Desh ke Naam

आज़ादी ऐ वतन का | Ghazal Azadi – e – Watan Ka

आज़ादी ऐ वतन का

( Azadi – e – Watan Ka )

बेशक वरक़ वरक़ पे ही कोई नज़र रहे
उन्वान दास्तान का हम ही मगर रहे

जब तक हैं लाल तेरे यहाँ मादर-ऐ-वतन
फहरेगा चोटियों पे तिरंगा ख़बर रहे

आज़ादी -ऐ-वतन का ये जलता रहे दिया
यारो हवा के रुख पे बराबर नज़र रहे

ऐ नौजवनो देश से बढ़कर नहीं कोई
या रब इसी ख़ुमार में हर इक बशर रहे

क़ुव्वत है बाज़ुओं में हमारे ये किस कदर
सरहद के पार इसका भी खौफ़-ओ-ख़तर रहे

हरदम बना रहेगा ये चैन-ओ-सुकून भी
हर इक बशर यहाँ पे अगर मौतबर रहे

सींचा है हमने अपने लहू से ये गुलसिताँ
इस फ़स्ले-नौबहार में सबकी बसर रहे

रखना है शान अपने तिरंगे की दोस्तो
इस बात का भी हम पे हमेशा असर रहे

है रश्क इस हयात पे थी चार दिन तो क्या
हुब्ब-ऐ-वतन की शान तो यह जानो-सर रहे

है मादर-ऐ-वतन की इनायत का शुक्रिया
साग़र फ़ना के बाद भी होकर अमर रहे

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

ख़याले-यार | Ghazal Khayale-Yaar

Similar Posts

  • घर की इज़्ज़त | Ghar ki Izzat

    घर की इज़्ज़त ( Ghar ki Izzat ) यह हुनर दिल में ढाल कर रखनाघर की इज़्ज़त सँभाल कर रखना हर तरफ़ हैं तमाशबीन यहाँकोई परदा भी डाल कर रखना मैं भी दिल में तुम्हारे रहता हूँअपने दिल को सँभाल कर रखना हर ग़ज़ल अंजुमन में छा जायेदर्द दिल का निकाल कर रखना मैं हूँ…

  • इसका क्या करना | Iska Kya Karna

    इसका क्या करना कौन कैसा है इसका क्या करनातुम समझदार हो वफा करना जिसने उँगली दी उसके हाथ गएकितना मुश्किल हुआ भला करना क्या भरोसा है कल ही मर जाँएज़िंदगी तुझसे क्या गिला करना रोज़ ख्वाबों से बच न जाया करमेरी नींदों पे कुछ दया करना सब परेशां है आस पास मगरवो भी हँस देंगे…

  • उनसे उम्मीद कैसी | Unse Umeed Kaisi

    उनसे उम्मीद कैसी ( Unse Umeed Kaisi ) उनसे उम्मीद कैसी वफ़ा की जनाब।बात है जिनके लब पर दग़ा की जनाब। यार नाख़ुश हैं अग़यार भी हैं ख़फ़ा।कौन सी हम ने ऐसी ख़ता की जनाब। ठीक हो कर वही दिल दुखाने लगे।रात-दिन जिनकी हमने दवा की जनाब। जिसके शैदाई हैं एक मुद्दत से हम।यह है…

  • आशना होता | Ashna Hota

    आशना होता ( Ashna hota )    अगर मेरी हक़ीक़त से ज़रा भी आशना होता यक़ीनन तू भी मेरे रंग ही में ढल गया होता लुटा देता मैं अपनी ज़िन्दगी की हर ख़ुशी तुझ पर मुहब्बत से मुझे अपना कभी तो कह दिया होता ग़ुरूर-ओ-नाज़ नखरे गर दिखाना छोड़ देते तुम हमारे प्यार का आलम…

  • ख़बर रखता है

    ख़बर रखता है ज़ख़्म देकर भी वो पल-पल की ख़बर रखता हैनब्ज़ कब बन्द हो इस पर भी नज़र रखता है उसकी उल्फ़त पे यक़ीं कैसे भला मैं कर लूँहैसियत पर जो मेरी आँख ज़बर रखता है जाने कितने ही किराये के मकानों में रहेअपना घर ही मेरा ख़ुश जान जिगर रखता है जब अचानक…

  • नोचे वही वरक़ | Noche Wahi Varak

    नोचे वही वरक़ ( Noche wahi varak )   बाक़ी हुरूफ़ जो ये मेरी दास्तां के हैं अहसान यह भी मुझ पे किसी मेहरबां के हैं रह रह के बिजलियों को है इनकी ही जुस्तजू तिनके बहुत हसीन मेरे आशियां के हैं क़ुर्बानियाँ शहीदों की भूले हुए हैं लोग गुमनाम आज नाम उन्हीं पासबां के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *