सीखी है अय्यारी क्या

सीखी है अय्यारी क्या

सीखी है अय्यारी क्या

सीखी है अय्यारी क्या
इस में है फ़नकारी क्या

सब से पंगा लेते हो
अ़क्ल गई है मारी क्या

ऐंठे-ऐंठे फिरते हो
शायर हो दरबारी क्या

लगते हो भारी-भरकम
नौकर हो सरकारी क्या

जाने की जल्दी में हो
करली सब तय्यारी क्या

तोपें खींचे फिरते हो
करनी है बमबारी क्या

सबको धोखा देते हो
अच्छी है मक्कारी क्या

धीरे-धीरे खोलो जी
तोड़ोगे अलमारी क्या

सच्चे हों तो बात भी हो
झूठों की सरदारी क्या

सब ही नंगे फिरते हैं
नर ही क्या अब नारी क्या

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • शौक़ है | Ghazal Shauk Hai

    शौक़ है ( Shauk Hai ) बज़्म-ए-सुख़न की शान बढ़ाने का शौक़ है। हमको भी शेअ़र सुनने-सुनाने का शौक़ है। तूफ़ान के ह़दफ़ पे तो रहना ही है उन्हें। जिनको वफ़ा के दीप जलाने का शौक़ है। कांटे किसी की राह में वो क्या बिछाएंगे। पत्थर पे जिनको फूल चढ़ाने का शौक़ है। हरगिज़ किसी…

  • दुख ही दुख | Dukh Shayari Hindi

    दुख ही दुख ( Dukh hi dukh )   बोझ यहीं रहता है मन में दुख ही दुख झेले बचपन में याद बहुत आया आज मुझे खेला हूँ जिस घर आंगन में फ़ूल भरे दामन में कैसे वीरां है गुलशन गुलशन में और नहीं कोई भाता है तू रहती दिल की धड़कन में याद किसी…

  • ले गया सकूँ | Sukoon Shayari in Hindi

    ले गया सकूँ ( Le gaya sukoon )    न रही उसको अब उल्फ़त है ? ले गया सकूँ सब राहत है चोट लगी ऐसी दग़ा की कल अब उल्फ़त दिल से रुख़सत है गुल न लिया चाहत का उसने टूटी दिल की ही हसरत है उल्फ़त में ऐसा टूटा दिल न यहाँ दिल को…

  • रक्खा गया | Rakkha Gaya

    रक्खा गया ( Rakkha Gaya ) इश्क़ का इक सिलसिला रक्खा गयाज़ख़्म दे उसको हरा रक्खा गया साज़िशों से वास्ता रक्खा गयाअपना केवल फ़ायदा रक्खा गया कौन पहचानेगा तुमको फिर यहाँजब न तुमसे राब्ता रक्खा गया फिर किसी घर में न हों दुश्वारियाँदूर घर से मयकदा रक्खा गया वो बहुत मग़रूर हम मजबूर थेदर्मियाँ इक…

  • कोई अब अरमान नहीं है | Arman Shayari

    कोई अब अरमान नहीं है ( Koi ab arman nahin hai )    प्यार की पहचान नहीं है कोई अब इंसान नहीं है इस जगत में कौन है ऐसा जो यहाँ मेहमान नहीं है हर कोई मायूस लगे अब चेहरों पर मुस्कान नहीं है बाप की बातें न ले दिल पर ये तेरा अपमान नहीं…

  • हवा को और हवा देते हो | Hawa ko Aur Hawa Dete ho

    हवा को और हवा देते हो ( Hawa ko aur hawa dete ho )   आती है आंधी क्यों तूफान बना देते हो। मसला हो घर का तलवार तना देते हो। भूल गए भाईचारा प्यार की मीठी बातें। महकते उपवन को वीरान बना देते हो। चलती है हवाएं हवा को और हवा देते हो। बदलाव…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *