Bachkar rahana

बचकर रहना | Bachkar Rahana

बचकर रहना

( Bachkar rahana )

 

फ़िज़ा की हवाओं में
जहर है घुला हुआ
सांस भी लेना तो संभलकर
फिसलन भरे हैं रास्ते
कदम भी रखना तो संभलकर

नीयत मे इंसानियत है मरी हुयी
जबान पर शराफत है मगर
मुश्किल है किसी पर यकीन करना
चाहते हो यदि बचकर रहना, तब
रिश्ते में बंधना तो संभलकर

बूंद भर भी नहीं भीतर
स्वाभिमान मगर हिमालय है
अपने अहम को रखना बचाकर
आवेश मे आना भी तो संभलकर

उन्हे फिक्र नहीं उनकी
उठाए जा चुके हैं महफ़िल से कई
तुम्हें तो पता है कीमत तुम्हारी
देना हि पड़े जवाब तो संभलकर

कीमत नहीं वक्त या जबान की उनके
पता है तुम्हे अहमियत तुम्हारी
लगानी होगी कीमत तुम्हे खुद ही अपनी
खड़े हो अगर बाजार मे तो संभलकर

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अटल नियम | Atal Niyam

Similar Posts

  • बात बन जाए | Baat ban Jaye

    बात बन जाए ( Baat ban jaye )    किसान की खेती में मिस्त्री की रोजी में बच्चों की खेलने की जवान की कमाने की भूखे को रोटी की प्यासे को पानी की मजदूर को दिहाड़ी की वैज्ञानिक को खोज की पेड़ को आक्सीजन की लड़की की सुरक्षा की लड़कों को सुधारने की भैंस से…

  • नाराज़ नहीं होना | Naraz nahi hona shayari

    नाराज़ नहीं होना ( Naraz nahi hona )   अक्सर प्यार में छोटी छोटी बातों पर नाराज़ नहीं होना। जो नाराजगी है उसको जाहिर कर देना ही प्यार है यूँ कब तक अपने दिल को थोड़ा थोड़ा जलाते रहोगे। समझते हैं कि बहुत दुःख हुआ है टूट गए हो अंदर से बाहर से तू  जैसा…

  • कोई मुझसे रूठ रहा है | Kavita koi mujhse rooth raha hai

    कोई मुझसे रूठ रहा है ( Koi mujhse rooth raha hai )   कोई मुझसे रूठ रहा है वो प्रेम पुराना टूट रहा है। वक्त की कैसी आंधी आई कोई अपना छूट रहा है।   टांगे खींच रहे हैं मिलकर रिश्ता नाता टूट रहा है। सद्भावों की धारा में जहर नफरत का फूट रहा है।…

  • सुहाग | Suhag kavita

    सुहाग ( Suhag )     बिंदिया पायल बिछिया कंगन सुहागन श्रृंगार है। सिन्दूर पिया मन भाये बढ़ता आपस में प्यार है।।   मंगलसूत्र सुहाग प्रतीक चेहरा चांद सा दमके। चूड़ियों की खनक में सितारा सौभाग्य चमके।।   सदा सलामत रहे सुहाग अनुराग उमड़ता है। प्रेम भरे पावन रिश्तों में प्यार दिलों में बढ़ता है।।…

  • स्वयं को बदले और

    स्वयं को बदले और ज़माने में आये हो तो जीने की कला को सीखो। अगर दुश्मनों से खतरा है तो अपनो पे भी नजर रखो।। दु:ख के दस्तावेज़ हो या सुख की वसीयत। ध्यान से देखोगें तो नीचे मिलेंगे स्वयं के ही हस्ताक्षर।। बिना प्रयास के मात्र हम नीचे गिर सकते है। ऊपर उठ नहीं…

  • बहाना | Kavita Bahana

    बहाना ( Bahana ) पूजा बिन नहाए के, स्वीकार करो नाथ, पानी नहीं आए है, हम धोए पाॅव हाॅथ, पूजा खाए पिए की, स्वीकार करो नाथ, लो वीपी के मरीज हम, चकराए हमरा माथ, पूजा कीर्तन भजन की, स्वीकार करो नाथ, हम अकेले रहते हैं, कोई न हमरे साथ, पूजा मेरे भंडारे की, स्वीकार करो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *