बदले की आग | Badle ki Aag

बदले की आग

( Badle ki aag )

 

बदले की आग बना देती है अंधा
और को जलाने की खातिर
हृदय में धधकती ज्वाला
स्वयं के अस्तित्व को भी
बदल देती है राख में

वक्त पर क्रोधित होना भी जरूरी है
किंतु समाधान के रास्ते भी कभी बंद नहीं होते
विकल्प ढूंढना जरूरी है

महाभारत ही होना विकल्प नहीं था
शेष थे पर्याय के तमाम रास्ते
स्वार्थ की महत्वाकांक्षाओं ने ही
वंश को खत्म कर दिया

बदल ही जाते हैं हालात वक्त के साथ
छोड़ जाते हैं पीछे राख या पश्चताप
कई पीढ़ियां गुजर जाती हैं
वर्तमान को संभालते संभालते

शकुनी भी कहा नहीं होते
गलतियां तो धर्मराज से भी हो जाती हैं
सोने का मृग भी नहीं होता
परिस्थितियों वैसी बन जाती हैं

समझदारी जरूरी है संकट में
संभावनाएं रहती हैं जिंदा हरदम

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

हकीकत | Haqeeqat

Similar Posts

  • हमने तो | Hamne to

    हमने तो हमने कुछ और ढूँढा था तुझमेंहमने समझा थाप्यार का समन्दर हो तुमख़बर नहीं थीउजड़े सहरा का मंज़र हो तुमहम तो समझे थेकि दिल के ख़ला को भर जाओगे तुमयह ख़बर नहीं थीकि और भी तन्हा कर जाओगे तुमहमने तो कुछ और ढूँढा था तुझमें हम तो समझे थेकि इश्क़ की हक़ीक़त हो तुमयह…

  • इश्क़ जुगनू-सा | Ishq Jugnu sa

    इश्क़ जुगनू-सा ( Ishq Jugnu sa ) जीवन के अंधियारे तिमिर में तुम जुगनू की तरह टिमटिमाये पल भर-प्रेम का दीवा जलाकर फिर कुहासा छाये जलते-बुझते जुगनुओं-सा नेह तुम्हारा पलता है ना आता है ना जाता है बस हल्का-सा स्पंदन देता है। जुगनू जैसे– जलता-बुझता वैसा तुम्हारा प्रेम दिखता है और— वैसे ही तुम भी…

  • हुई पस्त मैं | Past Hui Main

    हुई पस्त मैं ( Past Hui Main ) आज शोर कोई कहीं जरा नहीं करो, मेरे दिल में भयंकर तूफान आया है। देखो अतीत की प्रीत चादर उड़ गई, याद बनकर प्रेमिल मेहमान आया है। किया पहले-पहल निगाहों पर वार, दूसरा चातुर्य करता बात व्यवहार। धक-धक की आवाज निरंतर सुनती, जब-जब होती आँखों से आँखें…

  • गुरु | Guru par kavita in Hindi

    गुरु ( Guru )    गुरु तुम दीपक मैं अंधकार , किए हैं मुझपे आप उपकार,   पड़ा है मुझपर ज्ञान प्रकाश, बना है जीवन ये उपवास,   करें नित मुझ पर बस उपकार , सजे मेरा जीवन घर द्वार,   गुरु से मिले जो  ज्ञान नूर, हो जाऊं मैं जहां में मशहूर   गुरु…

  • मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा

    मैं हूँ दीपक एक बदनाम सा जलता सदा तम से जंग के लियेरात बढ़ती रही बात गढ़ती रहीजिंदगानी कटी रोशनी के लिएइस कदर यूँ ना हमसे नफरत करोहम भी परछाई है इस वतन के लिएसत्य की परख असत्य की हर खनकजलाती बुझाती रही नई रोशनी के लिएअज्ञानी हूँ सोचता समझता भी नहीदिल मचलता सदा अंतिमजन…

  • जलेबी | Jalebi par Kavita

    जलेबी ( Jalebi)    हुस्न-ओ-शबाब से कसी है जलेबी, गर्म आँच पे खूब तपी है जलेबी। तुर्को ने लाया भारत में देखो, लज्जत जिन्दगी की बढ़ाती जलेबी। व्यंग्य से भरी है इसकी कहानी, फीकी न पड़ती इसकी जवानी। खुशबू है अंदर, खुशबू है बाहर, खुद को मिटाकर चमकी जलेबी। हुस्न-ओ-शबाब से कसी है जलेबी, गर्म…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *