Dulha par kavita

मचल गया दूल्हा फिर आज | Dulha par kavita

मचल गया दूल्हा फिर आज

( Machal gaya dulha phir aaj ) 

 

बहुत बताया नही माना दुल्हा,
सबके सब सोच रहें क्या होगा।
बोला गाड़ी मुझे दहेज में लेना,
नही तो बारात अकेला जायेंगा।।

 

जैसे करके मोटरसाइकिल वे लाऐ,
गहना घरवाली का वह बेच आऐ।
अब तो लो फेरे आप कॅवर साहब,
क्यों करते हो सबका दिमाग़ खराब।।

 

दुल्हे की जिद‌ फोर व्हीलर लेना,
उसी में बैठकर घर गाॅंव हमें जाना।
क्यों करते हो आप समय बेंकार,
दे दो दहेज़ में मुझको एक कार।।

 

इतना सुनकर दुल्हन फिर बोली,
कर लिया रुप दुर्गा का फिर मोहिनी।
नही जाना मुझे इस लालची के साथ,
अभी बुलाती हूॅं पुलिस में आज।।

 

तब जाकर दुल्हा हुआ तैयार,
उसके भी आखिर बहनें थी चार।
हॅंसी-खुशी से फिर गया वो बारात,
शगुन में लिया केवल रुपया चार।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • वो बुटाटी धाम | Butati Dham par Kavita

    वो बुटाटी धाम ( Wo Butati Dham )   जहां पर देश-विदेश से आतें है लाखों ही नर-नार, धाम निराला है वह जिसको जानता सारा संसार। कर रहा है कई वर्षो से मानव को सहायता प्रदान, संत चतुरदास जी महाराज का मंदिर पावन द्वार।। लकवा रोगी रोग-मुक्त होकर जहां हो जातें तैयार, सात दिन रूकना…

  • खुद की खुद से मुलाकात

    खुद की खुद से मुलाकात जिंदगी की शाम से पहले खुद से खुद की मुलाकात बाकी है । इंतजार और नहीं फुर्सत के दो पल निकालना अभी बाकी है। आईने के सामने रोज आती हूं खुद को सजाना संवारना बाकी है । दिल को ख्वाहिश नहीं कोई ऐसा मिले जो मुझे समझ सके। अब तो…

  • पधारो प्यारा राजस्थान | Rajasthani geet

    पधारो प्यारा राजस्थान ( Padharo pyara rajasthan )   थानै पलकां प बिठाल्यां, थानै हिवड़ा म बसाल्यां। थारी घणी करां मनुवार, पधारो म्हारा राजस्थान। पधारो प्यारा राजस्थान, रंगीलो म्हारो राजस्थान।   रणवीरां री धाक घणीं, तलवारा रो गुमान घणो। राणा प्रताप री यशगाथा, माटी रो गौरवगाण घणो। मोतीड़ा मीठी बोल्यां रा, हेत बरसै हिवड़ै माही।…

  • मैं एक खिलौना हूं | Main ek Khilona Hoon

    मैं एक खिलौना हूं ( Main ek khilona hoon )    चाभी से चलने वाला एक खिलौना हूं किसी की खुशियों की खातिर घूमनेवाला खिलौना हूं मैं एक खिलौना हूं…… मैं ,इंसानों सा जीनेवाला नही मेरा कोई जीवन नही रिवाजों के सांचे मे कैद हूं संस्कारों की सीख का पुतला हूं अच्छाई या बुराई का…

  • इमली का पेड़ | Imali ka Ped

    इमली का पेड़ वो चुपचाप खड़ाबूढ़ा इमली का पेड़पाठशाला प्रांगण मेंदो मंजिला इमारत के सामनेध्यानमग्नबुद्ध की तरहमानो सत्य का ज्ञान पाकरदे रहा संदेश मानवता कोजड़ता छोड़ोया ऋषि की भांति तपस्या में लीनजिसने सीख लिया सम रहनाइस सावन मेंनहीं आई नवीन पत्तियांफिर भी बाँटता रहताखड़खड़ाती इमली के फलअब उसे नहीं लगता डरआंधी -तूफान सेजैसे उसने समझ…

  • बैठ जाता हूँ

    बैठ जाता हूँ     कितना इंतज़ार करता हूँ मैं हर सुबह और शाम इसी आस में कि अभी उसका फ़ोन आएगा और पूछेगी मुझसे मेरा हाल……   आता है जब फ़ोन चार पाँच दिनों के बाद बस दो मिनट भी नहीं कर पाती बात और बिन कहे ही काट देती है कॉल मैं बोलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *