Badal par Hindi Kavita

Badal par Hindi Kavita | बादल

बादल!

( Badal ) 

 

मेरी मुंडेर की तरफ बढ़ रहा बादल,
अरब सागर की तरफ से चढ़ रहा बादल।
न जाने कितने क्विंटल पानी से है भरा,
तूफानी हवाओं से भी लड़ रहा बादल।

सूख चुके तालाब,नदी,डैम न जाने कब के,
उनकी चीख- चीत्कार को सुन रहा बादल।
सागर की कोख से फिर जन्म लिया इसने,
धरती की बेचैनी को समझ रहा बादल।

आई ऋतु बारिश की खुशियों की झड़ी लगी,
माटी के चन्दन से तिलक कर रहा बादल।
शीश झुकाने आया वीरों की धरती पर,
मोक्ष की तरफ मानों बढ़ रहा बादल।

है जीवन बेकार जो किसी के काम न आए,
निष्काम की सुगंध बिखेर रहा बादल।
भर देगा हरियाली से, बाँझ न होगी धरती,
जीवन की ज्योति बनकर जल रहा बादल।

चमकेगी चपला देखो मेघों के उर में,
नदियों की लहरों में संगीत भर रहा बादल।
बोयेगा किसान बीज लह- लहाएगी फसलें,
अन्न – धन से घर हमारा भर रहा बादल।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

मौसम -ए -गुल | Mausam -E -Gul

Similar Posts

  • भगवान परशुराम | Bhagwan Parshuram par Kavita

    भगवान परशुराम ( Bhagwan Parshuram )    शुभ तिथि को जन्म दिया भगवान परशुराम सत्य सनातन रक्षक त्यागी तपस्वी निष्काम परसु अस्त्र मिला शिव से परशुराम कहलाए। शस्त्र विद्या में महागुरु भार्गव गोत्र कुल पाए। धरा क्षत्रिय विहीन इक्कीस बार कर दिखलाए ब्राह्मण पुत्रों को दी शिक्षा भीष्म कर्ण भी पाए वैदिक संस्कृति प्रचारक की…

  • चलिए तो तीरथ | Chaliye to Tirath

    चलिए तो तीरथ ( Chaliye to Tirath )   एक पल तू- गीत उर गुनगुनाले संग अपंग होले रंग मायूस चढ़ाले खुशियां गुरबे बांट ले खामोशियां वक्त की छट जाएगी एक पल तू- मीत मन बिठाले गले हंसके लगाले प्रेम ह्रदय बसाले दुख जन हरले खाइयां ताउम्र मिट जाएगी एक पल तू- प्रीत जग जगाले…

  • टुकड़ों में बटी ज़िंदगी | Poem tukadon mei bati zindagi

    टुकड़ों में बटी ज़िंदगी ( Tukadon mein bati zindagi )   टुकड़ों में बटी ज़िंदगी जोड़ूँ कैसे सुलझाती इस ज़िंदगी को उलझ जाती हूँ कभी मैं सुलझाऊँ ‘गर खुद को तो उलझ कर रह जाये ज़िंदगी टुकड़ों का कोना तुड़ा मुड़ा जुड़े न इक दूजे से मसला – ए – ज़ीस्त हल करते करते खुद…

  • गूंज उठी रणभेरी | Gunj uthi Ranbheri

    गूंज उठी रणभेरी ( Gunj uthi ranbheri )    गूंज उठी रणभेरी, अंतर्मन विजय ज्योत जला आन बान शान रक्षा, दृढ़ प्रण दृष्टि श्रृंगार । शक्ति भक्ति धार धर, हिय भर सूरता आगार। अजेय पथ गमन कर, सर्वत्र बैठी घात लगा बला । गूंज उठी रणभेरी, अंतर्मन विजय ज्योत जला ।। स्मरण कर स्वप्न माला,…

  • सफर | Kavita Safar

    सफर ( Safar )   हंसाती भी है रुलाती भी है जिंदगी न जाने कितने मोड पर लाती है जिंदगी कटते जाता है सफर दिन रात की तरह मौसम के जैसे बदलती जाती है जिंदगी मिलते हैं अपने भी और पराये भी यहाँ सभी के साथ ही गुजरती जाती है जिंदगी बहते रहना है हमें…

  • Kavita | प्यार

    प्यार  ( Pyar ) बड़ा-छोटा काला-गोरा मोटा-पतला अमीर-गरीब हर किसी को हो सकता है-किसी से प्यार , यह ना माने सरहदें, ना देखे दरो-दीवार, हसीं-बदसूरत,बुढ़ा-जवान,तंदरूस्त-बीमार, यहाँ सबके लिए खुले हैं – प्यार के किवार । मैं नहीं तुम नहीं आप नहीं हम नहीं एक है बंदा-संग लिए बैठा रिश्ते हज़ार, सिर्फ़ दिल की सुनो जब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *