Bhagwan Vaman Avatar par Kavita

भगवान वामन अवतार | Bhagwan Vaman Avatar par Kavita

भगवान वामन अवतार

( Bhagwan Vaman Avatar ) 

 

हर्षोल्लास एवं धूम धाम संग मनाया जाता यह पर्व,
दस-दिनों तक चलता जिस पर हम-सब करतें गर्व।
मलयालम कैलेंडर अनुसार जिसका होता आगाज़,
सितम्बर माह में आता राजा बलि पर करतें है गर्व।।

महाबली असुरों का राजा बलि था जिसका यें नाम,
द्वार से जिसके कोई ख़ाली ना गया ऐसा वो महान।
असुर्राज होनें पर भी भगवान विष्णु का ऐसा भक्त,
वामन रुप धरकर आऐ उसके लिए विष्णु भगवान।।

दैत्य गुरू शुक्राचार्य की राजा बलि ने की ऐसी सेवा,
प्रसन्न होकर गुरुवर ‌ने इनको यज्ञ का सुझाव दिया।
इस महान यज्ञ से प्राप्त हुआ जिनको अभेद्य कवच,
दिव्य रथ अक्षय त्रोण पाकर बलि बलवान हो गया।।

अमरावती पे अधिकार जमाकर इंद्रलोक की सोचा,
आप अश्वमेध यज्ञ करों यह गुरु शुक्राचार्य ने बोला।
तब प्रकट हुएं है धरा पर भगवान विष्णु के अवतार,
मैं सदा ब्रह्मचार्य‌ रहूॅंगा यें भगवान वामन देव बोला।।

पुराणों के अनुसार आप है विष्णु के पांचवें अवतार,
तीन पग भूमि दान में मांगी आपने बलि से करतार।
दो-पग में ही नाप दिया आपनें आकाश एवं पाताल,
तीसरे में बलि धन्य हुआ जिसके लगा पाॅंव करतार।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • जगमग जगमग दीप जले है | Diwali ki kavita

    जगमग जगमग दीप जले है ( Jagmag jagmag deep jale )     जगमग जगमग दीप जले है। अँधियारे सब दूर टले है।।   घर घर में छाये खुशहाली । दिल में अरमां आज पले है।।   आज मिटा दो दिल से सारे। जितने शिकवे और गिले है।।   इस दिल में जो वैर न…

  • मित्र | Kavita Dosti par

    मित्र ( Mitra )   लम्हे सुहाने हो ना हो। चाहत की बातें हो ना हो। प्यार हमेशा दिल में रहेगा, चाहे मुलाकात हो ना हो।   खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे। तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे। बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे। चाहे दिन खुशनुमा ये रहे ना रहे।   लम्हे…

  • भोले बाबा बर्फानी | Bhole Baba Barfani

    भोले बाबा बर्फानी ( Bhole Baba Barfani )    शिव शंकर भोलेनाथ सदा ही रखना हम पर हाथ, आप है त्रिलोकी के नाथ और आप ही भूत-नाथ। शीश पर आपके चन्द्रमा और बहे जटाओं से गंगा, बर्फानी-रूप बनाकर आतें हो हर वर्ष अमरनाथ।। गले में रहता आपके साॅंप और त्रिशूल रहता हाथ, पीते भांग घोंटके…

  • अंतर | Antar

    अंतर ( Antar )    निर्वस्त्र कपड़ों मे कैसी दिखती होगी वह मांशल जिस्म उभरे वक्षस्थल कामिनी काया लिए हवस परी सी…. ठीक अनुभव किया तुमने वह वैसी ही थी ,ठीक जिसने तुम्हे पैदा किया जिसने तुम्हे राखी बांधी जिसकी डोली उठी घर से ठीक, उस जैसी ही … क्या फर्क लगा , उस और…

  • 222 वां आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव दिवस

    222 वां आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव दिवस प्रातः स्मरणीय क्रांतिकारी वीर भिक्षु स्वामी को आज उनके 222वें चरमोत्सव दिवस पर भाव भरा वंदन । महामना आचार्य श्री भिक्षु को शत – शत श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चरमोत्सव दिवस पर मेरे भाव……..…. करे तन्मय बनकर भिक्षु स्वामी का स्मरण । इससे बढ़कर और कोई दूसरा नहीं…

  • नन्ही चिड़िया की सीख | Chidiya poem in Hindi

     नन्ही चिड़िया की सीख  ( Nanhi chidiya ki seekh )   नन्ही चिड़िया की सीख….|| 1. नन्ही-मुन्ही,नीली-पीली,लाल-गुलाबी,सतरंगी | चिडिया उडती डाल-डाल पर,पंख फैलाए बहुरंगी | पत्ती-पत्ती,बूटा-बूटा,सब स्वागत उसका करते हैं | नन्ही चिडिया को बैठाकर,दूर थकाबट करते हैं | नन्ही चिड़िया की सीख….|| 2. सौ बार गिरी,सौ बार उठी,पंख फैला चलना सीखा | है खुश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *