बड़प्पन से बड़े होते हैं

बड़प्पन से बड़े होते हैं

बड़प्पन से बड़े होते हैं

जो बड़े कद में हो गए ऊंचे ऊंचे पद पर हो गए।
अंतर्मन विकार भरा हो तो स्वार्थ में जो खो गए।

दिल दरिया सा जो रखते बड़प्पन से बड़े होते हैं।
औरों की मदद जो करते लाखों हाथ खड़े होते हैं।

वटवृक्ष की भांति देते सबको शीतल ठंडी छांव।
ठंडी ठंडी मस्त बहारें खुशियों से झूमता है गांव।

सागर सा विशाल हृदय जो सबका करें सम्मान।
सही मायने में बड़े वही सबसे सुखी होता इंसान।

ऊंची सोच उच्च विचार ऊंचे जिनके आदर्श हुए।
इस दुनिया में वही चहेते जन मन के सहर्ष हुए।

औरों के हित लड़े मरे जो नाम अमर कर जाते हैं।
दुख दर्द में काम आए जग में बड़े वही कहलाते हैं।

बड़ी-बड़ी बातें जो करते वो बड़प्पन को क्या जाने।
अपना उल्लू सीधा कर चल दे अपने ठौर ठिकाने।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

https://thesahitya.com/ramakant-soni-hindi-poetry/

Similar Posts

  • कृष्ण कुमार निर्माण की कविताएं | Krishan Kumar Nirman Poetry

    बस,अब और नहीं बस,अब और नहीं,,तुम छिप जाओ,जाकर कहीं…बादलों की ओट में,,,क्योंकि….मुझसे सहन नहीं होताये व्यवहार तुम्हाराऔर तुम हो कि…प्यार के नाम परमुखौटे पर मुखौटे लगाकरप्रतिपल छल रहे हो मुझेऔर…साबित कर रहे होकि… तुम बेवफा होआखिर क्यों कर रहे हो तुम ऐसा…जाओ,छिप जाओकहीं बादलों की ओट में… उल्लू के पठ्ठे जी हाँ,,सबके पठ्ठे होते हैंजैसे…

  • गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु | Kavita

    गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु ( Gurur brahma gurur vishnu )   जहाँ सिर श्रृद्धा से झुक जाते है अपने शिक्षक सभी याद आते हैं   माँ मेरी प्रथम शिक्षिका है मेरी जीवन की वही रचियेता है पिता से धेर्य सीखा और सीखी स्थिरता   चुपचाप जिम्मेदारी वहन करना और मधुरता दादी दादा नानी नाना से…

  • याद तेरी जब आती है | Poem yaad

    याद तेरी जब आती है ( Yaad teri jab aati hai )   मन  के  जुड़ते  तार  सभी, दूरियां मिट जाती है। मधुर मधुर दुनिया लगती, याद तेरी जब आती है।   खुल जाता किस्मत ताला, सारी बातें उर भाती है। स्वर संगीत सुहाता लगता, याद तेरी जब आती है।   मधुर बरसता सावन लगता,…

  • कृपा करो माँ पार्वती

    कृपा करो माँ पार्वती   (दुर्गा-अष्टमी पर विशेष)   कृपा करो माँ पार्वती। संहार , पालन, रचने वाली, तुम्ही तो हो आदिशक्ति।।   लाल चुनरिया ओढ सिंह पर, चढी भक्तों का मन हरती। खङग, चक्र , त्रिशूल, गदा ले, दुष्टों का मर्दन करती।।   सिद्धि मोक्ष-सुख देने वाली, भक्त-वत्सल ममता की मूर्ति। बिना तुम्हारे शिव…

  • माना कि तुम | Love kavita

      माना कि तुम ( Mana ki tum )     माना कि इन हाथों की लकीरों में तुम नहीं….…….. फिर भी मुझमें तुम शामिल हो, लकीरें तो उनके हाथ में भी नहीं होती जिनके हाथ नहीं होते। तुम मुझे हासिल नहीं फिर भी मुझसे तुम दूर तो नहीं हो। इन हाथों की लकीरों में…

  • ईद मुबारक़ | Kavita Eid Mubarak

    ईद मुबारक़ ( Eid Mubarak )   ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे आबाद ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे शादाब माहे पाक रमज़ान में रोज़े रखे अ़क़ीदत से बड़े स़िदक़ से रखे वक़्त पर स़िह़री इफ़्तार का ख़्याल ईमान नही होने दिया ज़रा पायमाल आई ईद ख़ुशियां लाई ईद मुबारक़ दीन की दावत लाई ईद मुबारक़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *