खून सस्ता पानी महंगा | Khoon Sasta Pani Mehnga

खून सस्ता पानी महंगा

( Khoon sasta pani mehnga ) 

 

प्यासे को पानी भोजन देना हमें सिखाया जाता था।
मोड़ मोड़ पे प्याऊ लगवा के नीर पिलाया जाता था।

महंगाई ने पांव पसारे अब पनघट भी कहीं खो गया।
बोतलों में बिकता नीर खून से पानी महंगा हो गया।

ईर्ष्या द्वेष बैर भर ज्वाला नफरती आंधी चल आई।
इक दूजे के खून के प्यासे घर-घर हो रहे भाई भाई।

रोज राहों सड़कों पर झगड़े खून बहाया जाता है।
पानी खातिर पूछता कौन प्रपंच बिछाया जाता है।

बदल गया वो दौर पुराना बहती थी रसधार जहां।
सद्भावों की धारा अविरल आपस में था प्यार वहां।

खून खौल उठता था तब सुनकर बैरी की ललकार।
मातृभूमि की रक्षा खातिर जब वीर भरते थे हुंकार।

स्वाभिमान संयम खो गए चमचागिरी ने चोला पहना।
आज आदमी सस्ता हुआ दाना पानी हो गया गहना।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

हवा को और हवा देते हो | Hawa ko Aur Hawa Dete ho

Similar Posts

  • मैं हूं एक जग भिक्षुक

    मैं हूं एक जग भिक्षुक मैं भिक्षुक हूं यारों बस, इस सारे जमाने का,कुछ नहीं है मेरे पास, लोगों को दिखाने का।। जरिया भी नहीं है मेरे पास रोटी कमाने का,साधन भी नहीं खुद को जग से मिटाने का।। मैं कोई गीत भी नहीं हूं जमाने के गुनगुनाने का,मैं सरगम भी नहीं हूं दीवाने के…

  • अंतर लहरें उठ रही हैं, नेह के स्पंदन में

    अंतर लहरें उठ रही हैं, नेह के स्पंदन में   मन गंगा सा निर्मल पावन, निहार रहा धरा गगन । देख सौम्य काल धारा, निज ही निज मलंग मगन । कर सोलह श्रृंगार कामनाएं, दृढ़ संकल्पित लक्ष्य वंदन में । अंतर लहरें उठ रही हैं, नेह के स्पंदन में ।। नवल धवल कायिक आभा, स्नेहिल…

  • दर्द अपने सनम | Kavita Dard Apne Sanam

    दर्द अपने सनम ( Dard Apne Sanam ) दर्द अपने सनम पराए क्यों हो गए। रिश्ते हमने है निभाए क्यों खो गए। पीर पर्वत से भारी हुई क्यों सनम। खुशियां बांटी हमने छुपाए है गम। खिल जाता चेहरा देख हमको जरा। दिल दीवाना कहो कहां वो प्यार भरा। बदली दुनिया तुम ना बदलना सनम। कैसे…

  • 2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस

    2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस भगवान महावीर को मेरा भावों से शत – शत वन्दन !भगवान महावीर की राह को अपनायें ।मानव जीवन सफल बनायें ।अब भोर है उठ जाग जायें ।क्यों आँखें मूंदकर हम सोयें ।संत हमारी मूर्छित चेतना जगाते ।कीमती वक्त हमारा हम क्यों खोते।दुनिया की हैं यह झूठी माया ।जैसे बादल…

  • दो सहेली | Do Saheli

    “दो सहेली” ( Do Saheli )   जेठ की दुपहरिया सबको खल रही थी, तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही थी। दो लड़कियां बातें करते हुए जा रही थी, एक दूजे को प्यार के किस्से सुना रही थी। उनमें से एक मेरी गाड़ी से थी टकराई, मेरे पास आकर बड़े जोर से चिल्लाई।…

  • उपहार | Uphar

    उपहार आता नववर्षसब होते मिलकर हर्षदेते उपहार प्यारा नववर्षघर आंगन देते दर्षमिलता उपहार अपने जीवनजीवन में बने श्रीमनउपहार संग नववर्ष वेलानववर्ष पर लगता मेलाईश्वर उपहार उपहार प्यारामिलता जब उसे प्याराखुशियों संग चहुंओर खुशीमिलती हैं जब ताजपोशीअनमोल उपहार सुनील कुमारनकुड़ सहारनपुरउत्तर प्रदेश भारत यह भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *