सीएसए प्रमुख बनीं लीजा कैंपबेल

सीएसए प्रमुख बनीं लीजा कैंपबेल | Political kavita

सीएसए प्रमुख बनीं लीजा कैंपबेल

*******

कैंपबेल को मिली है-
कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी की कमान,
विज्ञान मंत्री नवदीप बैंस ने जारी किया है फरमान।
सीएसए की कमान संभालने वाली पहली महिला होंगी,
यह उनके लिए गर्व की बात होगी।
लंबे समय तक लोकसेवा से जुड़ी रहीं है
अब सिल्वेन लापोर्टे का स्थान ले रही हैं।
आशा है अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी,
देश वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगी।
लीजा ने करियर में एक ही चीज सीखीं हैं,
सदैव बड़ा सपना और बड़ा सपना ही देखीं हैं।
कहतीं हैं-
अपने सितारों तक खुद ही पहुंचना होगा,
चुनौतियों को भी अवसर में बदलना होगा।
इस आॅफर से-
विनम्र और सम्मानित महसूस कर रही हूं,
प्रफुल्लित और अभिभूत हुए जा रही हूं।
लीजा ने पदभार ऐसे समय संभाला है,
जब कनाडा एक नए चंद्र कार्यक्रम की योजना बना रहा है;
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ समझौते कर-
एक नया मुकाम हासिल करना चाह रहा है।
लुनर गेटवे प्रोजेक्ट के तहत एक ऐसा स्पेस स्टेशन बनाएगा,
जो चांद का चक्कर लगाएगा।
आशा है लीजा इस कार्य को भी बखूबी अंजाम देंगी,
देशवासियों का मस्तक गर्व से ऊंचा करेंगी।
सफलतापूर्वक पूरा करेंगी कार्यकाल,
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी मचाएंगी धमाल।
सीएसए को नासा के समानांतर ला खड़ा करेंगी,
बाधा मुक्त स्पेस स्टेशन बनवाने में सफल होंगी।
जो चांद का चक्कर लगाएगा,
अंतरिक्ष के क्षेत्र में कनाडा का परचम लहराएगा।
मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं लीजा,
हौसलों के साथ बढ़िए, आपसा नहीं है कोई दूजा।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

जन करीं लापरवाही ! ( भोजपुरी भाषा में ) | Bhojpuri mein kavita

 

Similar Posts

  • पीक चित्रकार | Kavita Pik Chitrakar

    पीक चित्रकार ( Pik chitrakar )   कुछ सीढ़ियाँ चढ़नें के बाद मुँह में जमा जर्दा व गुटखे का मिश्रित पीक बेचैन हो उठता है एक कोनें को देखकर जो कभी हुआ करता था साफ सुथरा सफेद कैनवास जिस पर पीक भरी कूँची से किसी चित्रकार ने शुरू किया था चित्र उकेरना फिर एक से…

  • सदाचार | Kavita Sadachar

    सदाचार ( Sadachar )   आए हो दुनिया में तो, दुनियादारी भी निभाओ, ऐ इंसानों थोड़ा तो सदाचार का गुण अपनाओ, आकर जहाने-फ़ानी में न अपना फ़र्ज़ भूलाओ, ऐ इंसानों थोड़ा तो सदाचार का गुण अपनाओ, भूखे,बिलकते बच्चों से ना तुम मुँह फेर जाओ, ऐ इंसानों थोड़ा तो सदाचार का गुण अपनाओ, अपनी भरी प्लेट…

  • कर्म | Karm

    कर्म ( Karm)    कर्म करो तुम हे मानव, तू क्यो संताप में डूबा हैं। फल देना है काम मेरा, तू कर जो तेरी पूजा है। मैं हर युग का नारायण जो, हर पल तेरे साथ रहा, संसय त्याग के कर्म करो, उस सा कर्म न दूजा है। मैने ही खंम्भे को फाड कर, के…

  • कौन बुझाये | Kavita Kaun Bujhaye

    कौन बुझाये! ( Kaun bujhaye )    दुश्मन जो आग लगाए पानी उसे बुझाये, पानी ही आग लगाए उसे कौन बुझाये।   माना यौवन के आगे न चलता जोर किसी का, मीठी-मीठी नजरों से जब होता कत्ल किसी का।   कोई थाम के बाँह को छोड़े कोई दूजा पार लगाए, जब दूजा ही बाँह को…

  • सब ढूंढते ही रह जाओगे | Kavita Sab Dhoondte Hi Reh Jaaoge

    सब ढूंढते ही रह जाओगे ( Sab dhoondte hi reh jaaoge )    आगे आनें वालें वक़्त में सब ढूंढ़ते ही रह जाओगे, इस उथल पुथल के दौर में ख़ुद को भूल जाओगे। एक जमाना ऐसा था दूसरे की मदद को‌ भागतें थेंं, धैर्य रखना विश्वास करना सब-कुछ भूल जाओगे।। गलतफहमी में उलझकर ये परिवार…

  • सिंगर इशिता विश्वकर्मा | Poem Singer Ishita Vishwakarma

    सिंगर इशिता विश्वकर्मा ( Singer Ishita Vishwakarma ) जबलपुर का अभिमान् हो तुम   1.इशिता हो तुम आसमान,जबलपुर की हो तुम शान | बडे-बडे दिग्गज को दी टक्कर,तुमने पाया प्रथम् स्थान | मेहनत तुम्हारी,लगन् तुम्हरी,समर्थन तुम्हारे परिवार का | लोगों से मिली सराहना बनी,तुम्हारी नई एक पहचान | –> जबलपुर का अभिमान् हो तुम |…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *