अमेरिका को झटका

अमेरिका को झटका | Kavita

अमेरिका को झटका !

( America ko jhatka )

*****

ब्रिटेन,फ्रांस और जर्मनी ने अमेरिका को झटका दिया है,
ईरान पर पुनः प्रतिबंध की अमेरिकी प्रस्ताव खारिज कर दिया है।
विदेशी अखबारों ने इसे हेडलाइंस बनाया है,
इन देशों ने अमेरिकी दादागिरी को आईना दिखाया है।
2003 के इराक युद्ध के बाद, यह सबसे साहसी कदम है,
अमेरिका के खास सहयोगियों ने दिखाया दम है।
उसे साफ मना कर दिया है,
जोर का झटका धीरे से दिया है।
दरअसल अमेरिका ने सुरक्षा परिषद में ईरान पर नए सिरे से प्रतिबंध लगाने हेतु,
पिछले गुरुवार को एक प्रस्ताव लाया था,
जिसे उसके सहयोगियों ने ही नकार दिया था।
प्रतिबंध का प्रस्ताव ही खारिज हो गया,
इससे अमेरिका ही अलग-थलग पड़ गया।
ब्रिटेन,फ्रांस और जर्मनी ने अमेरिका को करारा जवाब दिया है,
कहा वाशिंगटन तानाशाह सा काम कर रहा है।
खुद को सबसे शक्तिशाली मान रहा है,
लेकिन अब वह अपना स्तर गिरा रहा है।
जिद करने लगा है,
स्वार्थी और दुराग्रही हो गया है;
जिससे अलग-थलग पड़ गया है ।
वह चाहता है कि पूरी दुनिया उसकी नीतियों का समर्थन करें,
लेकिन वह किसी भ्रम में नहीं रहे।
कि दुनिया उसकी गुलाम है?
सबकी अपनी संप्रभुता और पहचान है।
सबके पड़ोसी मित्र और अपने हित हैं,
ईरान भौगोलिक रूप से यूरोप के करीब है;
उसकी स्थिरता यूरोप के लिए फायदेमंद है।
ईरान परमाणु समझौता बहाल होने पर- यूरोपीय कंपनियों ने वहां का रूख किया,
समझौता रद्द होने से यूरोप को सुरक्षा का खतरा उत्पन्न हो गया;
साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।
इसलिए यूरोपीय देशों की नाराज़गी समझी जा सकती है-
अमेरिका को यह याद रखना चाहिए कि उसकी नीतियां सदा हावी नहीं हो सकती है।
यदि वह अहंकार में प्रतिबंध लगाएगा?
तो खामियाजा खुद ही भुगतेगा ।
ब्रिटेन फ्रांस और जर्मनी का इंकार उसके लिए चेतावनी है,
यदि फिर भी जिद का रास्ता अपनाएगा?
तो उसे इससे भी बुरा परिणाम देखना पड़ जाएगा।
विश्व शांति का खतरा उत्पन्न हो जाएगा,
इल्जाम अमेरिका पर ही आएगा।

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : 

और कितना गिरेगा तू मानव | Mannav kavita

Similar Posts

  • बारह महीनों का संदेश

    बारह महीनों का संदेश जनवरीनव वर्ष का संकल्प लो, बदलें अपने हाल,सर्दी की ठिठुरन में, ढूंढें जीवन का सवाल।नवजागरण का दीप जलाओ, ज्ञान का करो मान,मानवता का पाठ पढ़ें, करें सच्चा अभिमान। फरवरीप्रेम का संदेश लाए, रिश्तों का आधार,दुनिया के हर कोने में, बस हो प्यार ही प्यार।स्वार्थ को हटा कर, दया का दो दान,दिलों…

  • कुछ अनकही बातें | Kuch Ankahee  Baatein

    कुछ अनकही बातें (Kuch Ankahee  Baatein )   कुछ अनकही बातें, कुछ पुरानी यादें कहां से आती हैं कहां चली जाती हैं कुछ नही समझ आता क्या होता हैं कभी कभी। कुछ अनजान रास्ते और अनजान राहे जाना कहां हैं समझ नही आता बीच राह मैं खड़े खड़े मन बड़ा घबराता रास्ते पर खड़े खड़े…

  • नया साल | Poem Naya Saal

    नया साल ( Naya Saal )     सर्द सी इस शाम में सोचा कुछ तेरे नाम लिख दूँ…..   शायद लफ्ज़ों की गर्मी से पिघल जाये जमी है जो बर्फ तेरे मेरे दरमियां   गिले शिकवे जो हो ‘ गर चले जायें साथ ही जाते हुये साल के….   क्यों न आगाज़ करें इक…

  • ऐ जिंदगी तुझे | Aye zindagi

    ऐ जिंदगी तुझे ( Aye zindagi tujhe )   ऐ!जिंदगी ,बचपन से ही तुझे उलझते हुए देखा है पसीने से लथपथ पिता का शरीर देखा है मां की आंखों मे ममता का प्यार देखा है अमीरी और गरीबी में फरक देखा है जमीन से खड़े होकर फलक देखा है खुद को हमेशा आंसुओं से तरबतर…

  • चॉकलेट डे

    चॉकलेट डे तेरी यादों की मिठास से, हर लम्हा गुलजार है, तेरे बिना भी ये दिल तुझसे ही सरोकार है।हर एहसास, हर ख्वाब बस तुझसे है जुड़ा,जैसे चॉकलेट की खुशबू में लिपटा दिकुप्रेम का प्यार है। आज चॉकलेट डे पर तेरा एहसास पास लगे,तेरी मुस्कान ही मेरे प्यार की मिठास लगे।हर लफ़्ज़, हर धड़कन बस…

  • गोवर्धन गिरधारी | Kavita Govardhan Girdhari

    गोवर्धन गिरधारी ( Govardhan Girdhari ) जय जय जय कृष्ण मुरारी गोवर्धन गिरधारी! पूर्णावतार प्रेमावतार रसनावतार भवतारी!! बाधा दूर करो तुम सबकी आकर के बनवारी! जय जय जय कृष्ण मुरारी गोवर्धन गिरधारी भंवर बीच में आज है भारत जिस पर तुमने जन्म लिया! आकर मुक्त करो संकट से जिसे दुष्टों ने ग्रसित किया!! मुरली मनोहर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *