Atmi Jung par Kavita

ऐटमी जंग | Atmi Jung par Kavita

ऐटमी जंग!

( Atmi jung ) 

 

जंग का कोई नक्श बनाए तो उसे जला दो,
बाँझ होने से इस धरती की कोख बचा लो।
दुनिया के कुछ देश नहीं चाहेंगे जंग बंद हो,
ऐसी सुलगती भावना को मिट्टी में मिला दो।

जंग कोई अच्छी चीज नहीं दुनियावालों!
उन्हें दुनिया में जीना और रहना सीखा दो।
बदल दो उस नफरत को प्यार की खुशबू में,
तुम मोहब्बत के कतरे से सागर बना दो।

कोई कब तलक आँसुओं को छुपा के रखे,
ऐसा विद्धवंशक हथियार पानी में बहा दो।
नहीं मारे तुम तो वो किस्तों में कत्ल करेगा,
खंडहर होते जहां को मिसाइल से बचा लो।

खत्म हो रही नौकरी और बढ़ रही महंगाई,
हर किसी की नजर की मुस्कान बचा लो।
दुनिया डूबे आशिक़ी में बल्कि उसे डूबने दो,
पर बेगुनाहों का खून न किसी को बहाने दो।

जिन्दगी के जो लम्हें गुजर जाते हैं,आते नहीं,
किसी के लिए कोई फूल बिछाए,बिछाने दो।
जंग अपने आप में एक समस्या है,हल नहीं,
एटमी -बलाओं से इस आसमां को बचा लो।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

पानी | Pani Par Kavita

 

 

 

Similar Posts

  • गैरों की संगत | Gairon ki Sangat

    गैरों की संगत ( Gairon ki sangat )    ऐ दोस्त, संभल कर चल परख कर चल समझ कर चल क्योंकि गैरों की संगत अपनों को दुश्मन बना देती है।   ऐ दोस्त! समझना बड़ा मुश्किल है किसी के रुप को, पढ़ना बड़ा मुश्किल है बनावटी चेहरों को क्योंकि गुमराह सभी को अंधा बना देती…

  • हिंदी भाषा | Poem Hindi bhasha

    हिंदी भाषा ( Hindi bhasha )   हिंदी वह भाषा जिसमें हंसते गाते तुम l हिंदी वह भाषा जिसमें सहज सुगमता पाते तुमl हिंदी वह भाषा जिसमें सुख समृद्धि पाते तुमl हिंदी वह भाषा है जिसमें संतों गुरुओं का आशीष पाते तुमl हिंदी भाषा से जुड़कर ज्ञान विज्ञान पाते तुम l हिंदी वह भाषा है…

  • मन तू क्यूं ना माने ?

    मन तू क्यूं ना माने ? मन तू ,क्यूं ना माने ?सबको क्यूं , अपना माने । सब होते ना ,यहां अपने ।कुछ होते, हैं बेगाने । बनते हैं, बहुत ही अपने ।दिखाते, नित नए सपने । फिर एक दिन, रंग दिखाते ।उनके नकाब, गिर जाते । वो प्रेम ,कहीं खो जाता ।ढूंढ़े से,नज़र ना…

  • प्यार | Kavita Pyar ki

    प्यार ( Pyar )    जहां पशुता और पुरुषत्व खत्म होता है वहाँ प्यार का फूल खिलता है जहां अधिकार की नहीं सम्मान की भाव हो वहीं प्यार फूलता और फलता है जहां वर्चस्व की कोई जगह नहीं बचता वहाँ पर ही प्यार पनपता है ना कोई छल कपट ना धोखा हो जहां वहाँ प्यार…

  • दूर होकर भी पास

    दूर होकर भी पास तू दूर है, मगर दिल के पास है,तेरी यादों में हर पल का एहसास है।आँखों में ये आंसू तुझ तक पहुँचने को बेकरार हैं,काश तू सुन सके, मेरी दिल की ये पुकार है। रातों की तन्हाई में तेरा नाम पुकारता हूँ,हर धड़कन में तुझे ही तो महसूस करता हूँ।दूरी चाहे जितनी…

  • मैं आ रहा हूँ | Main Aa Rahan Hoon

    मैं आ रहा हूँ ( Main Aa Rahan Hoon ) कान तरस गए यह सुनने को, “मैं आ रहा हूँ” एक बार तो कह दीजिए प्रभु! “मैं आ रहा हूँ” अँखियाँ बिछा देती मैं राह में, बांवरी मैं हुई आपकी चाह में, कब से राह मैं तक रही हूँ, सहन पीड़ा करने कैसे सक रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *