चतुर्दश मणि रत्न अनूप | Chaturdash Mani Ratna Anup

चतुर्दश मणि रत्न अनूप

( Chaturdash Mani Ratna Anup ) 

 

स्वर्गलोक वैभव ऐश्वर्य हीन,
महर्षि दुर्वासा ऋषि शाप ।
संकट समाधान देव अनुनय,
विष्णु सानिध्य विमुक्त संताप ।
परम सुझाव नीर निधि विलोड़न,
श्री हरि दैविक कृपा स्पंदन से ।
चतुर्दश मणि रत्न अनूप,जलधि सुधा मंथन से ।।
देवगण असुर वासुकि नाग संग,
मंदार पर्वत अनुपम प्रयास ।
कालकूट विष प्रथम आभा,
शिवजी सहर्ष ग्रहण उल्लास ।
कामधेनु द्वितीय रूप प्रभा ,
ऋषिजन श्री चरण वंदन से ।
चतुर्दश मणि रत्न अनूप, जलधि सुधा मंथन से ।।
उच्च श्रवा अश्व तृतीय,
राज संरक्षण अनुदान ।
चतुर्थ भव्य ऐरावत गजराज,
इन्द्र बुद्धि शुद्धि विधान ।
विष्णु ह्रदय शोभा कौस्तुभ,
भक्ति सुरभि पंचम चंदन से ।
चतुर्दश मणि रत्न अनूप,जलधि सुधा मंथन से ।।
कल्प वृक्ष षष्ठ प्रतिरूप,
स्वर्ग पटल पुनीत छवि ।
अप्सरा रंभा सप्तम पर्याय,
काम क्रोध ऊर्जा सम रवि ।
अष्ठ मां लक्ष्मी विष्णु प्रिया,
वारूणी नवम दानव संघन से ।
चतुर्दश मणि रत्न अनूप,जलधि सुधा मंथन से ।।
चंद्र दशम वसित शिव मस्तक,
पारिजात एकादश देव आंगन ।
पंचजन्य शंख द्वादश रश्मि,
साधना आराधना स्तुत प्रांगण ।
धन्वंतरि सह अमृत कलश अंत बिंब,
सुख वैभव आरोग्य मंगल अभिनंदन से ।
चतुर्दश मणि रत्न अनूप,जलधि सुधा मंथन से ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

प्रणय के अभिलाष में | Pranay ke Abhilash Mein

 

Similar Posts

  • आज़ादी | Hindi Poem Azadi

    आज़ादी ( Azadi ) है कोई सैनानी सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ मंहगाई,बेरोजगारी, अशिक्षा और असमानता से, भूखमरी, अल्प पगारी, मिलावट और मक्कारी से, आज़ादी,,,!!! है कोई सैनानी सड़कों पर आ कर हम को भी दिलाऐ पूंजीवाद, जमाखोरी, भ्रम और भ्रष्टाचारी से, घृणा,अपमान, छूआछूत की बिमारी से, आज़ादी,,,!!! है कोई सैनानी सड़कों…

  • परिवार सब टूट रहे हैं

    परिवार सब टूट रहे हैं संस्कार छूट रहे हैं कुटुंब परिवार सब टूट रहे हैं। संदेह के घेरे फूट रहे हैं अपने हमसे रूठ रहे हैं। घर-घर दांव पेंच चालों का दंगल दिखाई देता है। कलही कारखाना घर में अमंगल दिखाई देता है। संस्कारों की पतवार जब भी हाथों से छूट जाती है। परिवार की…

  • साहित्यकार | Sahityakar

    साहित्यकार ( Sahityakar )    जीता है जो औरों की खातिर साहित्यकार वही कहलाता है करता नही प्रहार गलत पर खंजर से लेखन से ही वह युगदृष्टा बन जाता है साहित्य नही केवल शब्दों का संचय यह तो विष और अमृत दोनो का समन्वय आवश्यकता होती है जब जैसे साहित्य का होता है सृजन तब…

  • मनमोहक कृष्णा | Manmohak Krishna

    मनमोहक कृष्णा ( Manmohak Krishna ) मन को लुभा रही कान्हा तेरी चंचल चितवन। देखूं तुझको खो जाऊं सुंदर छवि में मनमोहन। तेरी बंसी की धुन सुनते ही रोम रोम हो मेरा तरंगित। तेरे दर्शन पा जाऊं तो तन मन हो जाए सुगंधित। मधुर मुस्कान तेरे होंठों की दिल चुरा ले जाए है छलिया। होंठों…

  • जिंदगी का राज | Kavita Zindagi ka Raaz

    जिंदगी का राज ( Zindagi ka Raaz ) मेरी मुस्कान का राज लोग पुछते हैं I क्योंकि, मैंने कभी दर्द की नुमाइश नही की I जिंदगी से जो मिला उसे कबूल किया I किसी चीज की मैंने कोई फरमाइश नही की I१I मुश्किल है यारो मुझे समझ पानाI क्योंकि, जीने के अलग है अंदाज मेरे…

  • पर्यावरण दिवस | Hindi Poem on World Environment Day

    पर्यावरण दिवस   पेड़-पौधे काटकर बैनर,पोस्टर बना रहे है, संदेशो में जागरूकता अभियान चला रहे है । विलासिता पूर्ण जीवन जीने की चाहत में, हम प्राकृतिक सम्पदा को नित मिटा रहे है। अपने ही हाथो से घोंटकर गला दरख्तों का, मशीनीकरण के आदी हो जीवन बिता रहे है। किसे परवाह क्या होगा आने वाली पीढ़ी का,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *