Dussehra

दशहरा | Dussehra

दशहरा!

( Dussehra ) 

 

दशहरा सदा यूँ मनाते रहेंगे,
कागज का रावण जलाते रहेंगे।
फूहड़ विचारों को कहाँ छोड़ पाए,
रस्मों-रिवाज हम दिखाते रहेंगे।

चेहरा मेरा एक दिखता जगत को,
बाकी वो चेहरा छुपाते रहेंगे।
भ्रष्ट रहनुमाओं से क्या मुक्ति मिलेगी,
नहीं तो बजट वो चबाते रहेंगे।

करते हैं पाप, तन धोते हैं गंगा,
बिना मन को धोए, नहाते रहेंगे।
रावण मिटा न, मिटेगा धरा से,
पुतला बस उसका जलाते रहेंगे।

अपनों में राम जैसा कोई नहीं है,
अपनी वासना हम छुपाते रहेंगे।
ज्ञानी था रावण पर था विलासी,
नई नस्ल को समझाते रहेंगे।

विश्व व्यापी जो भी बनेगा विध्वंसक,
उसे आईना हम दिखाते रहेंगे।
करो नष्ट अमृत जो रावण पिया था,
नहीं फिर वो सीता उठाते रहेंगे।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक )

यह भी पढ़ें :-

लड़ाई लंबी है | Poem in Hindi on Ghaza War

Similar Posts

  • भारत की बेटी ” हिंदी ” हमारी

    भारत की बेटी ” हिंदी ” हमारी साहित्य की फुलवारी lलगती सबसे न्यारी llडंका बजा कोने – कोने में lएक ही आवाज गूँजी हर मन में llप्रतिष्ठा की है , अधिकारी lहिंदुस्तान की है , बोली प्यारी llबोलो कश्मीर से कन्याकुमारी lबने राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी ll संस्कृत से जन्मी हिंदी हमारी lसंस्कार से अलंकृत हिंदी…

  • यम द्वितीय ( भैय्या दूज )

    यम द्वितीय यम द्वितीया कार्तिक मास के द्वितीया को मानते हैं,यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम-सौंदर्य को दर्शाते हैं।बहन अपना स्नेह भाई के प्रति अभिव्यक्ति करती हैं,ये त्योहार यम द्वितीय और भ्रातदूज कहाते हैं।। बहने अपने भाई के खुशहाली की कामना करती हैं,बहने सुबह-सुबह घर में भैयादूज का पूजन करती हैं।भाई की आयु वृद्धि व सर्व…

  • अजमेर | Ajmer par kavita

    अजमेर ( Ajmer )   में हूँ एक जिला-अजमेर, राजस्थान का नम्बर एक। अजयराज ने मुझको बसाया, चौहान का फैला दूर तक साया।। जो था एक महान शासक, बुद्धिमान और वो ताकतवर। हाथी-घोड़े, धन-सम्पदा अपार, जिसका डंका बजता दरबार।। चारों तरफ अरावली पहाड़, झीलें और मनमोहक ये पार्क। क्या बताएं हम यहाँ का वर्तान्त, छटा…

  • हरि की माया | Poem hari ki maya

    हरि की माया ( Hari ki maya ) धुंध रहा ना बचा कोहरा,पर शक का साया गहरा है। अपनों पर विश्वास बचा ना,मन पे किसका पहरा हैं। बार बार उलझा रहता हैं, मन उसका हर आहट पे, जाने कब विश्वास को छल दे,संसय का पल गहरा है। मन स्थिर कैसे होगा जब, चौकन्ना हरदम रहते।…

  • नये साल में | Kavita naye saal mein

    नये साल में! ( Naye saal mein )   आओ मोहब्बत का फूल खिलाएँ नए साल में, बहे न कहीं इंसानियत का लहू, नए साल में। अंधेरे न लूट पाएँ अब उजालों की दौलत, कोई गमगीन लम्हा न फटके नये साल में। धरती भी महके और ये फिजायें भी महकें, उगेंगे ख्वाबों के दरख्त देखो…

  • बेचारे मजदूर | Bechare Mazdoor

    बेचारे मजदूर ( Bechare Mazdoor )  उजड़ी हुई दुनिया मजदूर बसाते हैं, अपने पसीने से जहां सजाते हैं। गगनचुंबी इमारतें बनाते हैं देखो, मरुस्थल में फूल यही तो खिलाते हैं। ईंट,पत्थर, सरिया के होते हैं ये बने, यही तो बंगलों में उजाला फैलाते हैं। ऐसा राष्ट्र-धन लोग कुचलते मनमाना, ओढ़ते आसमां, ये धरती बिछाते हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *