Deedar Ghazal

कैसे हो दीदार सनम का | Deedar Ghazal

कैसे हो दीदार सनम का

( Kaise ho deedar sanam ka ) 

 

कैसे हो दीदार सनम का
पर्दे में जब प्यार सनम का

रुत मस्तानी हो और यूं हो
बाहें डालें हार सनम का

दिल दीवाना बन जाता है
ऐसा है मेआर सनम का

मीठा दर्द जगाये दिल मे
तीर लगे जब पार सनम का

दिल कहता, इज़हार न करना
जां लेगा इंकार सनम का

दिल जोरों से धड़क उठा है
आ पहुंचा है तार सनम का

फ़ैसल मांगे रब से दुआ ये
गुलशन हो गुलज़ार सनम का

 

शायर: शाह फ़ैसल मुजफ्फराबादी
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

जुमलेबाजी | Jumlebaazi

Similar Posts

  • फ़लक से क़मर को उतारा कहाँ है || Hindi Ghazal on Life

    फ़लक से क़मर को उतारा कहाँ है ( Falak Se Kamar Ko Utara Kahan Hai )   फ़लक से क़मर को उतारा कहाँ है अभी उसने ख़ुद को सँवारा कहाँ है उदासी में डूबी है तारों की महफ़िल बिना  चाँद  के ख़ुश नज़ारा कहाँ है हुआ जा रहा है फ़िदा दिल उसी पर अभी  हमने…

  • एक नगमा प्यार का | Poem Ek Nagma Pyar ka

    एक नगमा प्यार का ( Ek nagma pyar ka )    आ गए तो रस्म़ महफ़िल की निभाते जाइए एक नग़मा प्यार का सबको सुनाते जाइए। कौन है क्या कह रहा अब फ़िक्र इसकी छोड़िए मुस्कुराकर दिल रक़ीबों का जलाते जाइए। दो जहां को छोड़ दें हम आपकी ख़ातिर सनम है फ़क़त ये शर्त की…

  • अस्मत | Asmat

    अस्मत ( Asmat ) हर तरफ एक कोहराम मचा है, लगता है हर दिल में आग लगा है। नरभक्षी जैसे झपट रहे एक दूसरे पर, मानो इंसान के अंदर का जानवर जगा है। सभी शामिल हो गए फरेबी भीड़ में, अब किसी का साफ नहीं गिरेबान बचा है। अपने ही अपनों का हक़ खाने लगा…

  • चंद्रयान से | Chandrayaan se

    चंद्रयान से ( Chandrayaan se )    आसान मस्अला ये हुआ चंद्रयान से अब गुफ़्तगू करेगी ज़मीं आसमान से भारत के वासियों ने बड़ा काम कर दिया आने लगीं बधाइयां सारे जहान से जाकर के सीधा अपने निशाने पर ही लगा छोड़ा गया था तीर ही ऐसा कमान से इस दर्जा कामयाबी मिली अपने देश…

  • मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग

    मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग   मुझको पसंद करते हैं लाखों हजार लोग । अब वाह-वाह करके लुटाते हैं प्यार लोग ।। सुनकर ग़ज़ल पसंद उसे कर रहे सभी । मेरी नई ग़ज़ल का करें इंतजार लोग ।। कुछ ख़ास लोग याद रखेंगे मुझे सदा । गिनती में कम-से-कम वो रहेंगे हजार लोग…

  • परिवार अपना | Parivar Shayari

    परिवार अपना ( Parivar Apna ) जहाँ से निराला है परिवार अपनाइसी पे लुटाता रहूँ प्यार अपना कदम बेटियों के पड़े घर हमारेमहकने लगा है ये संसार अपना ये बेटे बहू कब हुए है किसी केजो इनपे जताऊँ मैं अधिकार अपना मजे से कटी ज़िन्दगी भी हमारीचला संग मेरे जो दिलदार अपना करूँ मैं दुआएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *