डोर

डोर | hindi poem on life

डोर

( Dor )

रंग बिरंगी पतंग सरीखी,
उड़ना चाहूं मैं आकाश।
डोर प्रिये तुम थामे रखना,
जग पर नहीं है अब विश्वास।।

 

समय कठिन चहुं ओर अंधेरा,
घात लगाए बैठा बाज़।
दिनकर दिया दिखाये फिर भी,
खुलता नहीं निशा का राज।।

 

रंगे सियार सरीखे ओढ़े,
चम चम चमके मैली चादर।
पा जायें तो नोच ही डाले,
मानवता का कोई न आदर।।

 

चाहूं तुम पर बोझ बनूं न,
उन्मुक्त पवन के साथ चलूं।
दर्द कहो या फिर मर्यादा,
प्रिय तुमको ले साथ चलूं।।

 

नज़र प्यार की नजर न आए,
झुकी नज़र गति मेरी बनी।
शिखर लक्ष्य का छू कैसे लूं,
संस्कारहीन छवि मेरी बनी।।

 

रक्षा सूत्र बांध के कर में,
वचन मुझे लेना है पड़ता।
तुम्हीं बताओ आज प्रिये यह,
मुझे क्यों यहां लड़ना पड़ता।।

 

प्यारी बहन स्नेहिल बेटी,
घर से बाहर दिखती खोटी।
अपनी पर विश्वास करे सब,
नारी नर के समान ही होती।

 

सोंच अगर बदले संसार,
उड़ती गगन में पंख पसार।
हाथ डोर न रखनी पड़ती,
जीवन बन जाता उपहार।।

?

रचना – सीमा मिश्रा ( शिक्षिका व कवयित्री )
स्वतंत्र लेखिका व स्तंभकार
उ.प्रा. वि.काजीखेड़ा, खजुहा, फतेहपुर

यह भी पढ़ें :

प्रेरणा गीत | Inspirational Song in Hindi

Similar Posts

  • भेड़ और भेड़िए Bhed Aur Bhediye

    भेड़ और भेड़िए ( Bhed Aur Bhediye ) भेड़ और भेड़िए का रिश्ताबहुत पुराना हैं आदिम काल सेभेड़ अमूमन भेड़ ही रहीभेड़िए हमेशा भेड़िएबहुत कोशिश के बाद भीउनका कत्ल-ए-आम रुका नहीं हैकुछ भेड़े मिल गई हैं भेड़ियों सेइस उम्मीद मेंकि शायद उनकी जानबख्श दी जाएगीपर वो जानती नहीं थीकि पिछली भेड़ों ने भीयही गलती दोहराई…

  • काव्य मिलन | Kavita Kavya Milan

    काव्य मिलन ( Kavya Milan )   माँ-बाप से बढ़कर, हमें करता कोई प्यार नहीं, उनसे ही वजूद हमारा उनके बिना संसार नहीं, हाथ पकड़कर चलना वो ही हमें सिखलाते हैं, उनसे ज़्यादा इस दुनिया में और मददगार नहीं, जब-जब चोट हमें लगती मरहम वो बन जाते, तबीब भी कोई उनके जैसा है तर्जुबेकार नहीं,…

  • व्यवहार | Hindi Poem Vyavahar

    व्यवहार ( Vyavahar )   बातों से ही तो बढ़ेंगी अपनी बातें हाथों से हि हाथ मिलेंगे तब हमारे तन्हा कटता नहीं सफ़र जिंदगी का रास्ते हि तो बनते हैं रास्तों के सहारे दोस्त न मिले तो दुश्मनों से मिलो, रंजिशें भूलके उनके ही गले मिलो, गर तुम्हें कोई हमदर्द ना मिल सके, तो तुम्हीं…

  • याद नहीं अब तो कुछ भी | Yaad Nahi

    याद नहीं अब तो कुछ भी ( Yaad nahi ab to kuch bhi )    याद नहीं अब तो कुछ भी बदली है तस्वीर यहां। जो मुखोटे पल-पल बदले बदली है तकदीर यहां। विश्वास प्रेम की धाराएं या बदल गई जीवन धारा। झूठ कपट ईर्ष्या मे मानव लोभ मोह में पड़ा सारा। याद नहीं अब…

  • हाँ! मैं आसमान से बात करती हूँ

    हाँ! मैं आसमान से बात करती हूँ मैं वो लड़की हूँ —जो अक्सर रात की चुप्पियों मेंखुद से सवाल करती है:क्या मेरा होना बस एक समझौता है?या कोई पुकार है —जो इस सदी के शोर में गुम हो गई? मेरी हथेलियाँ खाली नहीं हैं,इन पर बिखरे हैं अधूरे ख्वाब,जो रोज़ सिले जाते हैंघर की चौखटों…

  • जिंदगी में लेकर ये ख़ुशी

    जिंदगी में लेकर ये ख़ुशी     जिंदगी में लेकर ये ख़ुशी दूर हो हर दिल से बेबसी   हर तरफ़ हो ख़ुशी मुल्क में हो नहीं हर आंखों में नमी   दूर रहना हर ग़म जीवन से हो लबों पे सभी के हंसी    हर होठों पे ग़ज़ल गीत हो  ऐसी इस साल हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *