Shiv Shankar Kailashpati

शिव शंकर कैलाशपति | Shiv Shankar Kailashpati

शिव शंकर कैलाशपति

( Shiv Shankar Kailashpati )

 

शिव शंकर कैलाशपति की, कर ले सेवा यार मेरा।
औघड़ दानी भोला भंडारी, भर देगा भंडार तेरा।
शिव शंकर कैलाशपति की

जटा लपेटे सर्प की माला, नीलकंठ शंकर प्यारे।
करै बैल असवारी बाबा, शीश पे शिव गंगा धारे।
जल भर लोटा चढ़ावे शंभु, मिट जाए मन का फेरा।
हर हर महादेव रटता जा, हर लेगा हर संकट तेरा।
शिव शंकर कैलाशपति की

नीलकंठ बाबा भूतनाथ, महाकाल शिव अविनाशी।
बाघाम्बर धारी सदाशिव, ध्यान लगाए बाबा काशी।
डम डमरू चिमटा बाजे, शमशानों में शिव का डेरा।
भस्म रमाएं शिव बाबा बैठे, भोलानाथ दातार मेरा।
शिव शंकर कैलाशपति की

हाथों में तिरशूल धारे, नटराज तेरा तांडव प्यारा।
गले हलाहल शिव सोहे, काशीनाथ सबसे न्यारा।
मंझधार से पार करा दे, बाबा है बड़ा दयालु मेरा।
भर देता भंडार भक्त के, सुखी कर दे हर पल तेरा।
शिव शंकर कैलाशपति की

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

औघड़ दानी हे वरदानी | Aughad Dani

Similar Posts

  • ज़माना है ना | Zamana hai Na

    ज़माना है ना! ( Zamana hai na )   हंसो यारो हंसो खुल के ,रुलाने को ज़माना है करो बातें बुलंदी की ,गिराने को ज़माना है ॥ नहीं होगा कोई भी खुश ,ऊंचाई देख कर तेरी गगन उन्मुक्त में उड़ लो, डिगाने को ज़माना है॥ लगाओ सेंध बाधाओं में, तोड़ो बेड़िआं सारी निरंतर चल पड़ो,पीछे…

  • मोह | Kavita Moh

    मोह ( Moh ) दौड़ रहा वीथिका-वीथिका, सुख सपनों की मृगमरीचिका, थोड़ी देर ठहर ले अब तू, कर ले कुछ विश्राम। भले पलायनवादी कह दें, रखा नहीं कुछ मोह में। सारी दुनिया नाच रही है, जग के मायामोह में। मोह बिना अस्तित्व नहीं है, बात पुरानी नई नहीं है। सारा जगत इसी पर निर्भर, कितनों…

  • वृक्ष हमारे तुम संरक्षक हो

    वृक्ष हमारे तुम संरक्षक हो वृक्ष हमारे तुम संरक्षक होहरे भरे हो खड़े हो सीना ताने।भव्य शस्यश्यामल है रूप तिसारा,लगते कोई हमारे शुभ चिंतक हो।घने घने हरे भरे पत्तों से सुशोभित,थलचर -नभचर को आश्रय देते-हो।शीतल छांव तुम्हारी देती आश्रय,हर प्राणी हर चर अचर को।सकल ब्रम्हांड में हो जय जयकार तुम्हारी,वृक्ष तुम मित्र हो, है तुम्हारी…

  • भारत कहलाता है

    भारत कहलाता है धर्म-जात का भेद भुलाके , नागरिक हाथ मिलाता है, मुस्लिम-हिन्दू-सिख-इसाई का कोई नहीं कहलाता है । सभी जन को सिर्फ भारतवादी कहा जाता है, ऐसा किस्सा जनाब सिर्फ मेरे भारत में देखा जाता है। जहां अत्यंत हुबियाली से गणतंत्रता-स्वतंत्रता को मनाया जाता है, 21 तोपों की सलामी देकर भारतीय तिरंगा लहराया जाता…

  • दो जून की रोटी | Do joon ki roti kavita

    दो जून की रोटी ( Do joon ki roti )   दो जून की रोटी को खून पसीना बहा कर पाना चाहता सुकून दिन भर की थकान से   घर से निकलता मानव दो जून की रोटी को बेहाल हो गया मनुज हालातों के सामने   दो जून की रोटी की दिनोंदिन चिंता खा रही…

  • देवेंद्र प्रताप वर्मा ‘विनीत’ की कविताएं | D P Verma Poetry

    अस्तित्व वो कहते हैं ये मेरा प्रश्न है,हर उत्तर को निगलेगा,मैं कहता हूँ ये मेरी अनुभूति है,मौन में भी उगलेगा। वो कहते हैं ये मेरी रेखा है,किस्मत तक पहुँच जाएगी,मैं कहता हूँ ये मेरा पथ है,जो नियति को भी मोड़ लाएगी। वो कहते हैं ये मेरा काल है,सब कुछ ढहा जाएगा,मैं कहता हूँ ये मेरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *