganpati

Similar Posts

  • पिता | Poem on pita

    पिता ( Pita )   पिता एक चट्टान होता हैl पिता का साया जब होता हैl बेटा चैन की नींद सोता हैl पिता बच्चों के सपनों को अपनी आंखों में संजोता हैl गंभीर रहता है मगर भावनाओं से भरा होता हैl ख्वाहिशों की फेहरिस्त को पूरा कर ही सोता हैl बेटी की विदाई पर पिता…

  • अपने और पराये | Kavita Apne aur Paraye

    अपने और पराये ( Apne aur Paraye ) जो कल तक दोस्त थे अब वो दुश्मन बन गये हैं। जो खाते थे कसमें यारों सदा साथ निभानें की। जरा सा वक्त क्या बदला की बदल गये ये सब। और छोड़कर साथ मेरा चले गये कही और।। जो अपने स्वर्थ को तुम रखोगे जब साथ अपने।…

  • प्रतिद्वंदी संसार | Pratidwandi Sansaar

    प्रतिद्वंदी संसार ( Pratidwandi Sansaar )   दीवानगी की हदों पर,सदा प्रतिद्वंदी संसार स्वप्निल आभा यथार्थ स्पंदन, अंतरतम वसित अनूप छवि। नेह वश चाल ढाल, हाव भाव श्रृंगार नवि । पर हर कदम व्यंग्य जुल्म सितम सह, चाह आकांक्षा सीमा अपार । दीवानगी की हदों पर,सदा प्रतिद्वंदी संसार ।। निहार दैहिक सौष्ठव, मचल रहीं वासनाएं…

  • गणगौर त्योहार | Gangaur Tyohar par Kavita

    गणगौर त्योहार ( Gangaur tyohar )    ईसर गौरी की पूजा होती पावन गणगौर का त्योहार। गोरी सज धज शिव शंकर को वंदन करती बारंबार। कुंवारी कन्याएं सोलह दिन गौरी पूजन कर आती। जल दूब अर्पण शिव गौरी गौर गौर गोमती गाती। सिंदूर मेहंदी चूड़ा चढ़ाती कर गोरी सोलह सिंगार। मनचाहा वर दो शिव भोले…

  • माई | Mai

    माई ( Mai )   आओ शिवानी, सुनो शिवानी  दर्द में डूबी मेरी कहानी तब, तड़प उठा था मेरा हृदय चारों ओर  धुंधल के छाए थे जब बेमौत मरी मेरी ममता को  हाथों में लोग उठाए थे कुएं से लाश निकाले थे  अग्निशमन दल के लोग वो निकले थे बेमौत मरी वह अबला थी कह…

  • हाथरस की भीड़ में

    हाथरस की भीड़ में हाथरस की भीड़, में शून्य हुआ जीवन रस अंधविश्वासी बनकर बाबा के दरबार में मैं तो नत मस्तक करने गई थी। अपनों के पास पहुंचने से पहले मैं बाबा धाम पहुंच चुकी थी। सुलझाने कुछ समस्या उलझन में सांसे फस गई थी अंधविश्वासी बनकर मैं तो बाबा के दरबार में गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *