Aurat

औरत | Aurat

औरत

( Aurat ) 

( 2 )

औरत फूलों की तरह….नाज़ुक सी होती है,
मगर…काँटों को भी पलकों से वो चुनती है,

उसके चरित्र की धज्जियां दुनिया उड़ाती है,
फिर भी.मोहब्बतों से इसको वो सजाती है,

रखी है जिसके पैरों के नीचे ख़ुदा ने जन्नत,
उठाके चरित्र पे उँगली भेजते उसपे लानत,

चलते हैं उसके दम सेही कायनातें-निजाम,
इक मुस्कान से उसके बनते हैं बिगड़े काम,

बेचैनियाँ लेकर ज़रिया-ए-सुकूं वो बनती है,
औरत अपने चरित्र से जहां रौशन करती है!

( 1 )

माँ,बीवी,बहन,बेटी,बहू,सारे किरदार अपनाती है,
इक औरत ही होती हर रिश्ता दिल से निभाती है,

बहन बन लाड उठाती है तो नखरे भी दिखाती है,
अपनी खट्टी मीठी शरारतों से घर वो चमकाती है,

बेटी बनती तो हज़ार रहमतें वो घर में ले आती है,
जब वक़्ते-रुख़सती आती सबको रुला जाती है,

बहू रुप में उतरे तो आसमां से चाँदनी उतरती है,
अपनी जगमगाती आँखों से दुनिया जगमगाती है,

उसके क़दमों में जन्नत उतरे तब, माँ कहलाती है,
अपने बच्चे के लिए जहां से तन्हा टकरा जाती है,

औरत अपने हर किरदार में ईमानदारी बरतती है,
फिर भी वो हमेशा हर रुप में आज़माई जाती है!

Aash Hamd

आश हम्द

( पटना )

यह भी पढ़ें :-

बेपरवाही | Beparwahi

Similar Posts

  • लोग | Log

    लोग ( Log )    जिंदा रहने के नाम पर, केवल जी रहे हैं लोग मिलने के नाम पर, केवल मिल रहे हैं लोग बेवफाई का आलम यह, खुदे से ही खुद को छल रहे हैं लोग यकीन करें किस पर, मतलबी शहर के बीच अपना कहकर, अपनों का ही गला घोट रहे हैं लोग…

  • आँसू | Aansoo par kavita

    आँसू! ( Aansoo )   हजारों किस्म के देखो होते हैं आँसू , जुदाई में भी देखो गिरते हैं आँसू। तरसते हैं जवाँ फूल छूने को होंठ, ऐसे हालात में भी टपकते हैं आँसू। बहुत याद आती है दुनिया में जिसकी, आँखों से तब छलक पड़ते हैं आंसू। तबाही का मंजर जब देखती हैं आँखें,…

  • शीर्ष लोकतंत्र | Shirsh Loktantra

    शीर्ष लोकतंत्र ( Shirsh loktantra )    हिंद अनुपमा,दिव्य भव्य नव्य रोहक शीर्ष लोकतंत्र वैश्विक श्रृंगार, शासन प्रशासन नैतिक छवि । सुशोभित प्रथम स्थान संविधान, लिखित रूप अंतर ओज रवि । प्राण प्रियल राष्ट्र ध्वज तिरंगा, शौर्य शांति समृद्धि संबोधक । हिंद अनुपमा,दिव्य भव्य नव्य रोहक ।। बाघ उपमित राष्ट्रीय पशु, देश पक्षी शोभना मोर…

  • दीपावली पर कविता | Diwali Kavita in Hindi

    दीपावली पर कविता ( Diwali par kavita ) ( 2 ) आने वाला एक त्योहार, दिया जले उसमें दो चार। कुछ थे रंग बिरंगे वाले, कुछ थे कच्ची मिट्टी वाले। कुछ में घी और कुछ में धागे। बच्चे भी थे रात को जागे, दीपावली के जगमग रात में ।खुशियों का संचार है,एक दूसरे को सब…

  • बाल मजदूरी | Poem in Hindi on child labour

    बाल मजदूरी  ( Bal majduri )    नही करवाना बाल- मजदूरी, समझें इनकी कोई मज़बूरी। बनने दो इनको शक्ति-शाली, बचपने में होती है कमजोरी।।   पहले होने दो शरीर मज़बूत, रखना  बाल मजदूरी से दूर। बेटी पढ़ाओं व बेटी बचाओं, धूप तपिश से रखो इन्हें दूर।।   यही बच्चें कल के है भविष्य, शिक्षा मिलती…

  • पावन पर्व हरितालिका तीज | Hartalika Teej Kavita

    पावन पर्व हरितालिका तीज ( Pawan parv hartalika teej  )    हरितालिका के पावन पर्व पर हर नारी की यही कामना, स्नेह प्यार मिलता रहे साथ निभाए सदा उसके सजना। अपने पति में देखती वो छवि राधा मोहन श्याम की, मांगती आशीष नाम अमर हो जैसे हुई सिया और राम की। शिव शिवा की पूजा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *