Dekh to Sahi

देख तो सही | Dekh to Sahi

देख तो सही

( Dekh to Sahi )

कोई भी रह न जाए कसर देख तो सही
चल छोड़ बात चीत मगर देख तो सही

रख कर मुझे वो ढूँढ रहा है यहाँ वहाँ
चिल्ला रहा हूँ कब से इधर देख तो सही

नाज़ुक सी शै पे बार-ए-क़यामत है किसलिए
यारब तरस खा सू-ए-कमर देख तो सही

हैरत-ज़दा न हो कि दिल मजबूत हो गया
पौधे से बन रहा है शजर देख तो सही

उल्फ़त है ये यहाँ तो मुसीबत हज़ार हैं
फिर भी ज़रा नदी का सफ़र देख तो सही

बरबाद होते देखना है खुद को अब असद
ओ दिल-फ़रेब शोख़-नज़र देख तो सही

असद अकबराबादी 

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • उंगलियां उठा देंगे | ग़ज़ल दो क़ाफ़ियों में

    उंगलियां उठा देंगे ( Ungliyan Utha Denge ) ज़मीने-दिल पे तो हम कहकशां भी ला देंगे तमाम लोग यहाँ उंगलियां उठा देंगै कहीं नमक तो कहीं मिर्चियां मिला देंगे दिलों में लोग यूँ हीं दूरियां बढ़ा देंगे ज़माना हमको भी मुजरिम क़रार दे देगा किसी से ऐसी कोई दास्तां लिखा देंगे किसी को सच की…

  • आज़माया करो | Azmaya Karo

    आज़माया करो सब्र मेरा न यूँ आज़माया करोरूबरू ऐसे सज कर न आया करो इतनी बातें न हमसे बनाया करोजामे – उल्फ़त ख़ुशी से पिलाया करो साक़िया तुम को इस प्यासे दिल की क़समशाम ढलते ही महफ़िल सजाया करो प्यार की मौजें दिल में पटकती हैं सरइस समुंदर में आकर नहाया करो कैसे जानें कि…

  • कौन देता सहारा किसी को

    कौन देता सहारा किसी को कौन देता सहारा किसी कोलोग जीते हैं अपनी ख़ुशी को रश्क करने लगे तुझ से दुनियाइतना रंगीन कर ज़िन्दगी को इक मुसाफ़िर ने दिल में उतर करदिल से बाहर किया है सभी को मिन्नतें कर के तौबा भी कर लीछोड़िए आप अब बरहमी को झुक गये वक़्त के फ़ैसले पररोते…

  • पगडंडियाँ | Ghazal Pagdandiya

    पगडंडियाँ ( Pagdandiya )   जिनके पांव जिंदगी के पगडंडियों पर नहीं चलते राहें राजमहल का ख्वाब सब्जबाग जैसा उन्हें दिखता जिनके सपने धरा की धूलों को नहीं फांकते साकार नामुमकिन सा उन्हें हो जाता है जिन्दगानी में समर की इबारत न लिखी जरा सुहाने सफर की कल्पना थोती रह जाती है मुस्कान की अरमान…

  • आप की परछाईं | Aap ki Parchhai

    आप की परछाईं ( Aap ki Parchhai ) आप की परछाईं जब खुद आपसे डर जायेगीहै यक़ीं के यह भी तोहमत मेरे ही सर जायेगी मैं चिराग़ -ए- ज़िन्दगी हूँ मत छुओ मेरा बदनमैं अगरचे बुझ गया तो रोशनी मर जायेगी मेरी तस्वीर – ए- वफ़ा मत टाँगिये दीवार परयह किसी की आँख में पैदा…

  • न आज़माओ तुम | Na Aazamao Tum

    न आज़माओ तुम ( Na Aazamao Tum ) बज़्म को अब न आज़माओ तुमशेरों में कुछ नया सुनाओ तुम बिन तेरे हम न जी सकेंगे अबदूर नज़रों से यूँ न जाओ तुम वो भी बेटी किसी के है घर कीअब न दुल्हन कोई जलाओ तुम अम्न का दीप है जलाया जबये अदावत भी अब मिटाओ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *