Bansuri par Geet

बांसुरी | Bansuri par Geet

बांसुरी

( Bansuri ) 

 

चक्र सुदर्शन धारी केशव, लीला अपरंपार तेरी।
मंझधार में डूबी नैया, आकर करना पार मेरी।
बजे मुरलिया तेरी

मुरली मोहन माधव तेरी, मधुर मनोहर शान है।
सकल चराचर रक्षक, जन करते गुणगान है।
संकट मोचन मोहिनी मूरत, मत ना करना देरी।
कृष्ण कन्हैया दीन दयाला, मधुर बांसुरी तेरी।
बजे मुरलिया तेरी

आठो याम आनंद बरसे, गोविंद गोविंद गाते ग्वाले।
त्रिलोकी के नाथ हमारे, मधुसूदन नटखट मतवाले।
द्वारका का नाथ सांवरा, सुध बुध रखना मेरी।
यमुना तट पर मुरली की, मधुर बाजे बंसी तेरी।

महक उठे फुलवारी सारी, खिले चमन जब सारा।
प्रेम सुधारस उर उमड़ता, बहती भावों की धारा।
वृंदावन गोकुल घनश्याम, गूंजे मुरलिया तेरी।
यशोदा राज दुलारे माधव, शरण पड़ा मैं तेरी।
बजे मुरलिया तेरी

मुरली की जब तान छेड़े, तो गोपियां दौड़ी आए।
रंग बरसे वृंदावन में, मोहन सबके मन को भाए।
मुरलीधर मुरली सोहे सुंदर, अधर तान बहु तेरी।
सारे जग के करतार सुनो, भक्त वत्सल सुनो मेरी।
बजे मुरलिया तेरी

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पीला रंग | Peela Rang par Kavita

Similar Posts

  • आशा की काँवड़ | Geet Asha ki Kavad

    आशा की काँवड़ ( Asha ki Kavad ) चढ़ी रही आशा की काँवड़ , झुके हुए इन कंधों पर . हरियाली कुर्बान रही बस, कुछ सावन के अंधों पर . पाँवों को पथरीले पथ ने , दिए सदा मारक छाले . क्रूर काल ने क्षुधित उदर को , भी , गिनकर दिए निवाले . फूलों…

  • बदलाव की लहर | Badlav ki Lahar

    बदलाव की लहर ( Badlav ki lahar )   नया जमाना नई सभ्यता नई भोर नई लाली है। बदलावों की लहर है, यहां हर बात निराली है। यहां हर बात निराली है बदल गया सब रंग ढंग, फैशन बदला सारा। बदल गई है रीत पुरानी, बदली जीवनधारा। अपनों में बेगाने होकर, चाल चले मतवाली। टूट…

  • नव दीप जला लो | Nav Deep Jala lo

    नव दीप जला लो ( Nav deep jala lo )   आ रही दीवाली की बेला आ रही दीवाली की बेला, हर्ष उल्लास और खुशियों का अब लगेगा रेला, नव दीप जला लो… निराशा उदासी और अंधकार का हो जाएगा खात्मा, प्रफुल्लित मन से पुलकित हो जाएंगी हर आत्मा, नव दीप जला लो… इस बेला…

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

  • विधि के विधान का सम्मान करो | Geet Vidhi ke Vidhan

    विधि के विधान का सम्मान करो ( Vidhi ke vidhan ka samman karo )   सूरज चांद सितारे कुदरत के सभी नजारे। पर्वत नदियां बहारें खिले चमन सभी प्यारे। खुशियों के दीप जला प्रेम मोती अधर धरो। जीवन में सुहानी सी उमंगों का संचार करो। विधि के विधान का सम्मान करो इठलाती बलखाती धारा कल-कल…

  • मत पूछो हाल फकीरों के | Mat Pucho haal Phakiron ke

    मत पूछो हाल फकीरों के ( Mat pucho haal phakiron ke )    किस्मत रेखा तकदीरो के, भाग्य की चंद लकीरों के। कल क्या होगा वो रब जाने, मत पूछो हाल फकीरों के। मत पूछो हाल फकीरों के अलबेला मनमौजी बाबा, अपनी धुन में रमता जाता। हाथों में लेकर इकतारा, जीवन का अनुराग सुनाता। समय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *