Badi Beti

बड़ी बेटी | Badi Beti

बड़ी बेटी

( Badi beti ) 

 

घर की बड़ी बेटी अक्सर वक्त से पहले ही बड़ी हो जाती है।
पापा के सर का ताज बनने के लिए अपने पैरो पर खड़ी हो जाती है।
मां की सखी, पापा का मान, इन दोनो का ये बनती अभिमान।
मार खाने की बारी भी सबसे पहले इसकी आती है।
मां पापा की प्यारी बिटिया, सबकी उम्मीद बन जाती है।
सबकी उम्मीदे इससे जुड़ती, बड़ी है इसीलिए बड़े सलीके से रहती है।
उसे देखकर चलने के लिए छोटे भाई बहन जो होते है,
इसीलिए ये प्यारी गुड़िया, भूल अपने शौक भी जाती है।
भाई बहन को पढ़ाती भी, कोचिंग टीचर बन जाती है।
गलत करे, तो डांट लगाती, दादागिरी वो दिखलाती है।
ऐसे घर की बड़ी बिटिया, हिटलर दीदी कहलाती है।

 

© प्रीति विश्वकर्मा ‘वर्तिका

प्रतापगढ़, ( उत्तरप्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

हवा का झोंका | Jhonka Hawa ka

Similar Posts

  • मौसम | Beautiful Ghazal In Hindi

    मौसम ( Mausam )   फिर बदलने को है हवा सर्द होने जो लगे धूप सुस्ताने लगे चलो ,आओ, इन कपड़ों, पापड़, आचार के संग फूफूंद लग रहे ये अपने रिश्ते भी कुछ देर धूप में रख दें फिर से ये ताजा दम हो कुछ निखर जायेंगे कुछ संवर जायेंगे….   लेखिका :- Suneet Sood Grover…

  • सुलग रही है | Kavita Sulag Rahi Hai

    सुलग रही है ( Sulag Rahi Hai ) सुलग रही है मातृभूमि के ,सीने पर चिंगारी । आज उऋण होने की कर लें ,हम पूरी तैयारी ।। जगह जगह बारूद बिछी है ,जगह जगह हैं शोले ग़द्दारों को थमा दिये हैं,दुश्मन ने हथगोले लूटपाट क्या ख़ून खराबा, सब इनसे करवा कर भरता है वो अभिलाषा…

  • तू ही खुशियों का खजाना | Kavita Tu hi

    तू ही खुशियों का खजाना ( Tu hi khushiyon ka khajana )    मन मोहक मुस्कान तेरी हर लेती है व्यथा मेरी। तू ही खुशियों का खजाना शरण आया प्रभु तेरी। हे ईश्वर तू अंतर्यामी तू रखवाला तू ही है स्वामी। घट घटवासी लखदातार सबके रक्षक सृजनहार। सारी सृष्टि के संचालक है परमेश्वर तुम हो…

  • बदल गया है | Hindi mein kavita

     बदल गया है  ( Badal gaya hai )   बदल गया है लोगों के रहने का,चलने का खाने का, पीने का उठने का,बैठने का एक-दूसरे मिलने का साथ-साथ चलने का ढंग………….।   बदल गया है लोगों के सड़क पर निकलने का सफ़र में जाने का दुकान से खरीददारी का किसी वस्तु को छूने का बाज़ार…

  • नया साल | Kavita Naya Saal

    नया साल ( Naya saal )   रफ्ता रफ्ता गुजर गया वो साल पुराना था कड़वे  मीठे  अनुभवों  का बड़ा खजाना था   आने  वाला  साल  बाइसवां बेहतर आएगा स्वागत करें नववर्ष तुम्हारा खुशियां लाएगा   जब भी कोई नया नया हो जश्न मनाते हैं नई  सोच  नई उमंग ले आगे बढ़ जाते हैं  …

  • तुझ तक पहुंचने की चाह

    तुझ तक पहुंचने की चाह कोई मिल जाए जो तुझ तक पहुंचा दे,मेरे शब्द, मेरी सासें तुझ तक बहा दे।कि तू जान ले, आज भी प्रेम वहीं खड़ा है,तेरी राहों में, तेरी बाहों में, खुद को समेटे खड़ा है। चाहत की लौ बुझी नहीं है अब तक,तेरी यादों में जलती रही है अब तक।तेरे बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *