अटूट बंधन | Atoot Bandhan

अटूट बंधन

( Atoot bandhan ) 

 

यह रिश्तों से बंधा हुआ बंधन है
किसी बंधन से बंधा नहीं है
यह स्वयं ही अटूट विश्वास की डोर है
जो जोड़ती है रिश्तों को
भाई बहन का त्यौहार बड़ा ही खास होता है
जो लाता है खुशियों का डिब्बा
खुशियों संग लाता है मस्ती भरा अंदाज
राखी के त्यौहार पर किस्से याद करते हैं
बचपन के मस्ती मज़ाक किस्से
भाई की कलाई पर बहन राखी बांधती है
जो प्रतीक है रक्षण का
बहन माथे पर लगाती है तिलक
जो प्रतीक है विश्वास का
भाई बहन को उपहार भी देता है
जो प्रतीक है उनके प्रेम का
और एक भाई बहन की राखी संभालकर रखता है
जो प्रतीक है उन दोनो के अटूट बंधन का ।

 

पायल कामडी
तलोधी(बा.), चंद्रपुर
( महाराष्ट्र )

यह भी पढ़ें :-

मेरी खातिर | Mere Khatir

Similar Posts

  • प्रभु हेतु प्रेम पाती | Love for the Lord

    प्रभु हेतु प्रेम पाती कोई तो पहुंचा दो, मेरे प्रेम की पांति। नील गगन के पार, रहते हैं मेरे साथी। कोई तो पहुंचा दो, मेरे प्रेम की पांति।। लिखी हूंँ अंँसुवन जल से। हृदय के अंतस्थल से। तपे हृदय कुम्हार की, अंवे की है भांति। कोई तो पहुंचा दो, मेरे प्रेम की पांति।। उनसे आप…

  • कविताएंँ रहेंगी | Kavitayen

    कविताएंँ रहेंगी…… ( Kavitayen rahengi )    हृदय को संवेदना की कसौटी पर कसेंगी कुछ रहे न रहे कविताएंँ रहेंगी मेरी- तेरी ,इसकी -उसकी, मुलाकातें ,जग की बातें, जगकर्ता के क़िस्से कहेंगी कुछ  रहे न रहे …….कविताएंँ रहेंगी। भागते हुए वक़्त की चरितावली संघर्ष की व्यथा -कथा विकास की विरुदावली कभी शांँति की संहिता रचेंगी…

  • गणगौर | Kavita gangaur

    गणगौर ( Gangaur )   शिव गौरी की पूजा होती ईसर गणगौर मनाती है। अखंड सौभाग्य दे माँ कन्या मनचाहा वर पाती है।   आस्था प्रेम का पर्व भावन राजस्थान की शान है। चैत्र मास में तीज त्योहार मनाते आलीशान है।   उंँट घोड़े सज धजकर सुंदर सी झांकी चलती है। कर सोलह सिंगार नारियां…

  • उस चाॅंद ने बहुत तड़पाया

    उस चाॅंद ने बहुत तड़पाया आज आसमानी उस चाॅंद ने मुझे बहुत तड़पाया,रोज़ाना जो जल्द आता आज वक्त पर न आया।पाॅंव में पाज़ेब हाथ में चूड़ी ये मेहन्दी मैंने रचाया,ऑंख लगाएं बैठी रही ये इन्तज़ार ख़ूब कराया।। क्यों करते हो हर बार ऐसा करवा चौथ की शाम,भूखी प्यासी रहकर गृहणियां लेती तुम्हारा नाम।बहुत नाज़ुक है…

  • कोप कुदरत का | Kavita

    कोप कुदरत का ( Kop kudrat ka )   कुदरत कोप कर रही सारी आंधी तूफान और महामारी फिर भी समझ न पाया इंसां भूल हुई है अब हमसे भारी   खनन कर खोखली कर दी पावन गंगा में गंदगी भर दी पहाड़ों के पत्थर खूब तोड़े खुद ही खुद के भाग्य फोड़े   सड़के …

  • छत्तीसगढ़ी भाखा | Chhattisgarhi Bhakha

    छत्तीसगढ़ी भाखा ( Chhattisgarhi Bhakha )  गजब मीठ लागे भईया छत्तीसगढ़ी भाखा गजब मीठ लागे, ये सुग्घर छत्तीसगढ़ी भाखा ला बोलईया अपन कस लागे। गुरतुर सुग्घर ये बोली हा सुनईया के कान मा मीठ घोले, देस रहे चाहे परदेस अलग चिन्हारी पाए जेन एला बोले। छत्तीसगढ़ी के सात सुर मा करमा ददरिया सबला नचावय, सुग्घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *