Baso is Hiye

बसो इस हिये | Baso is Hiye

बसो इस हिये

( Baso is hiye )

 

पास जब तुम रहे
क्षण वही तो प्रिये।
गीत मैंने लिखे
सब तुम्हारे लिये।

जानता हूॅ कि यह
स्वप्न संसार है।
कुछ अनिश्चित क्षणों
का सब व्यापार है।
एक नाटक सतत
चल रहा है यहाॅ;
सूत्रधारी का ही
सब चमत्कार है।

साथ जब तक रहे
तुम मेरे देवता,
हुआ अनुभव यही,
हूॅ अमिय घट पिये।

राह जो भी मिली
हम हैं चलते रहे।
कुछ बिछुड़ते रहे
और मिलते रहे।
कौन सी राह घर को
तुम्हारी गई;
इसे लेकर बहुत
लोग लड़ते रहे।

शक्ति-सामर्थ्य का,
कुछ अहंभाव ले,
खोजते हैं उजाले
बुझाकर दिये।

लोक परलोक की
बात होती रही।
चेतना पर स्वयं की
है सोती रही।
पल वही तो मिले
जो थे बोये गये;
कल्पना व्यर्थ में ही
है रोती रही।

दोष अपना सभी,
रोष किस पर करूॅ,
प्राप्त वैसा किया,
कर्म जैसे किये।

सत्य केवल तुम्हीं
शेष नि:सार है।
न जीवन का कोई
भी आधार है।
दूर कर दे तिमिर
तव कृपा की किरण;
अब तुम्हारे बिना
एक क्षण भार है।

दूर करके सभी
लालसायें अहम्,
कर कृपा अब निरंतर
बसो इस हिये।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

बोले कोयलिया | Bole koyaliya

Similar Posts

  • बदले की आग | Badle ki Aag

    बदले की आग ( Badle ki aag )   बदले की आग बना देती है अंधा और को जलाने की खातिर हृदय में धधकती ज्वाला स्वयं के अस्तित्व को भी बदल देती है राख में वक्त पर क्रोधित होना भी जरूरी है किंतु समाधान के रास्ते भी कभी बंद नहीं होते विकल्प ढूंढना जरूरी है…

  • मेरी प्रार्थना | Meri Prarthana

    प्रार्थना ( Prarthana )    पर्वत  घाटी  ऋतु  वसंत  में नभ थल जल में दिग्दिगंत में भक्ति  भाव  और अंतर्मन में सदा  निरंतर  आदि  अंत  में             युगों युगों तक तुम्हीं अजेय हो,           कण-कण में ही  तुम्हीं बसे हो।   सृष्टि  दृष्टि  हर  दिव्य  गुणों में स्वर  अक्षर  हर  शब्द धुनों में हम …

  • अब सर्वत्र राम लला | Ab Sarvatra Ram Lala

    अब सर्वत्र राम लला ( Ab sarvatra ram lala )   प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला इक्कीस जनवरी संग विलोपित, कष्ट दुःख विरह घड़ियां । बाईस जनवरी अंतर्निहित, राम दर्शन सकल कड़ियां। पांच सौ वर्ष दीर्घ तपस्या, हिंदुत्व पुष्प फिर भव्य खिला। प्रतीक्षा सूर्य ढल चला,अब सर्वत्र राम लला ।। घोर संघर्ष वेदना…

  • Hindu Nababarsha par Kavita || चैत्र नववर्ष, हिन्दू नववर्ष

    चैत्र नववर्ष, हिन्दू नववर्ष ( Chaitra Nabbarsha, Hindū Nababarsha )   सकल भू लोक का निर्माण, ब्रहृमा ने किया था जो तिथि। है चैत्र शुक्ला प्रतिपदा सा, श्रेष्ठ   दिन   है   वो   तिथि।   नव सृजन का मधुमास है, तम दूर दिव्य  प्रकाश है। पुष्पो से उपवन है भरे, मनभाव  अन्तर्नाद  है।   यह चैत्र मास…

  • बेवफाई | Bewafai

    बेवफाई ( Bewafai )    वक्त के धागे कभी, कमजोर नहीं होते तेरी यादों ने ही निभाई है, अपनी वफादारी बातों में छलावा था ,दिल में थी मक्कारी होठों की मुस्कान तेरी, महज थी एक अदाकारी दिए तेरे जख्मों के दर्द को, पीता हूँ सुबह शाम फरेब था तेरी चाहत में, मन में भरी थी…

  • नव वर्ष 2025 | New Year 2025

    नव वर्ष नव वर्ष की वैला में हमें खुद को सँभालना हैं ।अन्तर की शुद्धि कर आत्मा को धोना हैं । इस जग के जाल में हमको नहीं फँसना है ।नव वर्ष की वैला में हमें खुद को सँभालना हैं । राग – द्वेष के भावों को दिल से निकालना हैं ।धर्म के रस का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *