Bharat ka Danka

भारत का डंका | Bharat ka Danka

भारत का डंका

( Bharat ka danka )

 

भारत का डंका बजता था, विश्व गुरु कहलाता था।
मेरा देश स्वर्ण चिड़िया, कीर्ति पताका लहराता था।

ज्ञान विज्ञान धर्म आस्था, नीति नियम योग आचार।
मानवता प्रेम समर्पण, जन-जन भरा था सदाचार।

कला कौशल वीरता भरी, स्वाभिमान सिरमौर रहा।
संत सुरों की पावन भूमि, ज्ञान भक्ति का जोर रहा।

रामकृष्ण पूजे जाते, कण-कण में मिलते भगवान।
सहनशीलता सत्य सादगी, नर चलता सीना तान।

गुरुजनों का वंदन होता, श्रीचरणों में शीश नवाते थे।
श्रवणकुमार सुत आज्ञाकारी, मां-बाप पूजे जाते थे।

पावन गंगा जल की धारा, पावन भाव भरा सारा।
नारी की रक्षा होती तब, भावन अपना देश प्यारा।

दया करुणा ममता बरसाती, मां चरणों में चारों धाम।
मीरा भक्ति प्रेम भरी, परम परमेश्वर कृष्ण निष्काम।

सद्भाव भाईचारा स्नेह जहां, रसधार बहाई जाती थी।
आठों याम खुशियों की बारिश, प्रीत लुटाई जाती थी।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

खून सस्ता पानी महंगा | Khoon Sasta Pani Mehnga

Similar Posts

  • खता | Khata

    खता ( Khata )    वफादारी भी जरूरी है हर किसी के साथ किंतु,हो उसी के साथ ,जो करे कद्र उसकी देख लिया है ,करके भी उनकी इज्जत हमने सिवा बदनामी के ,कुछ न मिला उनसे हमे रिश्ता है उनका ,सिर्फ उनके मतलब भर से उनकी फितरत ही नही, सगा होने की कभी न समझे…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem| Hindi Poetry -मैं और मेरे श्रोता

    मैं और मेरे श्रोता ( Main Aur Mere Shrota ) ** जी भर के मुझ को देखो थोड़ा सा मुस्कुराओ हम सामने तुम्हारे पलके झुका रहे है ** दिल में उतरने का  वादा जो कर रही हूँ तुमसे भी लूंगी वादा दिल में बसाये रखना ** एसी बातो से ना हमको निराश करना हम गीत…

  • महादान | Mahadaan kavita

    महादान ( Mahadaan )   शैनेः  शैनेः  बढो  सनातन,  हिन्दू अपने शान मे। सवा रूपईया दान करो तुम,मन्दिर के निर्माण में।   इक पत्थर ही लगवा देना,रामलला के धाम में। जैसे इक नन्ही सी गिलहरी,राम सेतु निर्माण मे।   देने वाले ईश्वर है तो, भक्ति भाव गर्वित कर लो। जन्म सुधर जाएगा तेरा,जीवन की अर्पित…

  • नारी!कौन हो तुम | Nari Kaun ho Tum

    नारी!कौन हो तुम? ( Nari Kaun ho Tum )   नारी! कौन हो तुम? नारी! शिव की पार्वती है हम, विष्णु की लक्ष्मी है हम, ब्रह्मा की गायत्री है हम, कान्हा की राधा है हम, पांडवों की द्रौपदी है हम, राम की सीता है हम। नारी! कौन हो तुम? नारी!वाणी में सरस्वती है हम, विद्या…

  • माँ का भय

    माँ का भय मैंने बेटा जनाप्रसव पीड़ा भूल गयी वह धीरे-धीरे हँसने-रोने लगामैंने स्त्री होना बिसरा दिया उसने तुतली भाषा में माँ कहामैं हवा बनकर बहने लगी वह जवान हुआमैं उसके पैरों तले की मिट्टी वारती फिरूँ उसके सिर सेहरा बंधामुझे याद आयामैं भी एक रोज ब्याहकर आयी थीइसके पिता संग कुछ दिनों बाद मैंने…

  • मन के नयन हजार | Geet man ke nayan hajaar

    मन के नयन हजार ( Man ke nayan hajaar )   चंचल मन ले रहा हिलोरे, उमड़े भाव विचार। मन की अखियां खोलिए, मन के नयन हजार। मन के नयन हजार,मन के नयन हजार।   निर्मल मन में बह रही, भाव भरी रसधार। चंचल चितवन उठ रही, उमंगों की भरमार। प्रेम भरे मोती लिए, मन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *