दोहा सप्तक

दोहा सप्तक | Doha Saptak

दोहा सप्तक

( Doha Saptak )

 

एक भयावह दौर से,गुजर रहा संसार।
इक दूजे की मदद से,होगा बेड़ा पार।

मानवता की सेवा में,तत्पर हैं जो लोग।
दुआ कीजिए वे सदा,हरदम रहें निरोग।

बेशक अवसर ढूंढिए,है यह विपदा काल।
सौदा मगर ज़मीर का,करें नहीं हर हाल।

सॉंसों के व्यापार में,जो हैं दोषी सिद्ध।
पायें फॉंसी की सजा,ऐसे सारे गिद्ध।

फीकी-फीकी सी लगे,आन,बान,सम्मान।
सबकी चिंता एक है,बची रहे बस जान।

पता नहीं क्यों है कुपित,हमसे कुदरत आज।
गॉंव-गॉंव को खा रहा,कोरोना वनराज।

नहीं भरोसा तंत्र पर,अब भगवन पर आस।
कोरोना के खौफ से,लोग करें अरदास।

✍️

कवि बिनोद बेगाना

जमशेदपुर, झारखंड

Similar Posts

  • Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Poetry -बंटवारा

    बंटवारा ( Batwara )   नही नफरत की बातें हो,चलों हम प्यार करते है। भुला के सारे शिकवे गम, मोहब्बत आज करते है।   नही कुछ मिलने वाला है, तिजारत से यहाँ हमकों, इसी से कह रहा हूँ मैं, चलों दिल साफ करते है।   जो बो दोगे धरा पर, बाद में तुम वो ही…

  • यह घूंघट | Ghoonghat par Kavita

    यह घूंघट ( Yah ghoonghat )    चेहरें पर आएं नक़ाब या शायरी, या फिर आएं घूँघट का ही पर्दा। चल रही सदियों पुरानी यह रीत, कम हो रही आज बात गई बीत।। हट रहा यह घूँघट करने का पर्दा, दिख रहा चमकता हुआ ये चंदा। राज छुपे थें इस मुखड़े में अनेंक, सुना दिया…

  • पापा | Papa

    पापा ( Papa )    वह झुके नहीं वो रुके नहीं वह मेरी बातों पर देखो हंसकर हां कर जाते थे l गुस्सा होने पर मेरे कैसे पास बुला समझाते थेl सही गलत के भेद बता राह नयी दिखाते थे l मेरी लाडो रानी कहकर मुझे सदा बुलाते थे l नपे तुले शब्दों में बोलो…

  • सत्य अहिंसा

    सत्य अहिंसा   सत्य है तो सत्य का प्रयोग होना चाहिए। अहिंसा वही है कोई नहीं रोना चाहिए।।   उदर पूर्ति भी रहे रक्षा भी स्वाभिमान की, ब्योम तक लहराये ध्वज जवान जय किसान की, प्रेम भावना भरा संसार होना चाहिए।‌। सत्य०   नित नये अपराध से मानवता परेशान हैं, अहिंसा की लगता है खतरे…

  • अब मैं तुम्हें चाहने लगा

    अब,मैं तुम्हें चाहने लगा अंतरंग विमल प्रवाह, प्रीत पथ भव्य लगन । मृदुल मधुर चाह बिंब, तन मन अनंत मगन । निहार अक्स अनुपमा, हृदय मधुर गाने लगा । अब,मैं तुम्हें चाहने लगा ।। जनमानस व्यवहार पटल, सर्वत्र खनक सनक । परिवार समाज रिश्ते नाते, सबको हो गई भनक । हर घड़ी हर पहर मुझे,…

  • पुस्तक | Pustak

    पुस्तक  ( Pustak )    गिरने मत दो     झुकने मत दो          गिरे अगर तो                उसे उठा लो,   मुड़ने मत दो     फटने मत दो         मुड़े अगर तो              उसे सधा लो,   भीग भीग कर      गल न जाए          जल वर्षा से               उसे बचा लो,   कट ना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *