भिखारी

भिखारी | Hindi Poem on Bhikhari

भिखारी

( Bhikhari ) 

 

फटे पुराने कपड़ों में
मारे मारे फिरते हैं भिखारी,
इस गांव से उस गांव तक
इस शहर से उस शहर तक
न जाने कहां कहां ?
फिरते हैं भिखारी ।
अपनी भूख मिटाने/गृहस्थी चलाने को
न जाने क्या क्या करते हैं भिखारी?
हम दो चार पैसे दे-
अनमने ढंग से सरक लेते हैं,
इनका तो यही धंधा है!
कह,मुंह मोड़ लेते हैं।
लेकिन कोई यह नहीं सोचता
कि आखिर यह भिखारी!
भीख क्यों मांगता है?
इनकी क्या मजबूरी है
यदि मजबूरी है तो-
किसने इन्हें मजबूर किया?
भीख मांगने पर!
कोई दया नहीं दिखलाता क्यों इनपर?
क्या ये दया के पात्र नहीं हैं?
एक इंसान,
दूसरे इंसान से ही भीख मांगता है!
यह इंसानियत का कैसा स्वरूप है?
जिसके बोझ तले दबे हैं भिखारी
क्या आपने किसी जानवर को-
दूसरे जानवर से भीख मांगते देखा है?
हमसे ज्यादा तो वो ही खुशनसीब हैं,
जिनमें ना कोई अमीर ना गरीब है।

नवाब मंजूर

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

बच्चों में बढ़ रही है नशे की लत | Nashe Ki Lat Par Kavita

Similar Posts

  • नशामुक्त अभियान | Nasha Mukt Abhiyan

    नशामुक्त अभियान ( Nasha mukt abhiyan )    सबको मिलकर रचना है इतिहास हिन्दुस्तान में, नामुमकिन कुछ नहीं इंसानों के लिए जहान में। दीप ज्ञान का जलाना‌ है ये लिया क़लम हाथ में, नशीलें-पदार्थ ना आनें देंगे हिन्ददेश महान में।। जीतेंगे यह युद्ध भारतीय नशामुक्त अभियान में, बीड़ी-सिगरेट और तंबाकू जला देंगे श्मशान में। नही…

  • औरत | Aurat par kavita

    औरत ( Aurat )   कोई कह दे तेरा अस्तित्व नहीं मान ना लेना जहां थक कर हारते हैं सब वहीं शुरुआत करती है औरत जहां पूजती है दूजे को शक्ति रूपा पूजी जाती है औरत कहने को कह देते हैं अबला नव अंकुर को जन्म देती है औरत संघर्ष प्रकृति का नियम है संघर्षों…

  • Kavita Bitiya Rani | Hindi Kavita – बिटिया रानी

    बिटिया रानी ( Bitiya Rani )     बिटिया जब डाँट लगाती है , वो दिल को छू जाती है l   बिटिया जब दुलराती है , मन को बहुत लुभाती है l   बिटिया जब हंसती है , रोम रोम पुलकित हो जाता है l   बिटिया के रोते ही , तन मन सब…

  • याद न आये, बीते दिनों की

    याद न आये, बीते दिनों की बैठी हूँ नील अम्बर के तलेअपनी स्मृतियों की चादर को ओढेजैसे हरी-भरी वादियों के नीचेएक मनमोहक घटा छा जाती हैमन में एक लहर-सी उठ जाती है।जैसे कोई नर्म घास के बिछौनों परकोई मन्द पवन गुजर जाती हैदेखकर प्रकृति नटी के इस रूप मेंबचपन में की गई शरारतेंफिर से आंखों…

  • ऐ अँधेरे | Ai andhere kavita

    ऐ अँधेरे ( Ai Andhere )   ऐ अँधेरे तूने मुझे बहुत रुलाया है समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है तुझ से दूर जाने के किये बहुत यतन जाने क्यूं मेरी जिन्दगी को बसेरा बनाया है ऐ अँधेरे तूने वाकयी बहुत रुलाया है समेट कर सारी रोशनी मुझे सताया है कौन सी धुन मे…

  • देर तक नहीं टिकता | Der Tak Nahi Tikta

    देर तक नहीं टिकता ( Der tak nahi tikta )   मौसम जवानी का देर तक नहीं टिकता, आसमां में हो कोई देर तक नहीं टिकता। गिनकर दिया साँसें गुरुर देखो मत करना, लूटमार का पैसा देर तक नहीं टिकता। इस मिट्टी के पुतले को रब ने जो ढाला है, रूप, रंग दुनिया में देर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *