Bhor Hone Tak

भोर होने तक | Bhor Hone Tak

भोर होने तक

( Bhor Hone Tak )

 

भोर तक तो चलना होगा
रुकना और ठहरना होगा
सफर है हमारी जिंदगी का
लडखडाना और संभलना होगा

हर मौसम के साथ रहना होगा
हर मोड़ से हमें गुजरना होगा
होंगे कईयों से गिले शिकवे भी
सब में समझाना और समझना होगा

धूप और छांव जरूरी है दोनों ही
सुख-दुख भी रहेंगे साथ दोनों ही
हर कोई होगा नहीं हमदर्द आपका
अपनों और बेगानों से भी मिलना होगा

रंग से ही बनते हैं रंग अलग
ढंग से ही सीखे जाते हैं ढंग अलग
मन मुताबिक ही सब नहीं होता है
हमें ही बननाऔर बनाना भी होगा

विनम्रता और कठोरता भी जरूरी है
उष्णता संग शीतलता भी जरूरी है
समझौते भी रखते हैं बहुत मायने
समझौते के बीच से ही बढ़ना होगा
भोर तक तो चलना होगा

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

साथ | Saath

 

Similar Posts

  • नगर सेठ रामदेव बाबा | Baba Ramdev Pir

    नगर सेठ रामदेव बाबा ( Nagar Seth Ramdev Baba )    धरा नवलगढ़ शहर प्यारा बाबा रामसापीर हमारा। नगर सेठ रामदेव बाबा तेरे दर पे लगता भंडारा। लीलो घोड़ो धवल ध्वजा मंदिर बाबा आलीशान। दूर-दूर से आवे जातरी भक्त करते तेरा गुणगान। भादवा सुदी दशमी मेला झूला लगे सजे बाजार। दीप ज्योति जगे उजियारा भरा…

  • मतदान का महाकाज | Matdan ka Mahakaj

    मतदान का महाकाज ( Matdan ka mahakaj )    अंतःकरण स्वर से, मतदान का महाकाज हो शासनिक व्यवस्था लोकतंत्र, सदा शीर्ष नैतिक स्थान । अहम मतदाता सहभागिता, मौलिक अधिकार अनूप आह्वान। निष्पक्ष राष्ट्र प्रगति भाव सेतु, हर मत अंतर्निहित दिव्य राज हो । अंतः करण स्वर से, मतदान का महाकाज हो ।। जाति धर्म पंथ…

  • चाँद की चाँदनी | Chand ki Chandni

    चाँद की चाँदनी ( Chand ki chandni )   चाँद की चाँदनी की नजर देखेंगे, मेरे दिल में है उतरी जिगर देखेंगे। थाम कर जो सितारे जमीं को रखे, उन सितारों का जा के हुनर देखेंगे। खौफ खाती है मौत देखो मेरे इश्क़ से, चाँदनी का वो चलके सहर देखेंगे। जिन्दा उसके बिना रह सकते…

  • वो घास हैं

    वो घास हैं पाश हो या सफदर हाशमीया हो फिर भगत सिंहइन तीन नाम में छिपे हैं कई और नामडराया गयाधमकाया गयामारा गयाकोशिश की गई उनके विचारों को मिटाने कीक्या फिर भी मिट पाए ये नाम?क्या नेस्तनाबूद हुए उनके विचार ? वो तो घास हैंहर बार उग आते हैं कहीं ना कहींजो जगह कर दी…

  • बाल इच्छा | Baal Iccha

    बाल इच्छा  ( Baal iccha )   मय्या मोरी ! मुझको भी एक बंसी ला दो ना… चलो,मेले या फिर यहीं मँगवा दो ना; ताकि मैं भी जा बैठूँ यमुना जी के तीरे और मधुर स्वर में बजाऊँ बंसी धीरे-धीरे । मय्या ! मुझको भी प्यारी-सी गय्या ला दो ना, ले आएँ शहर से ऐसा…

  • इक हुंकार | Kavita

    इक हुंकार ( Ek hunkar )   हम संघी है….. जन संघी है, भारत जय हो, विजय सोच के रंगी है। हम संघी है.. भगवा है पहचान हमारी, शिव शक्ति मे डूबे हम अड भंगी है। हम संघी है.. खाकी रंग है माटी रंग, मातृभूमि के सेवक हम कुछ जंगी है। हम संघी है…. शेर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *