कोविड अस्पतालों की सच्चाई !

कोविड अस्पतालों की सच्चाई | Kavita

कोविड अस्पतालों की सच्चाई !

*******

डेडिकेटेड कोविड अस्पताल!
का कुछ ऐसा है हाल?
न बेड है,
न डाॅक्टर रहे देख हैं!
कहीं पीपीई किट नहीं,
तो कहीं जरूरी उपकरण ही नहीं!
वेंटीलेटर की तो पूछो ही मत,
जिला में नहीं,मीडिया का है अभिमत।
वो बता रहे हैं,
दिखा रहे हैं।
जिला अस्पतालों में नहीं है वेंटिलेटर,
सरकार को लिखेंगे लेटर।
हम समझ रहे थे रोशनदान को वेंटिलेटर,
पता नहीं फिर कैसे लोग मर रहे हैं भीतर?
लिखा मीडिया को एक लेटर।
अस्पताल में तो दिखा मुझे कई वेंटिलेटर!
तुम बता रहे थे न्यूज में,नहीं है वेंटिलेटर,
मरीज दम तोड़ रहे बिना आॅक्सीमीटर।
मैंने देखा रोशनदान कई हैं,
कुछ पुरानी कुछ नई हैं।
फिर मीडिया वाले क्यूं चिल्ला रहे हो ?
नो वेंटिलेटर ! नो वेंटिलेटर!
सरकार को चूना तो नहीं लगा रहे हो ?
जवाब आया भैया!
रोशनदान और वेंटिलेटर में है फर्क,
अनर्गल न दीजिए तर्क !
वह प्राकृतिक रौशनी और हवा देती है,
यह कृत्रिम हवा देती है;
और जीवन की रौशनी बचाए रखती है।
अब समझा ?
प्राकृतिक और अप्राकृतिक का चक्कर!
एक मुफ्त होती है,
एक घंटे घंटे पैसे लेती है।
इसलिए यहां मरीज आते ही रेफर किए जाते हैं,
पटना जाते रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
अब समझा! वेंटिलेटर का खेल,
मैं तो रोशनदान समझ रहा था!
निकला पैसों का खेल ।
है बड़े बड़े लोग व माफियाओं का मेल,
मिल निकाल रहे जनता का तेल;
लगेगी हाय तुझे सरकार?
गरीबों की किस्मत से न खेल ।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

सत्यमेव जयते | Satyameva Jayate | kavita

Similar Posts

  • ए दिल सुन जरा

    ए दिल सुन जरा   1 उसकी यादों में दिन कटता उसके ख़्वाबों में रातें कटती ए दिल सुन जरा तू भूल जा उसको ज़रा 2 जो तेरा नहीं हुआ है उसको क्या याद करना भला ए दिल सुन ज़रा तू भूल जा उसको ज़रा 3 किया था वादा उसनें साथ निभाने का कभी और…

  • चांद पर मिला पानी

    चांद पर मिला पानी ****** सुन हुई हैरानी शुरू हो सकेगी जिंदगानी करने को मिलेगी मनमानी! यान धरती से होगा रवाना अब लगा रहेगा आना जाना अब न रह जाएगी कोई कहानी बहुत किए हो अपनी मनमानी तेरी सुन रखीं हैं कितनी कहानी दूध भात लाने में करते हो देर बच्चे इंतजार करते जाते हैं…

  • जिंदगी में लेकर ये ख़ुशी

    जिंदगी में लेकर ये ख़ुशी     जिंदगी में लेकर ये ख़ुशी दूर हो हर दिल से बेबसी   हर तरफ़ हो ख़ुशी मुल्क में हो नहीं हर आंखों में नमी   दूर रहना हर ग़म जीवन से हो लबों पे सभी के हंसी    हर होठों पे ग़ज़ल गीत हो  ऐसी इस साल हो…

  • न्याय

    न्याय ** गरीब मजलूमों को अब न्याय नहीं मिलता! मिलतीं हैं सिर्फ धमकियां! मुकदमा वापस ले लो.. वरना ? तो क्या करें? रो रहे हैं सिसक रहे हैं बहा रहे हैं आंसू बंद कर घर की दरवाजे खिड़कियां। सुना है ! कचहरियों में भी अब न्याय नहीं मिलता रंगीन कागजों के बदले में है बिकता!…

  • कभी चहरे पे मत रीझौ दिलों से लोग काले है

    कभी चेहरे पे मत रीझौ दिलों से लोग काले है   कभी चेहरे पे मत रीझौ दिलों से लोग काले है। समझ लो ठीक से सारे यहां जो भोले-भाले है।।   सभी का बात करने का बता देता हमें लहजा। बङे मगरूर रहते हैं यहां जो हुस्न वाले है।।   बहक पाते कदम तब ही…

  • इजाजत् मिले तो

    इजाजत् मिले तो   –>इजाजत मिले जो मुझे, मेहबूब की नजर से || 1.मैं चाँद तोड़ लाऊँ, जुगनू को साथ ले कर | तारों को भी ले आऊँ, मुस्कान तेरी कह कर | रुख मोड दूँ हवा का, जब-जब तू मुस्कुराये | बादल हो जाएं घनेरे, तेरी जुल्फ जो लहराये | –>इजाजत मिल जोे मुझे,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *